Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
Great Grandfather Tree : पृथ्वी के रहस्यों को जाननें वाला ये हैं दुनिया का सबसे पुराना पेड़
आपके आसपास ऐसे बहुत से पेड़ होंगे जिसे आप अपने बचपन से देख रहे होंगे, वहीं कुछ ऐसे होंगे जिनको आपके मॉम डैड अपने समय से देखते आ रहे होंगे, इसके साथ ही कुछ ऐसे भी होंगे जो और ज्यादा पुराने होंगे। लेकिन अगर हम ये कहें कि एक पेड़ ऐसा है जो धरती के हजारों सालों से आस्तिव में बना हुआ हैं, जिसने कई युगों को देखता है, दुनिया के बदलावों का गवाह रहा है, तो आप हैरत में पड़ सकते हैं, लेकिन ये सच है। एक पेड़ जिसका ऊम्र 5400 साल से भी ज्यादा है और ये पेड़ चिली में मौजूद है।
ये पडे़ साउथ अमेरिकी देश चिली में अभी तक अपनी शान को दिखाते हुए सीना तान कर खड़ा है। इस पेड़ का नाम अबुएलो है।

पार्क के वार्डन को थी इस पेड़ के बारें में जानकारी (Great Grandfather Tree )
लोगों को इस पेड़ की बनावट अट्रैक्ट करती थी, लेकिन ये कितना पुराना है, इसके बारें में किसी को कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन जब इसकी ऐज का खुलासा हुआ तब लोगों ने अपने दांतों तले उंगली दबा ली। इसे लोग ग्रेट ग्रैंडफादर भी कहते हैं। ये पेड़ जो साइप्रस ट्री है, साउथ चिली के अलर्स कोस्तेरो नेशनल पार्क में खड़ा हुआ है। है, जिसकी विशालता देखते ही बनती है।
जंगल में पार्क के वार्डन एनीबल हेनरिकेज़,ने इस पेड़ को 1972 में पाया था। लेकिन उन्होंने इसे पर्यटकों से गुप्त रखा था ।
इस तरह से पता चली पेड़ की असली उम्र
ऑस्ट्रेलिया यूनिवरिसिटी के विज्ञान और जलवायु संकाय के रिसर्चर एंटोनियो लारा के साथ बारिचविच ने पेड़ की उम्र का अनुमान लगाया है। उन्होंने पेड़ से एक नमूना निकाला और उसका अध्ययन किया। क्लाइमेट एंड एनवायरमेंटल साइंसेस लेबोरेटरी, पेरिस के इकोलॉजिस्ट जोनाथन बारिचविच के द्वारा ग्रेट ग्रैंडफादर पेड़ के नमूने कार्बन डेटिंग टेक्निक से लेने बाद इसकी सही उम्र का पता चला। इसकी उम्र लगभग 5484 साल है। पेड़ की उम्र का सही-सही पता लगाने के लिए इसके आकार, चौड़ाई व अन्य बातों का टेक्नोलॉजी के माध्यम से जांचा गया। जांच से पता चला कि ये एक विलुप्त हो रही प्रजाति का पेड़ है।

इन वजहों से खास है ये पेड़
ये पेड़ बहुत अधिक खास माना जाता है। पहले तो इसकी उम्र करीब 3500 वर्ष साल है, वहीं पेड़ का स्टेम 4 मीटर व्यास का है, इसके साथ ही इसकी उंचाई लगभग 60 मीटर है। इसकी जड़े बहुत ही लंबी और गहरी है। इस पेड़ ने सदियों से हजारों तूफानों, बारिश, क्लाइमेट चेंज को सहा है, सभी का सामना किया है, और आज भी सीना तानकर खड़ा है।
ग्रेट ग्रैंडफादर से पहले इसको मिली थी सबसे पुराने पेड़ की उपाधी-
इस पेड़ से पहले कैलिफोर्निया के व्हाइट माउटेंस में मौजूद ब्रिस्टलकोन पाइन को दुनिया का सबसे पुराना पेड़ माना जाता था। इस पेड़ का नाम मेथुसेलाह है। इसके बारें में कहा जाता था कि इसकी उम्र 4853 साल पुरानी है। लेकिन ग्रेट ग्रैंडफादर पेड़ का पता चलने के बाद सबसे पुराने पेड़ की उपाधी इनको मिल गई है।
Image Courtesy- pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
