Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां
Father's Day 2026 Shayari: हर बच्चे के लिए उसके पिता उसके सुपरहीरो होते हैं। पिता बच्चों की हर जरूरतों और सपनों को पूरा करते हैं। वे भले ही अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त नहीं करते, लेकिन उनके खामोश संघर्षों में उनका प्रेम झकलता है। पिता के इसी प्रेम और त्याग को सम्मान देने के लिए हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे के रूप में मनाया जाता है। इस बार ये खास दिन 21 जून 2026 को मनाया जाएगा। इस खास मौके पर आप अपने पिता को 'थैंक्यू' बोलना चाहते हैं, तो इन खूबसूरत शायरी की मदद ले सकते हैं। आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं कुछ शानदार शायरियां, जिन्हें आप अपने पापा के साथ शेयर करते सकते हैं और उन्हें बता सकते हैं कि आप उन्हें कितना प्यार हैं -

Happy Father's Day 2026 Shayari (फादर्स डे पर पिता के लिए शायरियां)
1. उंगली पकड़कर चलना सिखाया,
हर मुश्किल से लड़ना सिखाया,
जब-जब मैं हिम्मत हारने लगा,
पापा ने आगे बढ़ना सिखाया।
हैप्पी फादर्स डे!
2. मेरे हर कदम पर आपका साथ मिला,
जीवन जीने का खूबसूरत एहसास मिला,
जब भी मुश्किलों ने मुझे घेरा,
पापा, आपका ही विश्वास मिला।
हैप्पी फादर्स डे!
3. मेरी खुशियों का आधार हैं पापा,
मेरे सपनों का संसार हैं पापा,
उनके बिना अधूरी है मेरी दुनिया,
मेरे जीवन का सार हैं पापा।
हैप्पी फादर्स डे!
4. पापा, आपकी वजह से मेरी पहचान है,
आपसे ही मेरे सपनों को उड़ान है,
आपका साथ मिले तो हर राह आसान लगे,
मेरे लिए आप ही सबसे बड़ा सम्मान हैं।
हैप्पी फादर्स डे!
5. खुद धूप में रहकर छांव देते हैं,
हर परेशानी में हौसला देते हैं,
ऐसे ही नहीं पिता महान कहलाते,
वो बच्चों को अपनी जान देते हैं।
हैप्पी फादर्स डे!
6. मेरी हर जीत में आपका नाम है,
मेरे हर सपने में आपका मुकाम है,
दुनिया चाहे जो भी कहे,
मेरे लिए आप सबसे खास हैं।
हैप्पी फादर्स डे!
7. जब भी कोई मुश्किल आई,
आपने हर बार राह दिखाई,
आप जैसा कोई और नहीं,
पापा, आप मेरी सबसे बड़ी कमाई।
हैप्पी फादर्स डे!
8. मेरे सिर पर आपका हाथ रहे,
जीवनभर आपका साथ रहे,
बस इतनी सी दुआ है मेरी,
हर जन्म में आप मेरे पापा रहें।
हैप्पी फादर्स डे!
9. मेरे चेहरे की मुस्कान हैं पापा,
मेरे दिल का अरमान हैं पापा,
उनके होने से ही रोशन है जीवन,
मेरे लिए भगवान हैं पापा।
हैप्पी फादर्स डे!
10. हर दर्द को चुपचाप सहते हैं,
फिर भी हमेशा खुश रहते हैं,
पिता का प्यार अनमोल होता है,
जो हर हाल में साथ देते हैं।
हैप्पी फादर्स डे!

11. मेरे सपनों को सच करते हैं,
हर मुश्किल को दूर करते हैं,
पिता का प्यार किसी दौलत से कम नहीं,
वो हर पल मेरी फिक्र करते हैं।
हैप्पी फादर्स डे!
12. मेरी दुनिया की शान हैं पापा,
मेरे जीवन की जान हैं पापा,
उनके बिना सब अधूरा लगता है,
मेरी खुशियों की पहचान हैं पापा।
हैप्पी फादर्स डे!
13. मेरी राहों के दीपक हैं पापा,
मेरे जीवन के रक्षक हैं पापा,
उनकी दुआओं से ही रोशन हूं मैं,
मेरे सबसे बड़े शुभचिंतक हैं पापा।
हैप्पी फादर्स डे!
14. आंधियों में भी जो साथ निभाते हैं,
गिरकर भी हमें संभाल जाते हैं,
ऐसे पिता हर किसी को नहीं मिलते,
जो बच्चों के लिए दुनिया से लड़ जाते हैं।
हैप्पी फादर्स डे!
15. मेरे हौसले की उड़ान हैं पापा,
मेरी खुशियों की मुस्कान हैं पापा,
उनकी दुआओं से ही आगे बढ़ता हूं,
मेरे जीवन का वरदान हैं पापा।
हैप्पी फादर्स डे!
16. जेब भले ही खाली हो जाए,
पर मेरी ख्वाहिश पूरी हो जाए,
ऐसे पिता की ममता के आगे,
हर दौलत छोटी नजर आए।
हैप्पी फादर्स डे!
17. मेरे लिए जो सबसे खास हैं,
वो मेरे पापा मेरे पास हैं,
उनके प्यार से ही रोशन है जीवन,
वो मेरी सबसे बड़ी आस हैं।
हैप्पी फादर्स डे!
18. आपसे ही मेरी पहचान बनी,
आपसे ही मेरी मुस्कान बनी,
जो कुछ भी हूं आज मैं,
पापा, आपकी ही देन बनी।
हैप्पी फादर्स डे!
19. जिंदगी की हर सीख आपसे पाई,
मुश्किल राहों में हिम्मत पाई,
पिता के रूप में मिला जो साथ,
उससे बड़ी कोई दौलत न पाई।
हैप्पी फादर्स डे!
20. पैरों के नीचे जमीन हैं पापा,
मेरे सिर का आसमान हैं पापा,
उनकी मौजूदगी से ही रोशन हूं मैं,
मेरे जीवन की शान हैं पापा।
हैप्पी फादर्स डे!



Click it and Unblock the Notifications
