Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Apara Ekadashi 2026 Wishes: अपरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें भगवान विष्णु के आशीर्वाद भरे ये शुभकामना संदेश
Apara Ekadashi 2026 Wishes: ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अपरा एकादशी के नाम से जाना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु की उपासना और व्रत के लिए बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधिपूर्वक भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने से कई गुना पुण्य की प्राप्ति और पापों का नाश होता है। मान्यता है कि जो भी व्यक्ति अपरा एकादशी का व्रत रखता है, उसके बड़े से बड़े पाप भी नष्ट हो जाते हैं। साथ ही, जीवन में सुख-समृद्धि और शांति भी आती है। इस साल मोहिनी एकादशी का व्रत 13 मई 2026, बुधवार को रखा जाएगा। इस पावन अवसर पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को यह खास शुभकामनाएं संदेश भेज सकते हैं -

Apara Ekadashi 2026 Wishes And Quotes In Hindi
1. घर वैकुंठ बन जाएगा,
नारायण की भक्ति कर के तो देखो,
हर दुख खुशियों में बदल जाएगा,
भगवान विष्णु के चरणों में सिर झुका कर तो देखो।
अपरा एकादशी की शुभकामनाएं!
2. हर सुबह आपके जीवन में नई रोशनी आए,
हर दिन खुशियों की सौगात लाए,
भगवान विष्णु की कृपा बनी रहे आप पर,
आपका घर सुख-समृद्धि से भर जाए।
अपरा एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं!
3. ॐ नमो नारायणाय नमः
सच्चे मन से जो प्रभु को पुकारता है,
हर संकट से वही पार उतर जाता है,
विष्णु जी का आशीर्वाद सदा बना रहे,
जीवन में खुशियों का सवेरा रहे।
अपरा एकादशी की शुभकामनाएं!
4. भक्ति का दीप दिल में जलाए रखना,
विश्वास की ज्योति हमेशा जगाए रखना,
मिलेगी हर कदम पर सफलता आपको,
बस नारायण का नाम गुनगुनाए रखना।
अपरा एकादशी की शुभकामनाएं!
5. सुख, शांति और समृद्धि आपके द्वार आए,
हर मनोकामना आपकी पूरी हो जाए,
भगवान विष्णु रखें आप पर कृपा अपार,
खुशियों से भर जाए आपका संसार।
अपरा एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं!

Apara Ekadashi 2026 Wishes And Messages In Hindi
6. मन मंदिर में प्रभु का वास हो,
हर दिन जीवन में नया उल्लास हो,
दुखों का कहीं नाम न रहे,
हर तरफ खुशियों का प्रकाश हो।
अपरा एकादशी की शुभकामनाएं!
7. नारायण की भक्ति का जो दीप जलाता है,
हर मुश्किल से वो बच जाता है,
प्रभु की कृपा से जीवन महक उठता है,
हर सपना आसानी से पूरा हो जाता है।
अपरा एकादशी की शुभकामनाएं!
8. हर घर में खुशियों की बहार हो,
हर दिल में अपनों का प्यार हो,
भगवान विष्णु की कृपा बनी रहे,
जीवन में सुखों की फुहार हो।
अपरा एकादशी की शुभकामनाएं!
9. भक्ति और श्रद्धा का ये पावन दिन,
आपके जीवन में भर दे नए रंग,
हर राह आसान बन जाए,
और हर खुशी मिले संग-संग।
अपरा एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं!
10. प्रभु का नाम जो दिल से लेते हैं,
हर मुश्किल को हंसकर सह लेते हैं,
नारायण की कृपा बनी रहे जिस पर,
उसके जीवन में सदा सुख रहते हैं।
अपरा एकादशी की शुभकामनाएं!



Click it and Unblock the Notifications
