Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Happy Boss Day Wishes: आज अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, बॉस डे पर भेजें ये ख़ास संदेश
Happy Boss Day Wishes in Hindi: हम में से ज्यादातर नौकरीपेशा है। हम सभी के कोई न कोई बॉस या मैनेजर तो होते ही हैं। कई लोग अपने बॉस से परेशान रहते हैं तो वहीं कई खुशकिस्मत लोग भी होते हैं जिन्हें बॉस के रूप में एक मार्गदर्शक मिल जाता है। जो उन्हें करियर के साथ साथ निजी जीवन में भी आगे बढ़ने में मदद करता है।
गौरतलब है कि 16 अक्टूबर का दिन विश्व बॉस डे (World Boss Day) के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन दुनियाभर में लोग अपने बॉस को 'हैप्पी बॉस डे' के मैसेज भेजते हैं या किसी दूसरे तरह से इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं।

विश्व बॉस डे क्यों मनाया जाता है?
वर्ल्ड बॉस डे का इतिहास 1958 से जुड़ा है। अमेरिका के इलिनोइस में स्टेट फार्म इंश्योरेंस में पेट्रीसिया बे हारोस्की नाम की एक कर्मचारी थी जो वहां उस कंपनी में सेक्रेटरी के तौर पर काम करती थी। कंपनी के बॉस और पेट्रीसिया बे हारोस्की का रिश्ता पिता और बेटी के समान था। पेट्रीसिया बे हारोस्की चाहती थी की वो अपने बॉस के लिए कुछ ख़ास करे। इसलिए उन्होंने साल 1958 में यूएस चैम्बर ऑफ कॉमर्स में नेशनल बॉस डे मनाने का प्रस्ताव रखा जिसे रजिस्टर कर लिया गया। इसके लिए पेट्रीसिया 16 अक्टूबर की तारीख लिखवाई थी क्योंकि इसी दिन उनके बॉस यौम का जन्मदिन था। वहां के गवर्नर ने साल 1962 में पेट्रीसिया के उस रजिस्ट्रेशन को मान लिया और वर्ल्ड बॉस डे 16 अक्टूबर को मनाने का ऐलान किया गया। तब से हर साल 16 अक्टूबर को विश्व बॉस डे मनाया जाता है।
इन संदेशों को शेयर कर मनाएं 'हैप्पी बॉस डे'
1. पहले के पहचान को भुलाना पड़ता है
बिग बॉस के सामने हुनर दिखाना पड़ता है
हैप्पी बॉस डे
2. आपकी सराहना के लिए, एक साल
पर्याप्त नहीं है, आपके कार्य महान हैं
आपने जो हम सबको दिया उसके लिए
आपका बहुत बहुत धन्यवाद बॉस
बॉस डे की हार्दिक शुभकामनाएं
3. लोगों को साथ लेकर चलना एक कला है
जो लेवल आप जैसे बॉस में ही हो सकती है
आप अपने हर काम से हमें प्रेरित करें
आप हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं
हैप्पी बॉस डे
4. आप जैसी बॉस की, हर किसी को चाह होती है
आपके साथ काम करना, एक सुखद अनुभव रहा
हैप्पी बॉस डे मैम
5. आप एक बॉस से बढ़कर, एक संरक्षक और लीडर हैं
सबकुछ देने और करने के लिए धन्यवाद
हैप्पी बॉस डे सर
6. "नेतृत्व का सबसे बड़ा उपहार एक बॉस है जो चाहता है कि आप सफल हों।" - जॉन टैफ़र
7. "आप केवल तभी बॉस हैं जब आप अपना पैसा खुद लगाते हैं।" - डेमन डैश
8. "यदि आपको लगता है कि आपका शिक्षक सख्त है, तो बॉस मिलने तक प्रतीक्षा करें। उसका कोई कार्यकाल नहीं है।" - बिल गेट्स
9. मैं आपके उदाहरण से सीखता हूं और आपके रास्ते पर चलता हूं। मेरे जीवन में मार्गदर्शक प्रकाश बनने के लिए धन्यवाद। हैप्पी बॉस डे!
10. सीढ़ी वाले नेता बनें, आदेश वाले बॉस नहीं। हैप्पी बॉस डे!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
