Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Basant Panchami 2026 Wishes: सरस्वती मां का वरदान...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें बसंत पंचमी की शुभकामनाएं
Happy Basant Panchami 2026 Wishes: बसंत पंचमी का त्योहार माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 23 जनवरी, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसे सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है। बसंत पंचमी के दिन ज्ञान, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन मां सरस्वती का जन्म हुआ था। मां सरस्वती को विद्या और संगीत की देवी माना जाता है। मान्यता है कि बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करने से ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति होती है। बसंत पंचमी के दिन लोग पीले वस्त्र धारण करते हैं और मां सरस्वती को पीले फूल व पीले भोग अर्पित करते हैं। बसंत पंचमी पर वसंत ऋतु का आगमन होता है। इस दिन लोग अपने प्रियजनों को बधाइयां और शुभकामनाएं भेजते हैं। आप भी अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को इन खास संदेशों के साथ शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Happy Basant Panchami Wishes and Quotes in Hindi
1. पीले-पनघट सी छाई है बहार,
हवा में घुला है खुशियों का इज़हार।
सरस्वती मां का हो आशीर्वाद अपार,
बसंत पंचमी लाए जीवन में नया उजियार।
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
2. वीणा लेकर हाथ में
सरस्वती हो आपके साथ में
मां का आशीर्वाद आपको मिले हर दिन
मुबारक हो आपको सरस्वती पूजा का ये दिन।
बसंत पंचमी की शुभकामनाएं!
3. जीवन का ये वसंत, खुशियां दे आपको अनंत
प्यार और उत्साह से भर दे आपके जीवन में रंग
आप सभी को शुभ हो वसंत पंचमी का ये पर्व।
हैप्पी वसंत पंचमी 2026!
4. सरस्वती पूजा का ये प्यारा त्योहार,
जीवन में लाएगा खुशियां अपार,
सरस्वती विराजे आपके द्वार,
शुभकामना हमारी करें स्वीकार।
सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
5. फूलों की वर्षा, शरद की फुहार,
सूरज की किरणें, खुशियों की बहार,
चंदन की खुशबू, अपनों का प्यार,
मुबारक हो आप सबको, बसंत पंचमी का त्योहार।
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
6. रंग बरसे पीला और छाए,
सरसों सी उमंग,
आपके जीवन में सदा रहे,
बसंत के ये अनमोल रंग छा जाएं।
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
7. किताबों का साथ हो पेन पर हाथ हो,
कॉपियां आपके पास हो
पढ़ाई दिन रात हो,
जिंदगी के हर इम्तिहान में आप पास हो
सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
Happy Basant Panchami Wishes and Messages in Hindi

8. सरस्वती माता का वरदान,
मिले सभी को ज्ञान अपार।
विद्या-बुद्धि से रोशन हो जीवन,
ऐसा हो हर घर का आंगन।
बसंत पंचमी 2026 की शुभकामनाएं!
9. खेतों में लहराती सरसों की शान,
आम की डालों पर आई नई मुस्कान।
मां वीणा वादिनी करे सबका कल्याण,
बसंत पंचमी दे खुशियों की पहचान।
बसंत पंचमी की शुभकामनाएं
10. ज्ञान की ज्योति से हो जीवन रोशन,
हर मुश्किल लगे आज बेहद आसान।
मां सरस्वती की कृपा बनी रहे सदा,
बसंत पंचमी लाए खुशियों का अरमान।
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
11. बसंती रंग की बहार हो, मां सरस्वती का प्यार हो,
हर तरफ शिक्षा का प्रसार हो।
विद्या और संस्कारों से भर जाए सबका जीवन,
हर तरफ उल्लास का प्रसार हो।
बसंत पंचमी की शुभकामनाएं !
12. फूलों की महक, कोयल की तान,
बसंत ने फिर छेड़ा जीवन का गान।
सरस्वती मां से यही अरदास,
ज्ञान और सुख से भर जाए हर इंसान।
बसंत पंचमी की शुभकामनाएं !
13. सरस्वती पूजा का ये प्यारा त्योहार,
जीवन में लाएगा खुशियां अपार।
सरस्वती विराजे आपके द्वार,
शुभकामना हमारी करें स्वीकार।
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं !
14. सरस्वती मां का वरदान मिले आपको
हर दिन मिले नई खुशी आपको,
खुदा से बस यही दुआ है हमारी ऐ दोस्त,
जिंदगी में हर सफलता सदा मिले आपको।
बसंत पंचमी की बधाई।
15. तू स्वर की दाता है,
तू ही वर्णों की ज्ञाता।
तुझमें ही नवाते शीष,
हे शारदा मैया, दे अपना आशीष।
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं!



Click it and Unblock the Notifications
