Latest Updates
-
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल
Good Friday 2023: कहीं हॉट क्रॉस बन, तो कहीं खाई जाती है मछली, जानिए होली फ्राइडे से जुड़े फैक्ट्स
गुड फ्राइडे दुनिया भर के ईसाइयों के लिए स्मरण का दिन है, क्योंकि यह ईसा मसीह के क्रॉस पर चढ़ने की याद दिलाता है। ईसाई धर्म को मानने वाले लोगों के लिए यह एक महत्वपूर्ण दिन है जो ईस्टर रविवार से पहले शुक्रवार को मनाया जाता है।
बचपन से ही हम सभी गुड फ्राइडे के बारे में सुनते आ रहे हैं। इस दिन स्कूलों और कई ऑफिस में छुट्टी भी होती है। लेकिन क्या आप इस दिन से जुड़ी रोचक तथ्यों के बारे में जानते हैं। अगर नहीं तो आइए जानते हैं गुड फ्राइडे के बारे में कुछ इंटरेस्टिंग फेक्ट्स के बारे में...

गुड फ्राइडे से जुड़े 10 तथ्य
1. ऐसा माना जाता है कि 'गुड फ्राइडे' नाम की उत्पत्ति 'गॉड्स फ्राइडे' शब्द से हुई है जो बाद में 'गुड फ्राइडे' के नाम से जाना जाता है।
2. गुड फ्राइडे हर साल उसी दिन नहीं पड़ता है जिस दिन ईसाई छुट्टियां होती हैं। यह दिन बदलता रहता है। गुड फ्राइडे वसंत विषुव के बाद आने वाली पहली पूर्णिमा के बाद आने वाले शुक्रवार को पड़ता है। यह दिन लुनर कैलेंडर के अनुसार मनाया जाता है।
3. कुछ देशों में ऐसी परंपराओं है जिसमें चर्च की घंटियां गुड फ्राइडे के दिन धीरे-धीरे बजाई जाती हैं और फिर ईस्टर रविवार तक शांत रहती हैं।
4. ईस्टर रविवार का आनंद लेने के लिए गुड फ्राइडे पर पारंपरिक रूप से मिठाइयां बनाई जाती हैं। कुकीज बैक की जाती है।
5. इस दिन को अक्सर ब्लैक फ्राइडे के रूप में भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि 'गुड फ्राइडे' शब्द ईश्वर के शुक्रवार का ही बचा हुआ हिस्सा है। हालांकि, इस बारे में किसी को यकीन नहीं है।
6. गुड फ्राइडे को लेकर ऐसी मान्यता भी है कि इस दिन बाल कटवाने से साल भर व्यक्ति के सिर में दर्द नहीं होता है।
7. इसमें 'गुड' शब्द होने के कारण ज्यादातर लोग इस दिन को एक खुशी का दिन मानते हैं। लेकिन यह शोक का दिन है। कुछ मान्यताओं के अनुसार, इस दिन को बयां करने के लिए 'अच्छा' शब्द का प्रयोग किया जाता है क्योंकि इसके अंतिम परिणाम अच्छे थे।
8. कैथोलिक गुड फ्राइडे के दिन मांस का सेवन नहीं करते हैं। इस दिन वे या तो एक समय पेट भरकर खाना खा सकते हैं या दो बार छोटे-छोटे भोजन कर सकते हैं।
9. कुछ देशों में, यीशु के बलिदान का सम्मान करने के एक तरीके के रूप में गुड फ्राइडे पर मांस के बजाय मछली खाने की भी प्रथा है।
10. ऐसा माना जाता है कि अगर दो लोग गुड फ्राइडे के दिन एक गर्म क्रॉस बन एक दूसरे के साथ शेयर करते हैं तो वे साल भर एक दूसरे के अच्छे दोस्त बने रहेंगे।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
