Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Friendship Day Quotes: वसीम बरेलवी से लेकर सुकरात तक, जानें दोस्ती पर इनके विचार
Friendship Day Quotes in Hindi: फ्रेंडशिप डे का यह खास दिन हमें दोस्ती की अनमोल कीमत का एहसास कराता है। दोस्त केवल उन लोगों से नहीं मिलते जिनके साथ हम हंसते हैं, बल्कि वे वे लोग होते हैं जो हमारे दुखों में भी हमारे साथ खड़े होते हैं। दोस्ती का रिश्ता बिना शर्त और सच्चाई से भरा होता है।
इस दिन हमें अपने दोस्तों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करनी चाहिए, जिन्होंने जीवन की राह पर हर सुख-दुख में हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का वादा किया है। एक सच्चा दोस्त हमारे जीवन में रंग भर देता है, हर कठिनाई को सरल बना देता है और हमें हर पल बेहतर बनाने में मदद करता है।

दोस्ती पर बड़े बड़े विचारकों व लेखकों ने अपने विचार दिए हैं। फ्रेंडशिप डे पर पेश हैं ऐसे ही कुछ फेमस उद्धरण जो दोस्ती की महत्वता को दर्शाते हैं -
Friendship Day Quotes and Thoughts in Hindi
1.
शर्तें लगाई जाती नहीं दोस्ती के साथ, कीजे मुझे क़ुबूल मिरी हर कमी के साथ। - वसीम बरेलवी
2.
मित्रता की गहराई परिचय की लंबाई पर निर्भर नहीं करती। - रवींद्रनाथ टैगोर
3.
एक सच्चा दोस्त वो होता है, जो तब चलकर आपके पास आए जब सारी दुनिया आपको अकेला छोड़कर चली जाए। - स्वामी विवेकानंद
4.
एक जिज्ञासु और दुष्ट मित्र एक जंगली जानवर की तुलना में डरने के लिए अधिक है; एक जंगली जानवर आपके शरीर को घायल कर सकता है, लेकिन एक बुरा दोस्त आपके दिमाग को घायल कर देगा। -गौतम बुद्ध
Happy Friendship Day Quotes in Hindi
5.
सच्ची मित्रता में उत्तम से उत्तम वैद्य सी निपुणता और परख होती है। अच्छी से अच्छी माता सा धैर्य और कोमलता होती है। ऐसी ही मित्रता करने का प्रयत्न प्रत्येक को करना चाहिए। -रामचंद्र शुक्ल
6.
सच्चा प्रेम दोस्ती की बुनियाद पर टिका होता है। - ओशो
7.
दोस्त बनाने में धीमे रहिए, लेकिन जब एक बार अच्छी दोस्ती हो जाए तो दृढ़ता से निभाइए।- सुकरात



Click it and Unblock the Notifications
