Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
Ganesh Jayanti 2026 Wishes: गणेश जयंती पर इन संदेशों के जरिए प्रियजनों को दें बप्पा के जन्मदिन की शुभकामनाएं
Happy Ganesh Jayanti 2026 Wishes in Hindi: हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थि को गणेश जयंती का पर्व मनाया जाता है। इसे माघ विनायक चतुर्थी, तिलकुंड चतुर्थी और वरद चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस बार गणेश जयंती 22 जनवरी 2026, गुरुवार को मनाई जाएगी। यह दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से सारे दुख और संकट दूर होते हैं। साथ ही, सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस दिन लोग बप्पा को प्रसन्न करने के लिए व्रत-पूजन करते हैं और उनके प्रिय मोदक व तिल-गुड़ के लड्डू का भोग लगाते हैं। इसके साथ ही इस दिन लोग एक-दूसरे को गणेश जयंती की बधाई भी देते हैं। गणेश जयंती के शुभ अवसर पर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को ये संदेश भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Happy Ganesh Jayanti Wishes and Quotes in Hindi
1. माघ का पावन महीना आया है,
गणपति बप्पा का जन्मदिवस लाया है।
सुख-समृद्धि से भर जाए जीवन आपका,
गणेश जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
2. वक्रतुण्ड महाकाय, कृपा करो महाराज,
माघ गणेश जयंती पर सजे खुशियों के ताज।
हर बाधा दूर हो, हर सपना साकार हो,
बप्पा के आशीर्वाद से जीवन गुलजार हो
गणेश जयंती की शुभकामनाएं!
3. मोदक की मिठास हो,
जीवन में विश्वास हो।
माघ गणेश जयंती पर
हर दिन खास हो।
गणेश जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
4. गजाननाला त्रिवार वंदन, स्वागत बाप्पा
प्रथम निमंत्रण तुम्हें गजानन, गौरी पुत्र गणेश
रिद्धि सिद्धि संग पधारो, हरलो सबके क्लेश
माघी गणेश जयंती की शुभकामनाएं
5. गणेश जी का रूप निराला है,
चेहरा भी कितना भोला भाला है,
जिस पर भी आती है मुसीबत,
उसे बाप्पा ने ही संभाला है.
गणेश जयंती की शुभकामनाएं
6. माघ मास की शुभ बेला है आई,
घर-घर में बप्पा की मूरत है छाई।
गणेश जयंती पर स्वीकार करें प्रणाम,
देवों के देव गणपति को शत-शत प्रणाम
गणेश जयंती की शुभकामनाएं
7. भगवान श्री गणेश की कृपा,
बनी रहे आप पर हर दम
हर कार्य में सफलता मिले,
जीवन में न आए कोई गम
गणेश जयंती 2026 की शुभकामनाएं

Happy Ganesh Jayanti Wishes and Messages in Hindi
8. सब शुभ कारज में पहले पूजा तेरी
तुम बिना काम ना सरे, अरज सुन मेरी
रिद्धि-सिद्धि को लेकर करो भवन में फेरी
करो ऐसी कृपा नित करूँ मैं पूजा तेरी
गणेश जयंती 2023 की शुभकामनाएं
9. दिल से जो भी मांगोगे मिलेगा,
ये गणेश जी का दरबार है,
देवों के देव वक्रतुंडा महाकाया को,
अपने हर भक्त से प्यार है
गणेश जयंती की शुभकामनाएं!
10. न चिंता रहे, न भय सताए,
गणपति बप्पा संग हों तो हर राह आसान हो जाए।
माघ गणेश जयंती की
आपको और आपके परिवार को शुभकामनाएं
11. हे गौरी के लाल
देवलोक के तुम सरताज
सुन ले गणेश मेरी पुकार
प्रभु कर दे मेरी नैया पार
गणेश जयंती की शुभकामनाएं
12. सफेद दूर्वा, मोदक की थाली,
गणपति बप्पा की छवि है निराली।
माघ जयंती पर मिले आशीर्वाद अपार,
जीवन हो सुख-शांति से भरपूर हर बार
गणेश जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
13. जो उनकी पूजा है करते
गणपति उनके विघ्न है हरते
गणेश जयंती जब भी आये
आओ मिलकर गणपति को मनाएं
गणेश जयंती 2026 की शुभकामनाएं!
14. शुभ कार्यों की शुरुआत हो,
हर दिन मंगलमय बात हो।
माघ गणेश जयंती पर
गणपति का साथ हो
गणेश जयंती 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!
15. सुख मिले समृद्धि मिले,
मिले खुशी अपार,
आपका जीवन सफल हो,
जब आए गणेश जी आपके द्वार
गणेश जयंती की शुभकामनाएं!



Click it and Unblock the Notifications