Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Viral Video: महाकुंभ में पत्नी ने पति को लगवाई ‘ऑनलाइन डुबकी’, लोग बोले- सस्ती गोपी बहू
Viral Video: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 का समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर हो रहा है। बीते लगभग दो महीने से जारी इस दिव्य आयोजन में 63 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंचे। हालांकि, अभी भी कई लोग ऐसे हैं, जो कुंभ स्नान नहीं कर सके।
इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला को त्रिवेणी संगम में स्नान करते समय अपने फोन को भी डुबोते हुए देखा गया। खास बात यह है कि महिला उस समय अपने पति से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। बिना किसी झिझक के उसने अपने फोन को पानी में डुबो दिया, ताकि उसका पति भी 'डिजिटल डुबकी' लगा सके।

सोशल मीडिया पर छाया 'गोपी बहू मोमेंट'
महिला की इस हरकत ने नेटिज़न्स को टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' की गोपी बहू की याद दिला दी। कई साल पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें गोपी बहू को लैपटॉप को साबुन और सर्फ से धोते हुए दिखाया गया था। यह सीन आज भी इंटरनेट पर मीम्स का हिस्सा बना रहता है। अब इस महिला के फोन को डुबोने वाले वीडियो को देख लोग उसकी तुलना गोपी बहू से कर रहे हैं।
यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है और अब तक 58,000 से अधिक बार देखा जा चुका है। कमेंट सेक्शन में लोग जमकर मजे ले रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, "ये तो गोपी बहू की मां निकली!
दूसरे ने चुटकी लेते हुए पूछा, "मैडम का फोन वाटरप्रूफ था क्या?"
एक अन्य यूजर ने इसे "भारतीय पत्नी का अपने पति के लिए अनोखा प्यार" बताया।
महाकुंभ में भक्ति और आस्था के कई अनोखे दृश्य देखने को मिले, लेकिन यह 'डिजिटल डुबकी' वाला वाकया सोशल मीडिया पर लोगों को खूब हंसा रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
