Latest Updates
-
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर
Happy Easter Wishes Jesus: प्रभु यीशु के पुनर्जन्म की मनाएं खुशियां, अपनों को भेजें ईस्टर संडे के संदेश
Happy Easter Sunday 2026 Wishes: आज यानी 5 अप्रैल 2026 को ईस्टर मनाया जा रहा है। वसंत की ताजगी और खिले हुए फूलों के बीच ईस्टर का त्योहार हमारे जीवन में नई उम्मीदें लेकर आता है। पवित्र बाइबल के अनुसार, गुड फ्राइडे के दिन सूली पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन प्रभु यीशु पुनर्जीवित हो उठे थे। उनके पुनर्जन्म की इसी पावन स्मृति में पूरी दुनिया में ईस्टर संडे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह दिन हमें सिखाता है कि सत्य और प्रेम कभी नहीं मरते। ईस्टर के इस मौके पर लोग चर्च में विशेष प्रार्थना करते हैं, घरों को सजाते हैं और एक-दूसरे को 'ईस्टर एग्स' व उपहार भेंट करते हैं।
लेकिन खुशियों का यह जश्न अधूरा है जब तक आप अपने प्रियजनों को प्यार भरे संदेश न भेजें। इसलिए, हमने आपके लिए तैयार किए हैं कुछ बेहतरीन ईस्टर संडे मैसेजेस, शायरी और कोट्स, जो आपके अपनों के चेहरे पर मुस्कान ले आएंगे।

ईस्टर संडे विशेष शायरी (Easter Sunday Shayari)
"लाया है ईस्टर संडे खुशियों की बहार,
प्रभु का आशीष रहे आपके साथ सदा दिन-रात,
गमों की धूप कभी आपको छू भी न पाए,
मुबारक हो आपको ईस्टर का यह प्यारा त्यौहार।"
Happy Easter 2026!
"यीशु का प्यार सदा आपके साथ रहे,
सफलता की हर कहानी आपके नाम रहे,
खुशियों के फूल खिलें आपके आँगन में,
जीवन का हर पल खुशियों से आबाद रहे।"
ईस्टर संडे की बहुत-बहुत बधाई!
परिवार और दोस्तों के लिए ईस्टर संदेश (Wishes for Family & Friends)
1. "प्रभु यीशु का पुनरुत्थान आपके जीवन में नई ऊर्जा और सुख-शांति लेकर आए।
ईश्वर की कृपा आप पर और आपके परिवार पर सदा बनी रहे। हैप्पी ईस्टर!"
2. "जैसे प्रभु यीशु ने मृत्यु को जीतकर नया जीवन पाया,
वैसे ही आपके जीवन से भी सारी बाधाएं दूर हों और
आप कामयाबी की नई ऊंचाइयों को छुएं। शुभ ईस्टर संडे!"
3. "ईस्टर का यह पवित्र दिन आपके घर में सुख,
समृद्धि और अपार खुशियाँ लेकर आए।
प्रभु यीशु की आशीष आपके बच्चों और बड़ों पर हमेशा रहे।"
4. "अंडे, चॉकलेट और खरगोश की मस्ती के साथ मनाएं यह शानदार त्योहार।
आपके जीवन में मिठास और खुशियां बनी रहें।
Happy Easter to you and your loved ones!"
प्रेरणादायक ईस्टर कोट्स (Inspirational Easter Quotes)
"वह यहाँ नहीं है; वह अपने कहे अनुसार जी उठा है।"
"ईस्टर भगवान का वह वादा है, जो बताता है कि
सुबह होने वाली है, चाहे रात कितनी भी अंधेरी क्यों न हो।"
"प्रभु यीशु जी उठे हैं! खुशियां मनाएं। "
"ईस्टर की खुशियाँ आपके दिल को छू लें। शुभ ईस्टर! "
"नई सुबह, नई उम्मीद और यीशु का प्यार। Happy Easter! "
क्यों मनाया जाता है ईस्टर संडे?
ईस्टर संडे ईसाई धर्म की नींव है। गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु ने मानव जाति के पापों के लिए अपना बलिदान दिया था। लेकिन तीसरे दिन उनके पुनर्जीवित होने ने यह सिद्ध कर दिया कि ईश्वर का प्रेम अटूट है और अच्छाई की हमेशा जीत होती है। ईस्टर का 'अंडा' (Egg) नए जीवन और प्रजनन का प्रतीक माना जाता है, जबकि 'ईस्टर बनी' (Rabbit) खुशहाली और वसंत का संदेश देता है।



Click it and Unblock the Notifications
