Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Happy Birthday Rajesh Khanna: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के जन्मदिन पर पढ़ें उनके फेमस डायलॉग
Happy Birthday Rajesh Khanna Famous Dialogues and Superhit Films: भारतीय सिनेमा के एक अनमोल रत्न, राजेश खन्ना का जन्म 29 दिसम्बर को हुआ था। वह न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता थे, बल्कि एक शानदार व्यक्तित्व के मालिक भी थे। राजेश खन्ना का योगदान सिनेमा की दुनिया में अद्वितीय है और उनका जन्मदिन हर साल उनके फैंस के लिए एक खास मौका होता है।
उन्हें बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार माना जाता है। उन्होंने अपनी अदाकारी से करोड़ों भारतीयों के दिल पर राज किया, और विशेषकर रोमांस के अभिनय से लड़कियों को अपना दीवाना बनाया। उनकी स्टारडम इतनी थी कि लडकियां अपनी लिपस्टिक से चूमकर उनके गाल लाल कर देती थी, लाखों की संख्या में लव लेटर्स उन तक पहुँचते थे। पेश हैं सुपरस्टार राजेश खन्ना के वो फेमस डायलाग जो आज भी लोगों की जुबां पर रहते हैं -

राजेश खन्ना के लोकप्रिय संवाद
1. बाबू मोशाय, जिंदगी और मौत ऊपर वाले के हाथ है जहांपनाह, जिसे न आप बदल सकते हैं न मैं, हम सब तो रंगमंच की कठपुतलियां हैं, जिनकी डोर ऊपर वाले के उंगलियों में बंधी है। कब कौन कैसे उठेगा, ये कोई नहीं बता सकता। - फिल्म 'आनंद'
2. मैंने तुमसे कितनी बार कहा पुष्पा मुझसे ये आंसू नहीं देखे जाते, आय हेट टियर्स..- फिल्म 'अमर प्रेम'
3. बाबू मोशाय जिंदगी बड़ी होनी चाहिए लंबी नहीं...- फिल्म 'आनंद'
4. लोग जिंदगी का सबसे छोटा, सबसे कीमती लफ्ज़ भूल गए हैं...प्यार- 'फिल्म बावर्ची'
5. किसी बड़ी खुशी के इंतजार में हम ये छोटी-छोटी खुशियों के मौके खो देते हैं - फिल्म 'बावर्ची'
6. मैं मरने से पहले मरना नहीं चाहता - फिल्म 'सफ़र'
7. एक छोटा सा जख्म बहुत गहरा दाग बन सकता है। - फिल्म 'अराधना'
8. जिसे दोस्त का हाथ थाम ले और मां का आशीर्वाद मिल जाए, वो जिंदगी की हर मंजिल तय कर सकता है - फिल्म 'आन मिलो सजना'
राजेश खन्ना की कुछ बेहतरीन फ़िल्में
राजेश खन्ना ने अपने फ़िल्मी करियर में कई बेहतरीन फ़िल्में दी जिन्हें आज भी दर्शक पसंद करते हैं। उन्होंने 1969-72 में लगातार 15 सुपरहिट फ़िल्में दी - आराधना, इत्त्फ़ाक़, दो रास्ते, बंधन, डोली, सफ़र, खामोशी, कटी पतंग, आन मिलो सजना, ट्रैन, आनन्द, सच्चा झूठा, दुश्मन, महबूब की मेंहदी, हाथी मेरे साथी। इसके साथ ही बावर्ची, अमर प्रेम, अवतार, धर्म काँटा, थोड़ी सी बेवफाई, स्वर्ग, घर परिवार जैसी फिल्मों में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
