Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Shocking! गुजरात में कार में लॉक हुए 4 बच्चों की मौत, ये गैस बनी वजह, ऐसी सिचुएशन करें ये काम
गुजरात में अमरेली के रंधिया गांव से एक दुखद घटना सामने आई हैं। जहां कार में दम घुटने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। चारों बच्चे कार में खेल रहे थे। इसी दौरान कार का गेट लॉक हो गया। और काफी देर तक कार में बंद होने की वजह से बच्चों की दम घुटने से बच्चों की मौत हो गई।
ये हादसा हर किसी के लिए चेतावनी से कम नहीं है, जिससे सबक लेना जरूरी है। दरअसल ऐसा कई बार होता होगा जब आप या आपके बच्चे खुद को कार में लॉक कर लेते हैं। तब ऐसी सिचुएशन में खतरनाक हो सकती है। खिड़की दरवाजे बंद होने की वजह से ऑक्सीजन का प्रवाह बंद हो जाता है, जिससे बंद कार में रहने पर इसमें कार्बन डाईऑक्साइड (CO₂) का स्तर बढ़ सकता है, जिससे दम घुटने से जान जा सकती हैं।

वहीं अगर इंजन चालू रह जाएं तो कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी हानिकारक गैसें उत्पन्न होने से ऑक्सीजन की कमी हो सकती हैं। इससे व्यक्ति को सांस लेने में कठिनाई हो सकती है और बेहोशी का खतरा बढ़ सकता है। यहाँ कुछ सावधानियां और बचाव के तरीके दिए गए हैं:
लोगों का ध्यान आकर्षित करें
अगर आप कार में फंसे हों और लोग आसपास हों, तो लगातार हॉर्न बजाकर या हेडलाइट्स को ऑन-ऑफ करके मदद मांग सकते हैं।
कार की चाबी हमेशा सुरक्षित रखें
बच्चों की पहुँच से कार की चाबियाँ दूर रखें। कई बार बच्चे खेल-खेल में कार में चले जाते हैं और गलती से दरवाजा बंद कर देते हैं।
बच्चों को कार में खेलने न दें
बच्चों को समझाएं कि कार कोई खेलने की जगह नहीं है और यह बंद होने पर खतरनाक हो सकती है। यह आदत उन्हें छोटी उम्र में सिखाना जरूरी है ताकि ऐसी स्थिति से बचा जा सके।
ब्रेक ग्लास टूल का उपयोग करें
इमरजेंसी टूल से शीशे को कोने से तोड़ें, क्योंकि यह हिस्सा कमजोर होता है। इसे हमेशा कार में रखें ताकि जरूरत पड़ने पर शीशा तोड़कर बाहर निकला जा सके।
बच्चों को अकेला न छोड़ें
बच्चों को कार में अकेला न छोड़ें, क्योंकि कार के अंदर बंद होने पर घुटन और ऑक्सीजन की कमी से उनकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
वेंटिलेशन बनाए रखें
कार को समय-समय पर वेंटिलेट करें। लंबे समय तक बंद कार में न रहें और खिड़कियाँ थोड़ी खोलें ताकि अंदर ताजा हवा का प्रवाह बना रहे।
घुटन महसूस होने पर तुरंत बाहर निकलें
यदि बंद कार में घुटन महसूस हो, तो तुरंत कार से बाहर निकलें और ताजी हवा में जाएं।
CO₂ और CO डिटेक्टर का उपयोग
CO₂ और CO डिटेक्टर उपकरणों से कार के अंदर हानिकारक गैसों के स्तर की जानकारी मिलती है और खतरे की स्थिति में ये अलर्ट देते हैं।
एयरकंडीशनर के ज्यादा इस्तेमाल से बचें
बंद कार में एसी का अधिक इस्तेमाल भी ऑक्सीजन के स्तर को घटा सकता है। हमेशा ध्यान रखें कि लंबे समय तक बंद कार में एसी चलाने से ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। यदि कार को कहीं रोकना पड़े, तो एसी बंद कर दें और खिड़कियां थोड़ा खोल दें।



Click it and Unblock the Notifications
