Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Air India crash: कौन थे ब्रिटेन के सेलिब्रिटी वेलनेस गुरु जेमी मीक? जिनका 'Goodbye India' वीडियो हुआ Viral
Who was UK's celebrity wellness guru Jamie Meek : गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण एयर इंडिया विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में प्लेन में सवार 242 यात्रियों में से एक नाम सामने आया है, ब्रिटेन के मशहूर वेलनेस गुरु और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जैमी मीक (Jamie Meek) का, जिन्हें लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वे भी इस विमान में सवार थे और उनकी मौत हो चुकी है।
जैमी ने लंदन के लिए निकलने से पहले सोशल मीडिया पर अपनी आखिरी पोस्ट में लिखा था, "Goodbye India", अब ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है। आइए जानते हैं कि आखिर कौन थे जैमी मीक?

कौन थे जैमी मीक?
जैमी मीक यूके में सेलिब्रिटी फिटनेस कोच और वेलनेस कंसल्टेंट के रूप में जाने जाते थे। वे न सिर्फ फिटनेस ट्रेनिंग बल्कि मानसिक स्वास्थ्य, मेडिटेशन और हॉलिस्टिक हीलिंग को लेकर भी कई हाई-प्रोफाइल क्लाइंट्स को सलाह देते थे। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट स्वास्थ्य और सेल्फ केयर से जुड़ी प्रेरणादायक पोस्ट से भरा हुआ था। उनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में थी और उनकी पॉपुलैरिटी यूके से लेकर भारत तक फैली हुई थी।
क्यों आए थे भारत?
जैमी मीक पिछले दो महीनों से भारत दौरे पर थे। उन्होंने हिमालय क्षेत्र में योग और आयुर्वेद से जुड़े कई सेमिनार और रिट्रीट्स में हिस्सा लिया था। साथ ही, वे दक्षिण भारत के कुछ प्रसिद्ध आयुर्वेदिक आश्रमों में भी रुके थे। उनका मानना था कि भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धतियां आधुनिक जीवनशैली के तनावों को दूर करने में अहम भूमिका निभा सकती हैं। भारत में बिताया गया समय उनके लिए आत्मिक शांति का जरिया बन गया था। इस ट्रिप में उनके पति फिओनगाल ग्रीनलॉ, जो एक एक स्पिरिचुअल डिजाइनर और क्रिएटिव थिंकिंग कोच थे, वो साथ थे, ये कपल मिलकर वेलनेस रिट्रीट्स आयोजित करते थे।
आखिरी पोस्ट ने दिल तोड़ दिया
हादसे से कुछ घंटे पहले जैमी ने अपने इंस्टाग्राम पर भारत के एक प्राचीन मंदिर की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, "Goodbye India, you've healed me more than you know. Until we meet again." इस पोस्ट के बाद से ही उनके फैंस और करीबी लोग काफी चिंतित हैं क्योंकि उनका नाम एयर इंडिया की पैसेंजर लिस्ट में शामिल बताया जा रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
