Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
बारिश से नदी उफान पर! जानें बाढ़ आने पर क्या करें? जरूरी हेल्पलाइन नंबर-वेबसाइट जो परेशानी में आएंगे काम
Flood Situation Near Godavari River: लगातार होती बारिश और अचानक से बादल फटने की घटनाओं के बाद से गोदावरी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। नदी अपन उफान पर है और कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इस वजह से प्रशासन ने बाढ़ अलर्ट जारी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। बारिश और नदी के तेज बहाव के कारण हालात और गंभीर हो सकते हैं।
ऐसे में सावधानी और सतर्कता बेहद जरूरी है। बाढ़ की स्थिति में घबराने के बजाय सही तैयारी और सुरक्षा उपाय अपनाना ही सबसे बड़ा बचाव है। आइए जानते हैं ऐसी आपात स्थिति में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और कैसे करें अपनी व परिवार की सुरक्षा।

बाढ़ से पहले क्या करें तैयारी?
- जरूरी सामान सुरक्षित रखें भोजन, दवाइयां, टॉर्च, चार्जिंग पॉवर बैंक और पीने का साफ पानी इकट्ठा कर लें।
- जरूरी दस्तावेज सुरक्षित जगह रखें - आधार, पहचान पत्र, जमीन-प्लॉट से जुड़े कागज, बैंक पासबुक आदि को वॉटरप्रूफ बैग में रख लें।
- बिजली उपकरण बंद कर दें - घर से निकलने से पहले बिजली के सभी उपकरण और मेन स्विच बंद कर दें।
- पशुओं को सुरक्षित जगह ले जाएं - अगर घर पर पशु हैं तो उन्हें ऊंचे स्थान पर पहुंचा दें।
बाढ़ के दौरान कैसे करें बचाव?
जब बाढ़ आ जाए तो ऐसी स्थिति में आप घबराएं नहीं बल्कि कुछ सावधानी बरतें जैसे-
- निचले इलाकों से तुरंत निकलें - बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बिल्कुल न रुकें।
- तेज धारा में न उतरें - चाहे तैरना आता हो, फिर भी नदी/नाले की धारा में न जाएं।
- बच्चों व बुजुर्गों पर विशेष ध्यान दें - उन्हें अकेला न छोड़ें और हमेशा पास रखें।
- सरकारी मदद का सहारा लें - राहत शिविर या हेल्पलाइन नंबर का तुरंत इस्तेमाल करें।
- पेयजल का ध्यान रखें - केवल उबला हुआ या सुरक्षित पानी ही पिएं।
बाढ़ के बाद किन बातों का रखें ध्यान?
- घर लौटते समय बिजली के तारों और गीले उपकरणों से सावधान रहें।
- अगर पानी घर में घुसा है, तो पहले उसे सूखने दें और फिर सफाई करें।
- पीने के पानी को हमेशा फिल्टर या उबालकर ही उपयोग करें।
- किसी भी तरह की बीमारी या संक्रमण की स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
बाढ़ बचाव के लिए जरूरी हेल्पलाइन नंबर
- एनडीआरएफ (NDRF) हेल्पलाइन - 011-24363260
- राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) - 1078 (टोल फ्री)
- राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष - 1070
- जिला आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन - 1077
- एंबुलेंस सेवा - 108
- पुलिस सहायता - 100
- फायर ब्रिगेड - 101
- सरकारी ऐप्स और वेबसाइट्स
- NDMA India App - बाढ़ और अन्य आपदा की अलर्ट जानकारी देता है।
- MyGov App - सरकार द्वारा जारी ताजा निर्देश और गाइडलाइन यहां मिलती है।
- mAadhaar App - दस्तावेज सुरक्षित रखने के लिए बेहद उपयोगी।
- Indian Meteorological Department (IMD) वेबसाइट - mausam.imd.gov.in
पर ताजा मौसम और बारिश की जानकारी।
- State Disaster Management Authority - हर राज्य की अपनी वेबसाइट होती है, जहां से बाढ़ अलर्ट और बचाव की जानकारी मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
