Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Happy Birthday PM Narendra Modi: हर देशवासी को जानने चाहिए पीएम मोदी के ये फेमस कोट्स
Happy Birthday PM Narendra Modi Famous Quotes: भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का 73वां जन्मदिन 17 सितम्बर को मनाया जाएगा। भारत को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर एक नई मज़बूत पहचान दिलवाने और हाल ही के जी 20 बैठक की सफ़ल अध्यक्षता में पीएम मोदी की केन्द्रीय भूमिका रही।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पीएम मोदी का जन्मदिन ख़ास होने वाला है। इस अवसर पर केन्द्रीय सरकार देश की जनता के लिए कुछ नई योजनाएं भी लेकर आएगी। पीएम मोदी ने देश को एक नई दिशा दी है।

उनकी वक्तव्य शैली की सराहना पूरा देश करता है। अपने कार्यकाल में उन्होंने कुछ प्रेरणादायी और प्रभावशाली वक्तव्य भी कहे हैं, जानते हैं पीएम मोदी द्वारा कहे गये कुछ प्रेरणादायी शब्द -
1.
"खुद के साथ ही स्पर्धा कीजिये, अच्छा करने की स्पर्धा, तेज गति से करने की स्पर्धा, और ज्यादा करने की स्पर्धा, और नयी ऊंचाईयों पर पहुँचने की स्पर्धा।" - पीएम नरेन्द्र मोदी
2.
"सपनों को साकार करने के लिए व्यक्ति के पास संकल्प होना चाहिए।" - नरेंद्र मोदी
3.
"सपनों का होना ही जरूरी है। वो सपने ही हमें आगे बढ़ने की सार्थकता देते हैं।" - नरेंद्र मोदी

4.
"आपके विचारों से आपका व्यक्तिगत और पेशेवर विकास जुड़ा होता है।" - नरेंद्र मोदी
5.
"विश्व भर में फैले हुए भारतीय समुदाय को सिर्फ संख्या के रूप में नहीं, अगर शक्ति के रूप में देखें तो इससे ब्रेन ड्रेन की हमारी जो चिंता थी उसको ब्रेन गेन में कन्वर्ट किया जा सकता है।" -प्रवासी भारतीय केंद्र के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी
6.
"जीवन में शांति, एकता, सद्भावना परिवार में भी उपयोगी है, समाज में भी उपयोगी है, राष्ट्र में भी उपयोगी है और वसुधैव कुटुंबकम की भावना लेकर चलने वाले लोग पूरा विश्व एक परिवार मानने वाले हम लोग उनके लिए भी शांति, एकता, सद्भावना अनिवार्य है।"- प्रधानमंत्री एक साक्षात्कार में
7.
"देश के पास 80 करोड़ नौजवान हैं 35 साल से कम उम्र के, अगर इन नौजवानों के हाथ में हुनर है तो हिंदुस्तान का भाग्य बदल सकते हैं" - पीएम मोदी
8.
"जनता की आवाज ईश्वर की आवाज होती है।" - प्रधानमंत्री मोदी
9.
"हम युवाओं को नौकरी देने के बजाय उन्हें उद्यमिता की ओर प्रवृत्त करने का साहस कैसे नहीं कर सकते?" - नरेंद्र मोदी
10.
"मेरा सपना है कि भारत एक ऐसा देश बने जो प्रौद्योगिकी और उद्योग की दुनिया में आगे बढ़े।" - नरेंद्र मोदी
11.
"सरकार की जिम्मेदारी है कि वो गरीबों की सही दिशा में मदद करे।" - नरेंद्र मोदी
12.
"हिंदुस्तान को अगर आगे बढ़ना है, तो हिंदुस्तान में गांव को आगे बढ़ाना पड़ेगा। गांव को अगर आगे बढ़ना है तो किसान को आगे बढ़ाना पड़ेगा।" - प्रधानमंत्री मोदी
13.
"जब कोई मेरा भारतीय भाई दुनिया के किसी भी कोने में जाकर उस समाज की भलाई के लिए जीता है, उस समाज की भलाई के लिए काम करता है, उस धरती के लिए अपना जीवन लगा देता है, तब भारत के नाते हम लोगों को बड़ा गर्व होता है।" -सेशेल्स में प्रधानमंत्री
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
