Latest Updates
-
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल
AR Rahman: कभी फीस भरने के भी नहीं थे पैसे, आज बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी बजता हैं इनके नाम का डंका
Happy Birthday AR Rahman: ए.आर. रहमान म्यूजिक की दुनिया में एक जाना माना नाम है। ऑस्कर और नेशनल अवॉर्ड विनर रह चुके ए.आर. रहमान की सफलता किसी से छिपी नहीं हैं, लेकिन आज जिस सफलता के शिखर पर वह पहुंचे उसके पीछे की संघर्ष की काहानी भी दर्दभरी है। 6 जनवरी 1967 को तमिल नाडु के चेन्नई में जन्में के पिता आरके शेखर एक फिल्म स्कोर कंपोजर थे। पिता ने 4 साल की उम्र में रहमान को भी पियानो बजाना सिखा दिया।

जब रहमान 9 साल के हुए तो उनके पिता गुजर गए। पिता के जाने के बाद परिवार को गरीबी का सामना करना पड़ा। घर चलाने के लिए रहमान की मां उनके पिता के म्यूजिक इंट्रुमेंट्स किराए पर देती थीं। क्योंकि रहमान वो इंट्रुमेंट्स चलाना जानते थे, इसलिए उन्हें भी साथ जाना पड़ता था। इंट्रुमेंट्स ऑपरेट करते हुए उन्हें पहली कमाई के रूप में 50 रुपए मिले थे।
प्रिंसिपल ने मां से कहा था- सड़कों पर भीख मांगो
आर्थिक जिम्मेदारी आने पर रहमान का ध्यान पढ़ाई की तरफ से हटने लगा। अटेंडेंस कम होती चली गईं और ये एग्जाम में फेल होने लगे। साल 2012 में दिए एक इंटरव्यू में ए.आर. रहमान ने बताया कि एग्जाम में फेल होने के बाद स्कूल प्रिंसिपल ने उनकी मां को मिलने बुलाया और शिकायत की। जब मां ने उन्हें आर्थिक तंगी का हवाला दिया तो प्रिंसिपल ने उनसे कहा था कि इस लड़के अब कभी स्कूल मत भेजना और इसे सड़कों पर लेकर भीख मांगो।
कम उम्र में छोड़ दी थी पढ़ाई
प्रिंसिपल द्वारा जलील होने के बाद ए.आर. रहमान ने वो स्कूल छोड़ दिया और एम.सी.एन स्कूल में दाखिला लिया, जहां उन्होंने एक छोटा सा बैंड भी बनाया था। रहमान के लिए म्यूजिक और पढ़ाई के बीच तालमेल बैठा पाना मुश्किल हो रहा था, तो उन्होंने मां की सलाह लेकर 15 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ दी।
20 साल की उम्र में बदला धर्म और नाम
ए.आर. रहमान का जन्म एक हिंदु परिवार में हुआ था। माता-पिता ने इन्हें दिलीप कुमार दिया था। जब रहमान 20 साल के हुए तो उन्होंने अपना नाम और धर्म बदलने के फैसला किया। कारण था उनकी मां का इस्लाम की तरफ प्रभावित होना। इस्लाम कबूल कर 20 साल की उम्र में रहमान, दिलीप कुमार से ए.आर. रहमान बन गए।
अपने पुराने नाम से नफरत करते हैं ए.आर. रहमान
रहमान को दिलीप नाम उनके दर्दभरे अतीत के दिनों को याद दिलाता है, इसलिए उन्हें वो नाम पसंद नहीं है। जब ए.आर. रहमान की बायोग्राफी लिखी जा रही थी तो उन्होंने खुद राइटर से कहा था कि पूरी किताब में उनका नाम सिर्फ एक ही जगह दिलीप लिखा जाए, बाकी जगह सिर्फ ए.आर. रहमान या रहमान लिखा जाए।
मणि रत्नम की नजर पड़ते ही मिली पहली फिल्म
करियर के शुरुआत में उन्होंने कई डॉक्यूमेंट्री के लिए म्यूजिक कंपोज किए। आगे उन्होंने कई एड और जिंगल्स भी बनाए। एक बार टाइटन के लिए बनाए गए उनके एक जिंगल पर साउथ के एक फिल्ममेकर मणिरत्नम की नजर पड़ी। मणि को रहमान का काम इतना पसंद आया कि उन्हें रोजा फिल्म ऑफर कर दी।
1992 में रखा फिल्मी दुनिया में कदम
तमिल फिल्म रोजा से ए.आर. रहमान ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद 1992 में सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवन ने रहमान को उनकी दूसरी फिल्म योद्धा के लिए साइन किया। बॉलीवुड में म्यूजिक कंपोजर के रूप में उनकी पहली फिल्म रंगीला थी जिसने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की।
27 साल की उम्र में की थी 6 साल छोटी सायरा से शादी
1995 में 27 साल की उम्र में ए.आर. रहमान ने सायरा से अरेंज मैरिज की थी। शादी के वक्त सायरा 21 साल की थी। इस शादी में उनके तीन बच्चे हुए।
इंग्लिश फिल्मों में भी किया है काम
इनकी पहली हॉलीवुड फिल्म एलिजाबेथ- द गोल्डन ऐज थी। इसके बाद उन्होंने स्लमडॉग मिलिनियर, कपल्स रीट्रीट, 127 आर्स, लॉर्ड ऑफ वॉर, पीपल लाईक अस और पेले जैसी फिल्मों में काम किया है। रहमान ने 2019 में एवेंजर्स: एंडगेम के लिए हिंदी, तमिल और तेलुगु में 'मार्वल एंथम' कम्पोज किया था। इसके लिए उन्होंने मार्वल के साथ भागीदारी की थी। रहमान ने रैप के साथ इस ट्रैक को गाया और कंपोज भी किया है। 2019 में शुरू हुए शो 'द वॉयस' में जज के तौर पर भी रहमान नजर आ चुके हैं। इसके अलावा रहमान ने भारत का पहला यूट्यूब ओरिजिनल ARRived लॉन्च किया।
रहमान के नाम से है स्ट्रीट
मार्खम (ओंटारियो, कनाडा) में एक स्ट्रीट का नाम रहमान के नाम पर रखा गया है। इस स्ट्रीट को 'अल्लाह रखा रहमान स्ट्रीट' नाम दिया गया है और इसका उद्घाटन साल 2017 में हुआ था।



Click it and Unblock the Notifications