Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं
Happy Friendship Day 2026 Wishes: हर साल अगस्त के पहले रविवार को दोस्ती के दिन यानी फ्रेंडशिप डे के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल फ्रेंडशिप डे 2 अगस्त को मनाया जाएगा। यह दिन उन दोस्तों के नाम होता है, जो हर सुख-दुख में बिना किसी स्वार्थ के हमारा साथ निभाते हैं। दोस्ती का रिश्ता भरोसे, अपनेपन, हंसी-मजाक और यादगार पलों से भरा होता है। फ्रेंडशिप डे पर पर लोग अपने दोस्तों को गिट्स और शुभकामनाएं भेजकर उन्हें बताते हैं कि वे उनकी जिंदगी में कितने खास हैं। अगर आप भी अपने दोस्त को दिल से फ्रेंडशिप डे विश करना चाहते हैं, तो उन्हें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश भेज सकते हैं -

Happy Friendship Day 2026 Wishes And Messages
1. दोस्ती का रिश्ता सबसे खास होता है,
हर दुख में जो साथ होता है।
रिश्ते तो कई बन जाते हैं,
पर सच्चा दोस्त हर किसी के पास नहीं होता है।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
2. वक्त बदले, मौसम बदल जाए,
चाहे सारी दुनिया ही बदल जाए।
दुआ है हमारी बस इतनी सी,
हमारी दोस्ती कभी न बदल पाए।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
3. दोस्ती वो एहसास है जो दिलों को जोड़ देती है,
हर उदासी को पल में छोड़ देती है।
जिसके पास सच्चा दोस्त हो,
उसकी जिंदगी खुशियों से भर देती है।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
4. दोस्ती वो नहीं जो हर रोज़ मिले,
दोस्ती वो है जो दिल में हर पल खिले।
चाहे कितनी भी हो जाए दूरी,
यादों में हमेशा अपने ही मिले।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
5. दोस्ती कोई किताब नहीं जो पढ़कर भूल जाए,
कोई फूल नहीं जो मुरझाकर टूट जाए।
ये तो वो रिश्ता है जनाब,
जो सांसों के साथ उम्रभर निभ जाए।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
6. तेरी मेरी यारी जैसे आसमां में चाँद-तारों की महफ़िल
मेरे दोस्त इस महफ़िल का मैं ध्रुव तारा हूँ
जो तू मेरे संघर्ष समय का सारथी है,
तो मैं तेरी सफलताओं का किनारा हूँ
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
7. दूरी चाहे कितनी भी हो जाए,
यादें कभी कम नहीं होतीं।
सच्ची दोस्ती की डोर,
वक्त के साथ कमजोर नहीं होती।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
8. दोस्ती का रंग सबसे न्यारा है,
हर रिश्ते से प्यारा है।
जिसे मिल जाए सच्चा दोस्त,
उसका हर दिन सुनहरा है।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
9. न दौलत चाहिए, न शोहरत चाहिए,
बस दोस्ती का साथ चाहिए।
हर जन्म मिले ऐसा दोस्त,
जो हर हाल में साथ चाहिए।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
10. कुछ रिश्ते किस्मत से मिलते हैं,
कुछ लोग दिल में बस जाते हैं।
दोस्ती उन्हीं अनमोल रिश्तों में है,
जो जिंदगी को खूबसूरत बना जाते हैं।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

Happy Friendship Day 2026 Wishes And Quotes
11. हर खुशी में याद आते हो,
हर गम में साथ निभाते हो।
दोस्त नहीं, मेरी जिंदगी का
सबसे खूबसूरत हिस्सा कहलाते हो।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
12. दोस्ती की खुशबू महकती रहे,
हर दुआ में तुम्हारा नाम रहे।
रिश्ता यूं ही बना रहे हमारा,
जब तक ये आसमान रहे।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
13. जो बिना कहे समझ जाए,
हर मुश्किल में साथ निभाए।
ऐसा दोस्त अगर मिल जाए,
तो जिंदगी मुस्कुराए।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
14. रिश्तों की भीड़ में जो अपना लगे,
हर पल में जो सपना लगे।
वही दोस्त सबसे खास होता है,
जो दिल के सबसे पास होता है।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
15. नाराजगी पलभर की हो सकती है,
लेकिन दोस्ती उम्रभर की होती है।
जो दिल से निभाई जाए,
वही सबसे अनमोल होती है।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
16. हंसते रहो, मुस्कुराते रहो,
दोस्ती का रिश्ता निभाते रहो।
जिंदगी चाहे जैसी भी हो,
दोस्तों को हमेशा याद रखते रहो।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
17. दोस्ती की कोई कीमत नहीं होती,
ये हर किसी की किस्मत नहीं होती।
जो दिल से निभा ले इस रिश्ते को,
उससे बड़ी कोई दौलत नहीं होती।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
18. चांद की चांदनी जैसी हो दोस्ती,
फूलों की खुशबू जैसी हो दोस्ती।
रहे सलामत उम्रभर ये रिश्ता,
दुआओं की रोशनी जैसी हो दोस्ती।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
19. दोस्त वही जो वक्त पर काम आए,
हर मुश्किल में मुस्कुराना सिखाए।
जो हाथ थाम ले अंधेरों में भी,
वही सच्ची दोस्ती कहलाए।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
20. रिश्ते बदल सकते हैं,
हालात बदल सकते हैं।
लेकिन सच्ची दोस्ती के किस्से,
कभी नहीं बदल सकते हैं।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!



Click it and Unblock the Notifications
