Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Happy Easter Sunday 2025: प्यार, शांति और आशीर्वाद के पर्व ईस्टर पर, अपनों को भेजें ये खूबसूरत संदेश
Happy Easter Sunday 2025 Wishes : क्रिसमस के बाद ईसाई धर्म में सबसे खास त्योहार ईस्टर माना जाता है, जिसका बेसब्री से इंतजार किया जाता है। यह दिन प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवित होने की खुशी में मनाया जाता है। गुड फ्राइडे के दो दिन बाद आने वाले रविवार को ईस्टर सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल गुड फ्राइडे 18 अप्रैल को और ईस्टर 20 अप्रैल को मनाया जा रहा है।
इस दिन लोग चर्च जाकर प्रार्थना करते हैं, खास व्यंजन बनाते हैं और रंग-बिरंगे अंडे सजाकर एक-दूसरे को भेंट में देते हैं। यदि आप किसी वजह से अपने प्रियजनों से नहीं मिल पा रहे हैं, तो आप उन्हें फोन या मैसेज के जरिए बधाई दे सकते हैं। नीचे कुछ प्यारे संदेश दिए गए हैं, जिन्हें आप अपनों को भेज सकते हैं।

ईस्टर की शुभकामना संदेश (Happy Easter 2025 Wishes in Hindi)
1. दुख के बाद सुख और अंधकार के बाद उजाला आता है - यही है ईस्टर का संदेश
हैप्पी ईस्टर
2. ईस्टर के अंडे, फूलों की खुशबू और प्यारे खरगोश,
सब मिलकर आपके जीवन में खुशियां लाएं
हैप्पी ईस्टर
3. ईस्टर आपके जीवन में नई उम्मीद, नई शुरुआत और ढेर सारी खुशियां लाए
हैप्पी ईस्टर
4. यीशु मसीह के प्रेम की ज्योति आपके जीवन को रोशन करे।
हैप्पी ईस्टर
5. आज का दिन हमें यह सिखाता है कि अंधकार के बाद हमेशा प्रकाश आता है।
सभी को ईस्टर की बधाई
हैप्पी ईस्टर
6. आपके जीवन में ईस्टर का प्रकाश हमेशा बना रहे,
प्रेम, शांति और आशा से भरा यह दिन आपके लिए खुशियां लाए!
Happy Easter 2025
7. ऐ खुदा आ गए तुम वापस पास हमारे
तरस गए थे दर्शन को हम तुम्हारे
जिंदगी भर दी हमारी खुशियों से आपने
चमका दी किस्मत, पूरे किए सपने हमारे।
हैप्पी ईस्टर
8. ईस्टर का यह पावन पर्व हमें विश्वास,
प्रेम और त्याग का संदेश देता है!
ईसा मसीह की कृपा से आपका जीवन उज्ज्वल और शांतिमय हो!
Happy Easter 2025
9. ईसा मसीह के पुनरुत्थान ने हमें नई आशा और विश्वास का संदेश दिया है,
इस पवित्र दिन पर प्रार्थना है कि आपके जीवन में हमेशा कृपा बनी रहे!
Happy Easter 2025
10. लाता है सुख, लाता है प्यार,
ये दिन दे सबको ब्लेसिंग हजार,
मन में न रहे किसी के गम,
ईस्टर की मुबारक देते हैं हम!
ईस्टर की शुभकामनाएं



Click it and Unblock the Notifications