Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Govinda Divorce : अरबों के मालिक हैं गोविंदा, अलिमनी में पत्नी सुनिता मांग सकती हैं इतनी बड़ी रकम
Govinda Net Worth : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दाखिल की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता ने हिंदू विवाह अधिनियम 1955 की धारा 13 (1) (i), (ia) और (ib) के तहत यह याचिका डाली है। इन धाराओं के अंतर्गत व्यभिचार (Adultery), क्रूरता (Cruelty) और परित्याग (Desertion) को विवाह समाप्त करने के आधार के रूप में माना गया है।
अदालत ने 25 मई 2025 को गोविंदा को समन भेजा था, लेकिन वह किसी भी कार्यवाही में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। दूसरी ओर, सुनीता जून 2025 से लगातार हर सुनवाई में मौजूद रही हैं। ऐसे में यह मामला तेजी से सुर्खियों में आ गया है।

कितनी है गोविंदा की नेटवर्थ?
गोविंदा ने भले ही फिल्मों से दूरी बना ली हो, लेकिन उनकी संपत्ति और आय आज भी करोड़ों में है। उनकी कुल नेटवर्थ ₹150 से ₹170 करोड़ आंकी जाती है।
- उनका जूहु स्थित आलीशान बंगला 'जल दर्शन' ही लगभग ₹16 करोड़ का है।
- इसके अलावा, मुंबई के रुइया पार्क और मड आइलैंड, कोलकाता, रायगढ़ और लखनऊ में भी उनके पास फ्लैट्स और फार्महाउस हैं।
- गोविंदा फिल्मों में अब कम नज़र आते हैं, लेकिन एक फिल्म के लिए वह अभी भी लगभग ₹5-6 करोड़ तक फीस लेते हैं।
- विज्ञापनों में वह प्रति प्रोजेक्ट लगभग ₹2 करोड़ चार्ज करते हैं।
- उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट और बिजनेस वेंचर्स से आता है।
गोविंदा की लग्जरी लाइफस्टाइल और कार कलेक्शन
गोविंदा का लाइफस्टाइल हमेशा से बेहद शाही रहा है। उनके पास कई महंगी गाड़ियाँ हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी सबसे महंगी कार लगभग ₹64 लाख की है, जबकि दूसरी कार की कीमत करीब ₹43 लाख बताई जाती है। इसके अलावा उनके पास कई हाई-एंड व्हीकल्स मौजूद हैं।
तलाक होने की सिचुएशन में कितना पैसा देना होगा?
तलाक की स्थिति में पत्नी को भरण-पोषण (Alimony) का अधिकार होता है। लेकिन यह राशि कोई तयशुदा नहीं होती, बल्कि अदालत कई पहलुओं को देखकर निर्णय लेती है। इनमें मुख्य कारक होते हैं:
- पति की आय और संपत्ति
- पत्नी की आर्थिक स्थिति - क्या वह स्वयं कमाती हैं या नहीं
- शादी की अवधि - गोविंदा और सुनीता की शादी 1987 में हुई थी, यानी 38 साल का लंबा रिश्ता रहा है
जीवन स्तर - विवाह के दौरान परिवार का जीवन किस स्तर पर रहा
परिवार/बच्चों की जिम्मेदारियाँ
कानूनी जानकारों के अनुसार, अदालतें अक्सर पति की नेट इनकम का 25% तक स्थायी भरण-पोषण (Permanent Alimony) के रूप में तय कर देती हैं।
गोविंदा को कितनी रकम देनी पड़ सकती है?
अगर गोविंदा की अनुमानित नेटवर्थ लगभग ₹150-170 करोड़ मानी जाए और अदालत 25% का नियम लागू करती है, तो उन्हें लगभग ₹35 से 40 करोड़ रुपये तक का भुगतान अलिमनी के रूप में करना पड़ सकता है। हालांकि, यदि अदालत यह मानती है कि सुनीता की खुद की आय और संपत्ति पर्याप्त है, तो राशि में कटौती भी हो सकती है। लेकिन शादी की लंबी अवधि और सुनीता का विवाह के दौरान गोविंदा के करियर और परिवार को संभालने का योगदान देखते हुए यह रकम अधिक भी हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
