Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
Guru Purnima Wishes For Parents: जीवन के पहले गुरु माता-पिता को कहें धन्यवाद, इन संदेशों के साथ करें नमन
Guru Purnima Wishes For Parents: गुरु पूर्णिमा केवल गुरुओं को नमन करने का अवसर नहीं है, बल्कि उन प्रथम गुरुओं को भी सम्मान देने का दिन है जिन्होंने हमें जीवन की पहली सीख दी है। हम बात कर रहे हैं हमारे माता-पिता की जो हमें इस दुनिया में लाने वाले हैं। मां की ममता और पिता की प्रेरणा ने ही हमें इस जीवन की दिशा दी है। उन्होंने हमें न केवल बोलना सिखाया, बल्कि चलना, समझना और दुनिया को देखना भी सिखाया।
इस गुरु पूर्णिमा पर चलिए उन माता-पिता को धन्यवाद कहें, जो हर कदम पर हमारे मार्गदर्शक बने रहे। यहां हम लाए हैं दिल को छूने वाले शुभकामना संदेश, जिन्हें आप अपने माता-पिता को भेजकर उन्हें इस पावन दिन पर सम्मान और स्नेह दे सकते हैं।

जीवन के पहले गुरु - माता-पिता
माँ की ममता, पिता का प्यार,
उन्हीं से संवरता मेरा संसार।
पहली सीख, पहला उजाला,
आपसे ही जीवन ने पाया प्रकाश।
नमन है आपको गुरु समान,
आपके चरणों में मेरा प्रणाम।
गुरु पूर्णिमा पर ये वंदन है,
माता-पिता, आप ही जीवन का दर्शन हैं।
मेरी पहली पाठशाला
न किताब थी, न कलम थी,
जब पहली बार ज्ञान की किरण चमकी।
माँ की गोद, पापा का हाथ,
यही बने मेरे पहले पाठ।
बिना कहे जो समझा दिया,
हर मोड़ पर साथ निभा दिया।
गुरु पूर्णिमा पर यही भावना है,
आपका होना ही सबसे सुंदर उपासना है।
मां-पापा को समर्पित
गुरु वो नहीं जो सिर्फ शब्दों से पढ़ाए,
गुरु वो हैं जो जिंदगी जीना सिखाए।
आपने संभाला, हर चोट पर मलहम लगाया,
हर गिरते कदम को प्यार से उठाया।
आज जो भी हूं, आपके कारण हूं,
इस जीवन के हर क्षण में आपका आभारी हूं।
गुरु पूर्णिमा पर सिर्फ एक ही काम,
आपके चरणों में मेरा शत-शत प्रणाम।
गुरु का सबसे सुंदर रूप
आपकी डांट में छुपा था ज्ञान,
आपके आशीर्वाद में बसा था सम्मान।
हर कठिन मोड़ पर दिया आपने साथ,
आप दोनों हैं मेरे जीवन का विश्वास।
मां-पापा, आप ही मेरे पहले गुरु,
आपके बिना अधूरी थी मेरी धूप।
इस गुरु पूर्णिमा पर आपसे बस यही कहना,
आपका साया हमेशा मेरे साथ बना रहना।

गुरु पूर्णिमा पर पेरेंट्स के लिए शुभकामना संदेश
माँ-पापा, आपने ही जीवन जीने की राह दिखाई, आप ही मेरे पहले और सबसे सच्चे गुरु हैं। गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपने हर मोड़ पर सहारा दिया, हर कठिनाई में हौसला बढ़ाया... आप ही मेरे जीवन के असली गुरु हैं।
आपके दिए हुए संस्कार और मूल्य ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी हैं। गुरु पूर्णिमा पर सादर प्रणाम।
माँ की ममता और पापा की सख्ती, दोनों ने मिलकर मुझे इंसान बनाया। आपका आशीर्वाद हमेशा बना रहे।
दुनिया चाहे कुछ भी कहे, मेरे लिए सबसे महान शिक्षक मेरे माता-पिता हैं।

आप दोनों के बिना मैं अधूरा हूं। आपकी हर सीख मेरे लिए गीता के श्लोक से कम नहीं।
जो बिना कहे सिखा दें, वही सच्चे गुरु होते हैं... और वो हैं मेरे माता-पिता।
माँ-पापा, आपने जीवन को दिशा दी, सोच को विस्तार दिया। गुरु पूर्णिमा पर आपको नमन।
माँ की लोरी से शुरू हुआ ज्ञान, पापा की डांट से समझ आई जिम्मेदारी। गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
आपकी प्रेरणा, आपका मार्गदर्शन और आपका स्नेह हमेशा मेरे जीवन को उजाला देता रहे। Happy Guru Purnima Maa-Papa!
माँ-पापा, आपने मुझे जीवन की पहली सीख दी, आप ही मेरे पहले गुरु हैं। गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
