Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Guru Gobind Singh Jayanti Wishes 2025: राज करेगा खालसा...गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Guru Gobind Singh Jayanti Wishes: गुरु गोबिंद सिंह जयंती सिख धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे पूरे देश में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। गुरु गोबिंद सिंह जयंतीपौष माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है। इस साल ये तिथि साल में दो बार पड़ी है। एक बार पहले 6 जनवरी 2025 को ये पर्व मनाया जा चुका है और अब 27 दिसंबर 2025 को फिर से गुरु गोबिंद सिंह जयंती मनाई जाएगी। गुरु गोबिंद सिंह जी सिख धर्म के दसवें और अंतिम गुरु थे। उनका जन्म 22 दिसंबर 1666 को पटना साहिब (अब बिहार) में हुआ था। उन्होंने 1699 में बैसाखी के दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी। गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा वाणी - "वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह" दी। गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन मानवता, धर्म की रक्षा और वीरता का अद्भुत संदेश देता है। इस दिन देश भर के गुरुद्वारों में अखंड पाठ, कीर्तन, लंगर और नगर कीर्तन का आयोजन किया जाता है। साथ ही, लोग एक-दूसरे को गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं भी देते हैं। इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को ये खास शुभकामना संदेश भेज सकते हैं -

Happy Guru Gobind Singh Jayanti 2025 Wishes and Quotes in Hindi
1. गुरु गोबिंद सिंह जी का दिव्य प्रकाश आपके जीवन में चमकता रहे और इसे आनंद और समृद्धि से भर दे। गुरु पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!
2. गुरु गोबिंद सिंह जी की शिक्षाएं आपको साहस, विनम्रता और भक्ति का जीवन जीने के लिए प्रेरित करें। गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं!
3. गुरु गोबिंद सिंह जी का आशीर्वाद आप और आपके परिवार पर सदा बना रहे। गुरु गोबिंद सिंह जयंती की हार्दिक बधाई।
4. साहिब-ए-कमाल श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व की सभी को लख लख बधाई हो!
5. इस शुभ दिन पर, आइए हम गुरु गोबिंद सिंह जी के बलिदान और ज्ञान को याद करें। उनका आशीर्वाद आपके और आपके परिवार पर बना रहे!"
6. गुरु गोबिंद सिंह जी की कृपा से आपके जीवन में साहस, शांति और सफलता बनी रहे। गुरु गोबिंद सिंह जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
7. गुरु साहिब का प्रकाश आपके जीवन से अंधकार मिटाए, सुख-शांति का मार्ग दिखाए। गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं!
8. सिख धर्म के दसवें गुरु, अधम्य वीरता के प्रतीक गुरु गोबिंद सिंह जी को कोटि-कोटि प्रणाम। प्रकाश पर्व की लख-लख वधाइयाँ।
9. आपके जीवन में साहस भी हो, करुणा भी हो, और गुरु साहिब का साथ हमेशा बना रहे। गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं!
10. गुरु गोविंद सिंह जी आपको बुराई से लड़ने और हमेशा सच्चाई के पक्ष में खड़े रहने का साहस और शक्ति प्रदान करें। गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं!

Happy Guru Gobind Singh Jayanti 2025 Wishes and Messages in Hindi
11. धर्म की रक्षा में जिसने अपना सब कुछ वार दिया,
साहस और सत्य का जिसने दीप जला दिया,
ऐसे गुरु को शत-शत नमन बार-बार,
गुरु गोबिंद सिंह जी अमर रहें हर बार।
गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं!
12. तेरे दिखाए गए राह पर चलती है हमारी जिंदगी
जब भी आए कोई मुश्किल
तू ही दिखता है हमें मंजिल
अपने दिए गए वचनों से राह बनाता है आसान
तभी कहलाता है सबसे महान
गुरु गोबिंद सिंह जयंती की बधाई!
13. राज करेगा खालसा
बाकी रहे न कोए
वाहेगुरु जी की रहेगी कृपा
आपका कोई काम नहीं रहेगा अधूरा
गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं!
14. गुरु गोबिंद तुम हो प्राण प्यारे,
तुम बिन मुझे जग से कौन तारे
आप ही है वो जो लोगों को,
करा दे खुशियों के वारे
न्यारे गुरु गोबिंद सिंह जयंती की हार्दिक बधाई!
15. आशीर्वाद मिले गुरु का
जिंदगी बन जाएगी निराली
गोबिंद सिंह जी की कृपा से
हर तरफ चाहें खुशहाली
गुरु गोबिंद सिंह जयंती की बधाई!
16. इस जग की माया ने मुझको है घेरा,
ऐसी कृपा करो गुरु नाम न भूलूं तेरा,
चारों और मेरे दुखों का है अंधेरा छाए,
बिन नाम तेरे मेरा इक पल भी ना जाए।
गुरु गोबिंद सिंह जयंती की हार्दिक बधाई!
17. न डर सिखाया, न झुकना सिखाया,
सच के लिए हर संघर्ष अपनाया,
ऐसे महान गुरु को नमन हमारा,
जिनसे रौशन हुआ हर एक सितारा।
गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं!
18. सिर पर मेरे गुरुवर का हाथ
हरपल हरदम वो मेरे साथ
है विश्वास वही राह दिखाएंगे
मेरे सारे बिगड़े काम हो जाएंगे
गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं!
19. सेवा, समर्पण और निडरता का संदेश,
गुरु जी ने दिया हर मानव को विशेष,
उनकी वाणी आज भी राह दिखाए,
जो भटके मन को सत्य तक ले जाए।
20. वाहे गुरु का आशीष सदा मिले
ऐसी कामना है हमारी,
गुरु की कृपा से आएगी,
घर-घर में खुशहाली
गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं!



Click it and Unblock the Notifications
