Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Children's Day 2023 Wishes: बाल दिवस के मौके पर भेजें ये क्यूट विशेज, याद आ जाएगा बचपन
Happy Children's Day 2023 Wishes: हर साल 14 नवंबर का दिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है।
पंडित नेहरू बच्चों से बहुत प्रेम करते थे, यही वजह है कि इस दिन को बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया। अब हर साल नेहरू जयंती को बाल दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।

बाल दिवस को लेकर बच्चे काफी उत्साहित रहते हैं। इस मौके पर स्कूल-कॉलेजों में तरह तरह के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस बाल दिवस के मौके पर आप भी अपने बचपन के दिनों को याद करने का मौका न गंवाए। इन संदेशों के साथ हर उम्र के लोगों को भेजें बाल दिवस की शुभकामनाएं।

1.
बच्चों को अमीर होने की शिक्षा मत दीजिए बल्कि उन्हें खुश रहना सिखाइए। जब वो बड़े होंगे तो वो चीजों का मूल्य समझेंगे बल्कि दाम नहीं।
बाल दिवस की शुभकामनाएं
2.
बच्चे हैं देश की प्रगति का आधार
करेंगे चाचा नेहरू के सपने साकार
बाल दिवस की शुभकामनाएं!

3.
वो बचपन का जमाना था
जो खुशियों का खजाना था।
चांद पर जाने की चाहत थी
पर दिल तो तितली का दीवाना था।
बाल दिवस की शुभकामनाएं!

4.
बच्चों को खबर न होती सुबह की
ना शाम का ठिकाना होता है।
थक हार के आते हैं स्कूल से
फिर भी खेलने जाना होता है।
बाल दिवस की शुभकामनाएं!
5.
दुनिया का सबसे अच्छा दिन
दुनिया का सबसे अच्छा समय
दुनिया का सबसे हसीन पल
सिर्फ बचपन में ही मिलता है।
बाल दिवस की शुभकामनाएं!
6.
हम हैं भारत के प्यारे बच्चे
नहीं हैं अक्ल के कच्चे।
बड़ो का करते हैं सम्मान
क्योंकि दिल से होते हैं सच्चे ।
बाल दिवस की शुभकामनाएं!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
