Latest Updates
-
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा
2024 में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली भारतीय बनी विनेश फोगाट, यहां देखें बाकी की लिस्ट
Google's Year in Search 2024 : साल 2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए टॉप-10 भारतीयों की लिस्ट में स्पोर्ट्स हस्तियों का दबदबा देखने को मिला। महिला पहलवान विनेश फोगाट ने इस लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया, पेरिस ओलंपिक में उनके प्रदर्शन और राजनीति में कदम रखने के कारण वह चर्चा में रहीं। क्रिकेटर हार्दिक पांड्या, बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन, और क्रिकेटर्स अभिषेक शर्मा व शशांक सिंह ने भी लिस्ट में जगह बनाई।
विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों का इस सूची में शामिल न होना चौंकाने वाला रहा। इन खिलाड़ियों की गूगल पर लोकप्रियता के पीछे उनके खेल में शानदार प्रदर्शन और सामाजिक या व्यक्तिगत कारणों से सुर्खियों में बने रहना प्रमुख वजहें रहीं।

विनेश फोगाट
भारत में सबसे ज्यादा सर्च की गई महिला पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 में हुए विवाद के चलते खूब सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने वूमेन्स 50 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था, लेकिन फाइनल से पहले 100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। यह विवाद न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया। इसके बाद विनेश ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज कर विधायक बनीं। उनकी इस उपलब्धि ने उन्हें गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए भारतीयों की सूची में शीर्ष पर पहुंचा दिया।
हार्दिक पांड्या
क्रिकेटर्स में हार्दिक पांड्या का दबदबा रहा, जो गूगल की सबसे ज्यादा सर्च की गई भारतीयों की लिस्ट में चौथे स्थान पर रहे। क्रिकेटरों में उन्होंने पहला स्थान हासिल किया। उनके सुर्खियों में रहने की कई वजहें रहीं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिलने के बाद उनकी जमकर ट्रोलिंग हुई। वहीं, नताशा स्टेनकोविक से तलाक और टी-20 वर्ल्डकप में भारत की जीत में उनकी अहम भूमिका ने उन्हें चर्चा का केंद्र बनाया। इन घटनाओं के चलते हार्दिक पांड्या को गूगल पर लोगों ने खूब सर्च किया।
शशांक सिंह
शशांक सिंह, जो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं, इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए भारतीयों की लिस्ट में छठे स्थान पर रहे। इस अनकैप्ड खिलाड़ी को टीम ने 5 करोड़ रुपये में रिटेन किया, जिससे वह सुर्खियों में आए। उनके खेल और उच्च कीमत ने लोगों का ध्यान खींचा।
अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा ने इस साल IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, जिससे वह काफी चर्चा में रहे। बाद में, उन्हें भारतीय टीम में भी मौका मिला, लेकिन वह अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए भारतीयों में उन्हें नौवां स्थान मिला, जबकि भारतीय एथलीट्स की सूची में वह चौथे स्थान पर रहे।
लक्ष्य सेन
भारत के बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन को इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए भारतीयों की लिस्ट में 10वां स्थान मिला। भारतीय एथलीट्स की सूची में वह पांचवें स्थान पर रहे। पेरिस ओलंपिक 2024 में लक्ष्य ब्रॉन्ज मेडल जीतने से चूक गए, लेकिन उनके प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये टॉप-10 भारतीय
- विनेश फोगाट
- नीतीश कुमार
- चिराग पासवान
- हार्दिक पांड्या
- पवन कल्याण
- शशांक सिंह
- पूनम पांडे
- राधिका मर्चेंट
- अभिषेक शर्मा
- लक्ष्य सेन



Click it and Unblock the Notifications











