Latest Updates
-
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम
Brother's Day 2026 Wishes: बचपन की शरारतें...ब्रदर्स डे पर अपने भाई को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Happy Brother's Day Wishes in Hindi: हर साल 24 मई को नेशनल ब्रदर्स डे (National Brother's Day 2026) मनाया जाता है। यह दिन भाइयों के प्यार, अटूट साथ और अनमोल रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए समर्पित होता है। भाई एक ऐसा रिश्ता होता है, जो बचपन से लेकर जीवन के आखिरी पल तक जुड़ा रहता है। एक भाई कभी पिता, कभी दोस्त, तो कभी गाइड और सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम भी बन जाता है। बचपन की नोकझोंक और मस्ती से लेकर जीवन के सबसे कठिन समय में भाई ताकत बनकर साथ खड़ा रहता है। ब्रदर्स डे के मौके पर लोग अपने भाई को स्पेशल महसूस करवाने के लिए खूबसूरत मैसेज और गिफ्ट्स भेजते हैं। अगर आप भी ब्रदर्स डे के खास अवसर पर अपने भाई के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं, तो उन्हें ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं -

Happy Brother's Day 2026 Wishes and Messages In Hindi
1. भाई जैसा यार कहीं नहीं मिलता,
हर मुश्किल में साथ खड़ा दिखता।
तेरी हंसी से घर में बहार रहती है,
मेरे प्यारे भाई, तू ही सबसे खास लगता है।
हैप्पी ब्रदर्स डे!
2. जिसके सर पर भाई का हाथ होता है
हर परेशानी में उसके साथ होता है
लड़ना झगड़ना फिर प्यार से मनाना
तभी तो यह रिश्ता भाई का कहलाता है !
ब्रदर्स डे की शुभकामनाएं!
3. राम को जैसे मिले थे लक्ष्मण
बलराम को मिले थे कन्हाई
ऐसे ही इस जन्म में मुझको
मिला है मेरा प्यारा भाई।
ब्रदर्स डे की शुभकामनाएं!
4. रिश्ता हमारा सबसे प्यारा है,
हर लड़ाई में भी छुपा प्यार हमारा है।
भगवान करे खुशियों से भर जाए जीवन तेरा,
क्योंकि तू ही तो मेरा सबसे बड़ा सहारा है।
ब्रदर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं!
5. बचपन की शरारतें आज भी याद आती हैं,
तेरे साथ बिताई बातें मुस्कान दे जाती हैं।
यूँ ही हमेशा मेरा साथ निभाना,
मेरे भाई, तू हर दुआ में आता है।
ब्रदर्स डे की शुभकामनाएं!
6. कभी दोस्त, कभी गाइड बन जाता है,
हर परेशानी में ढाल बन जाता है।
ऐसा भाई किस्मत वालों को मिलता है,
जो हर हाल में अपनेपन का एहसास दिलाता है।
हैप्पी ब्रदर्स डे भाई!
7. भाई का प्यार किसी दुआ से कम नहीं,
चाहे दूर हो, पर दिल से दूर नहीं।
रहे खुश तू हर पल जिंदगी में,
मेरे लिए तुझसे बड़ा कोई और नहीं।
ब्रदर्स डे की शुभकामनाएं!
8. तेरी हिम्मत से मुझे ताकत मिलती है,
तेरी मुस्कान से खुशियाँ खिलती हैं।
भगवान तुझे हर खुशी दे,
क्योंकि तेरी खुशी में ही मेरी दुनिया बसती है।
हैप्पी ब्रदर्स डे!
9. हर मोड़ पर जिसने साथ निभाया,
गिरने पर जिसने हमेशा उठाया।
ऐसे प्यारे भाई को दिल से सलाम,
जिसने हर रिश्ते को खूबसूरत बनाया।
ब्रदर्स डे की शुभकामनाएं!
10. भाई सिर्फ रिश्ता नहीं होता,
ये जिंदगी का सबसे मजबूत हिस्सा होता।
जो बिना कहे हर दर्द समझ जाए,
वही असली भाई कहलाता।
ब्रदर्स डे की शुभकामनाएं!

Happy Brother's Day 2026 Wishes and Quotes In Hindi
11. तेरी डांट में भी प्यार नजर आता है,
तेरा हर अंदाज दिल को भाता है।
रहे हमेशा सलामत मेरा भाई,
जिससे मेरा हर दिन खास बन जाता है।
ब्रदर्स डे की शुभकामनाएं!
12. घर की रौनक, मां की जान है तू,
मेरी हर खुशी की पहचान है तू।
रब करे तेरा हर सपना पूरा हो,
क्योंकि मेरे दिल का अरमान है तू।
हैप्पी ब्रदर्स डे!
13. भाई के बिना जिंदगी अधूरी लगती है,
उसकी हंसी सबसे प्यारी लगती है।
हर जन्म में मिले ऐसा भाई,
बस यही दुआ हमारी लगती है।
ब्रदर्स डे की शुभकामनाएं!
14. तेरे साथ हर गम छोटा लगता है,
हर सपना अपना लगता है।
मेरे भाई, तू यूँ ही साथ रहना,
तेरे बिना सब अधूरा लगता है।
ब्रदर्स डे की शुभकामनाएं!
15. भाई का रिश्ता सबसे निराला होता है,
हर सुख-दुख में साथ वाला होता है।
चाहे कितनी भी हो लड़ाई,
दिल से हमेशा प्यार वाला होता है।
ब्रदर्स डे की शुभकामनाएं!
16. जिंदगी की राह आसान हो जाती है,
जब भाई की दुआ साथ आ जाती है।
रहे खुश तू हर दिन हर पल,
तेरी खुशी से मेरी दुनिया मुस्कुराती है।
ब्रदर्स डे की शुभकामनाएं!
17. भाई तू मेरा अभिमान है,
हर रिश्ते में सबसे महान है।
तेरा साथ मिला है किस्मत से,
तू मेरे जीवन की पहचान है।
हैप्पी ब्रदर्स डे!
18. हर वक्त जो हिम्मत बढ़ाता है,
मुश्किलों में रास्ता दिखाता है।
वो कोई और नहीं मेरा भाई है,
जो हर हाल में साथ निभाता है।
ब्रदर्स डे की शुभकामनाएं!
19. तेरी लंबी उम्र की दुआ करते हैं,
हर खुशी तेरे नाम करते हैं।
तू हमेशा मुस्कुराता रहे,
बस यही भगवान से फरियाद करते हैं।
ब्रदर्स डे की शुभकामनाएं!
20. भाई की ममता भी निराली होती है,
उसकी हर बात प्यारी होती है।
दुनिया चाहे कुछ भी कहे,
भाई की जगह सबसे न्यारी होती है।
हैप्पी ब्रदर्स डे!



Click it and Unblock the Notifications
