Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
वेनेजुएला में भूकंप से पहले ही गूगल ने भेज दिया था अलर्ट, क्या आपके फोन में ऑन है यह सेटिंग? ऐसे करें चेक
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने लोगों में दहशत पैदा कर दी। पहले 7.4 तीव्रता और उसके कुछ समय बाद 7.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिससे कई इलाकों में इमारतों को नुकसान पहुंचा और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस बीच राहत की बात यह रही कि गूगल के एंड्रॉयड भूकंप अलर्ट सिस्टम ने कई लोगों के स्मार्टफोन पर पहले ही चेतावनी संदेश भेज दिया था। अलर्ट मिलने के बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का समय मिल गया, जिससे संभावित नुकसान को कम करने में मदद मिली। हालांकि, गूगल का यह सिस्टम भूकंप की भविष्यवाणी नहीं करता, बल्कि भूकंप के शुरुआती संकेतों को पहचानकर तेजी से यूजर्स तक चेतावनी पहुंचाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, प्राकृतिक आपदाओं के दौरान कुछ सेकेंड पहले मिला ऐसा अलर्ट भी लोगों की जान बचाने और नुकसान को कम करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

वेनेजुएला में गूगल ने पहले ही भेज दिया था भूकंप का अलर्ट
वेनेजुएला में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है। X (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किए गए इस स्क्रीनशॉट में एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर मिला भूकंप अलर्ट दिखाई दे रहा है। अलर्ट में अनुमानित 6.2 तीव्रता के भूकंप की चेतावनी और भूकंप केंद्र की दूरी करीब 341 किलोमीटर बताई गई थी। दावा किया जा रहा है कि यह चेतावनी लोगों को झटके महसूस होने से कुछ सेकेंड पहले मिल गई थी।
कैसे काम करता है एंड्रॉयड भूकंप अलर्ट सिस्टम?
Google का Android Earthquake Alerts System भूकंप की शुरुआती सिस्मिक तरंगों का पता लगाकर यूजर्स को तुरंत चेतावनी भेजता है। यह तकनीक दुनिया भर में मौजूद अरबों एंड्रॉयड स्मार्टफोन के मोशन सेंसर और एक्सेलेरोमीटर की मदद से काम करती है। जब किसी क्षेत्र में असामान्य कंपन दर्ज होता है, तो सिस्टम उसकी पुष्टि कर आसपास के लोगों को अलर्ट भेजना शुरू कर देता है।
स्मार्टफोन के सेंसर कैसे करते हैं मदद?
आधुनिक एंड्रॉयड स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर जैसे सेंसर लगे होते हैं, जो फोन की हलचल और कंपन को महसूस कर सकते हैं। यही सेंसर स्क्रीन रोटेशन और अन्य मोशन फीचर्स को भी संचालित करते हैं। जब किसी क्षेत्र में बड़ी संख्या में स्मार्टफोन एक जैसी असामान्य कंपन दर्ज करते हैं, तो यह जानकारी गूगल के सिस्टम तक पहुंचती है। इसके बाद सिस्टम डेटा का विश्लेषण कर यह पता लगाने की कोशिश करता है कि कंपन सामान्य है या भूकंप से जुड़ी गतिविधि।
कुछ सेकेंड पहले कैसे मिल जाती है चेतावनी
भूकंप के दौरान सबसे पहले पी-वेव्स (Primary Waves) निकलती हैं, जो अपेक्षाकृत कम नुकसान पहुंचाती हैं और बहुत तेजी से यात्रा करती हैं। इसके बाद एस-वेव्स (Secondary Waves) पहुंचती हैं, जो अधिक विनाशकारी होती हैं। एंड्रॉयड फोन के सेंसर पी-वेव्स को पहचान लेते हैं, जिससे सिस्टम को कुछ सेकेंड पहले अलर्ट जारी करने का मौका मिल जाता है। इसी वजह से लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने या सावधानी बरतने का समय मिल सकता है।
दूसरी आपदाओं में भी मिल सकती है मदद
विशेषज्ञों का मानना है कि किसी प्राकृतिक आपदा की सटीक भविष्यवाणी करना बेहद कठिन है, लेकिन आधुनिक तकनीक शुरुआती संकेतों की पहचान कर नुकसान कम करने में मदद कर सकती है। भूकंप के अलावा भविष्य में ऐसी तकनीक बाढ़, चक्रवात, आंधी-तूफान और लू जैसी आपदाओं के दौरान भी उपयोगी साबित हो सकती है।
एंड्रॉयड फोन में कैसे चालू करें भूकंप अलर्ट?
भूकंप अलर्ट सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए आपका स्मार्टफोन Android 5।0 या उससे ऊपर के वर्जन पर चलना चाहिए। साथ ही, इंटरनेट और लोकेशन सर्विस का सक्रिय होना भी जरूरी है। अलर्ट चालू करने के लिए फोन की Settings में जाएं, फिर Safety & Emergency विकल्प खोलें। यदि यह विकल्प उपलब्ध न हो तो Location > Advanced में जाकर Earthquake Alerts सर्च करें और उसे ऑन कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
