Latest Updates
-
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
Eid Mubarak Wishes For Husband: चांद रात की रौनक...लाइफ पार्टनर को भेजें ईद-उल-अजहा की रोमांटिक मुबारकबाद
Eid Ul Adha Mubarak Wishes For Husband In Hindi: ईद-उल-अजहा यानी बकरीद सिर्फ कुर्बानी का त्योहार नहीं, बल्कि मोहब्बत, अपनापन और रिश्तों की अहमियत को महसूस कराने का भी खास मौका है। इस दिन घरों में खुशियों की रौनक होती है और दुआओं में अपनों का जिक्र होता है। इस खास दिल अपने सबसे करीब इंसान के लिए कुछ खास कहना चाहता है। शादीशुदा जिंदगी में पति सिर्फ हमसफर नहीं, बल्कि हर खुशी और हर मुश्किल में साथ निभाने वाला सबसे खास रिश्ता होता है। ऐसे में बकरीद पर अपने पति को सिर्फ ईद मुबारक कहना काफी नहीं, बल्कि उन्हें ऐसे प्यार भरे अल्फाज भेजने चाहिए जो सीधे दिल को छू जाएं। भारत में इस साल बकरीद का त्योहार 28 मई को मनाया जाएगा। अगर आप भी इस खास मौके पर अपने शौहर को मोहब्बत, दुआ और एहसास से भरे मैसेज भेजना चाहती हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं सबसे बेहतरीन और चुनिंदा शायरी, विशेज और कोट्स।

Eid Mubarak Wishes And Messages For Husband In Hindi
1. चांद ने अपनी चांदनी बिखेरी है इस कदर,
जैसे मेरे महबूब पर हुई हो रब की नज़र।
आपकी मोहब्बत से रोशन है मेरी दुनिया सारी,
मेरे सरताज को दिल से ईद मुबारक प्यारी।
2. तेरी मोहब्बत का असर कुछ यूं दिल पर छाया है,
हर दुआ में बस तेरा ही नाम आया है।
ईद का दिन भी तेरे बिना अधूरा लगता है,
मेरे जान-ए-जिगर, तुझे ईद मुबारक।
3. चांद भी शर्मा जाए आपकी इस मुस्कान पर,
हर खुशी कुर्बान हो आपकी जान पर।
ईद की सारी रौनक आपके नाम कर दूं,
मेरे हमदम, आप पर अपनी जान वार दूं।
4. आपकी वफा ने दिल को सुकून दिया है,
हर गम को मोहब्बत में बदल दिया है।
ईद पर बस इतनी सी इल्तिजा है रब से,
हमेशा सलामत रहे रिश्ता ये दिल से।
5. तेरे साथ हर लम्हा इबादत लगता है,
तेरा प्यार खुदा की रहमत लगता है।
ईद का ये चांद बस इतना पैगाम लाया है,
मेरा दिल सिर्फ तुझपे आया है।
6. आपकी बाहों में जो सुकून मिलता है,
वो कहीं और नसीब नहीं होता है।
ईद पर बस यही दुआ करते हैं,
हमेशा आपका साथ यूं ही मिलता रहे।
7. हर तरफ ईद की रौनक छाई है,
मेरे दिल में बस आपकी याद समाई है।
मेरे महबूब, खुदा आपको हर खुशी अता करे,
आपकी जिंदगी हमेशा गुलजार रहे।
8. तेरी मोहब्बत मेरी ईदी बन गई,
तेरी हंसी मेरी खुशी बन गई।
ईद पर दिल से बस यही दुआ निकली,
तू हमेशा मेरी जिंदगी में शामिल रहे।
9. खुदा करे हर दुआ तेरी कबूल हो जाए,
तेरी जिंदगी खुशियों से भर जाए।
मेरे दिल की हर धड़कन कह रही है,
मेरे शौहर को ईद मुबारक हो जाए।
10. ईद का चांद भी फीका लगता है,
जब तक तेरा दीदार ना होता है।
मेरे हमसफर, तेरी मोहब्बत ही मेरी दुनिया है,
तुझे दिल से ईद मुबारक।

Happy Eid Ul-Adha Mubarak Wishes And Quotes For Husband
11. तेरे इश्क में इस कदर खो गए हैं,
दुनिया भूलकर बस तेरे हो गए हैं।
ईद पर रब से बस यही फरियाद है,
तेरा साथ उम्रभर मेरे साथ रहे।
12. तेरे लबों की मुस्कान मेरी जान है,
तेरा साथ मेरी सबसे बड़ी शान है।
ईद की ये खुशियां तेरे नाम कर दूं,
अपनी हर दुआ तुझ पर कुर्बान कर दूं।
13. चांद रात की रौनक हो तुम,
मेरी हर खुशी की वजह हो तुम।
ईद पर दिल से बस यही कहते हैं,
मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत दुआ हो तुम।
14. आपकी मोहब्बत का नूर दिल में उतर गया,
हर गम जैसे पलभर में बिखर गया।
ईद पर बस यही दुआ करते हैं,
आपका साथ हमेशा मुकद्दर बन जाए।
15. तेरी चाहत में दिल बेकरार रहता है,
हर पल तेरा ही इंतजार रहता है।
ईद का त्योहार तेरे साथ और हसीन लगे,
मेरे महबूब, तू हमेशा मेरे करीब रहे।
16. आपकी आंखों में जो प्यार नजर आता है,
वो हर दर्द को पल में मिटाता है।
ईद पर खुदा से यही दुआ है,
आपकी जिंदगी हमेशा खुशियों से सजी रहे।
17. तेरी मोहब्बत मेरी दुनिया है,
तेरा साथ मेरी जन्नत है।
ईद पर दिल यही कहता है,
तू हमेशा मेरी किस्मत में रहे।
18. ईद की शाम हो और तेरा साथ हो,
हाथों में मेरा हाथ हो।
फिर क्या जरूरत किसी और खुशी की,
जब तू मेरे इतने पास हो।
19. हर दुआ में तेरा नाम आता है,
मेरे दिल को बस तुझसे प्यार आता है।
ईद पर मेरी बस यही तमन्ना है,
तेरा साथ हर जन्म में मिले।
20. तेरी मोहब्बत से महक उठी है जिंदगी,
तेरे बिना अधूरी लगती है हर खुशी।
ईद का ये प्यारा त्योहार कह रहा है,
मेरा दिल सिर्फ तेरा है।



Click it and Unblock the Notifications
