Latest Updates
-
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स
Gandhi Jayanti 2024 Quotes: गांधी जयंती के मौके पर देश के हर नागरिक को जानने चाहिए बापू के ये विचार
Gandhi Jayanti 2024 Quotes in Hindi: गांधी जयंती, जिसे 2 अक्टूबर को मनाया जाता है, महात्मा गांधी के जन्मदिन के अवसर पर होती है। यह दिन केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में अहिंसा और शांति के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।
महात्मा गांधी, जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अहिंसात्मक प्रतिरोध की नींव रखी, आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें गांधीजी के विचारों और आदर्शों को याद किया जाता है।
इसके साथ ही, यह दिन 'अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस' के रूप में भी मनाया जाता है, जो मानवता के लिए शांति और एकता का संदेश देता है। इस ख़ास मौके पर जानते हैं विश्व प्रसिद्ध महात्मा गांधी के कुछ बेहतरीन विचारों के बारे में -
Gandhi Jayanti 2024 Quotes and Messages in Hindi
1.
डर शरीर का रोग नहीं है, यह आत्मा को मारता है।
-महात्मा गांधी

2.
उफनते तूफ़ान को मात देना है तो अधिक जोखिम उठाते हुए हमें पूरी शक्ति के साथ आगे बढ़ना होगा।
-महात्मा गांधी
3.
ऐसे जिएं कि जैसे आपको कल मरना है और सीखें ऐसे जैसे आपको हमेशा जीवित रहना है।
-महात्मा गांधी

4.
आंख के बदले आंख पूरे विश्व को अंधा बना देगी।
-महात्मा गांधी
5.
किसी भी स्वाभिमानी व्यक्ति के लिए सोने की बेड़ियां, लोहे की बेड़ियों से कम कठोर नहीं होगी। चुभन धातु में नहीं वरन् बेड़ियों में होती है।
-महात्मा गांधी

Mahatma Gandhi Ke Vichar
6.
निःशस्त्र अहिंसा की शक्ति किसी भी परिस्थिति में सशस्त्र शक्ति से सर्वश्रेष्ठ होगी।
-महात्मा गांधी
7.
क्रूरता का उत्तर क्रूरता से देने का अर्थ अपने नैतिक व बौद्धिक पतन को स्वीकार करना है।
-महात्मा गांधी

8.
मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन।
-महात्मा गांधी
9.
गुलाब को उपदेश देने की आवश्यकता नहीं होती। वह तो केवल अपनी ख़ुशबू बिखेरता है। उसकी ख़ुशबू ही उसका संदेश है।
-महात्मा गांधी
10.
व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित एक प्राणी है, वह जो सोचता है वही बन जाता है।
-महात्मा गांधी
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
