Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
उत्तराखंड में सावन की पहली दस्तक है हरेला, प्रियजनों को इन शुभकामनाओं के साथ कहें ‘Happy Harela’
Harela festival wishes in hindi and kumaoni : उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत में हरेला पर्व का विशेष महत्व है। यह त्यौहार प्रकृति, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। खासकर कुमाऊं क्षेत्र में हरेला बड़े उत्साह से मनाया जाता है।
हर साल 16 जुलाई को कर्क संक्रांति के दिन यह पर्व मनाया जाता है। हरेला से 9 दिन पहले लोग अपने घर के मंदिर में रिंगाल की टोकरी में मिट्टी डालकर 5 या 7 प्रकार के बीज जैसे गेहूं, जौ, मक्का, चना आदि बोते हैं। इन बीजों को प्रतिदिन पानी से सींचा जाता है। नौवें दिन पाती की टहनी से निराई-पताई की जाती है और दसवें दिन हरेला काटा जाता है।
इसे घर के बुजुर्ग आशीर्वाद के रूप में परिवारजनों के सिर पर रखकर शुभकामनाएं देते हैं। मान्यता है कि हरेले के दिन लगाए गए पौधे कभी नहीं सूखते, इसलिए इस दिन लोग वृक्षारोपण भी करते हैं। यह पर्व खेती-किसानी से जुड़ा होने के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी लाता है।

शिव-पार्वती के विवाह की स्मृति में मनाया जाने वाला हरेला पर्व देवभूमि उत्तराखंड में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। हरेला पर्व के अवसर पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को कहें हरेला पर्व शुभकामनाएं और भेजें ये बधाई संदेश।
Harela festival wishes in Hindi and kumaoni
1. जी रया ,जागि रया ,
यो दिन बार, भेटने रया,
दुबक जस जड़ हैजो,
पात जस पौल हैजो, स्यालक जस त्राण हैजो,
हिमालय में ह्यू छन तक, गंगा में पाणी छन तक,
हरेला त्यार मानते रया,
जी रया जागि रया।
2. लाग हरेला, लाग बग्वाई,
जी रए, जाग रए।
स्याव जस बुद्धि है जो,
सूर्ज जस तरान है,
जो आकाश बराबर उच्च है जै,
धरती बराबर चकाव है जै दूब जस फलिये हिमाल में ह्यूं छन तक,
गंग ज्यू में पानी छन तक सिल पिसि भात खाये,
जांठि टेकि झाड़ जाये।
3. आप सभी लोगों को उत्तराखंड के लोकप्रिय पर्व हरेले की हार्दिक शुभकामनाएं!
4. प्रकृति को समर्पित उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला की हार्दिक शुभकामनाएं।

5. हर्याव आई हर्याव आई
चौ दिशी बहार आई
भ्यार जाई घर आई
चैली बेटी मैत आई
लग्गै सोण हर्याव क त्यार आई
जी रया जाग रया बची रया
हर साल हर्याव मनूनें रया
शिव ज्यू के नवूनें रया!
है सकल त धरतीक ऋण क
लिजी एक पेड जरुर लगाया।
6. हरी-भरी बनी रहे फुलवारी
सबकी हरी-भरी बनी रहे खुशियां
सबकी हरा भरा हो हर घर मंगल काज
हरियाली सा खिले हर परिवार..,
जी रया .. जागि रया ..
यो दिनबार भेटने रया ..
दुबक जस जड़ हैजो ..
पात जस पौल हैजो ..
स्यालक जस बुद्धि हैजो ..
बाघक जस त्राण हैजो ..
यो दिन और यो मास भटनै रये,
अगासाक चार उकाव,धरती चार चकाव है जये,
स्याव कस बुद्धि हो,स्यू जस पराण हो ।।
हिमालय में ह्यूं हुन तक, गंगा में पाणि छन तक हरेला त्यार मनाते रया .. मनाते रया ...
हरेला की हार्दिक शुभकामनायें ...

8. धार सब हरिया हैजो, गयीं जौ लै सूखी,
दुख सबौक दूर हैजो, चमकौ सबौ मूखी।
डाला में फल लदीजौ, अनाज कोरंगा भरि
"राजू" सब सफल हैजौ, मेहनत जौलै करि।
ठंडी ठंडी बयार बगौ, जौ नौला सब भरी,
गौरू भैस मोटा हो, दयौ दूद भरि भरी।
गौं घरौ में खूब बढो, आपसौ को प्यार,
झूलन फूलन हौ सबौ, हरेलौ को त्यार।
9.घर-घर में श्वावण सी हरियाली छाऐ,
हर घर में माँ लक्षँमी-गौरा आऐ।
शेर जैसा बल मिले,
लोमड़ी से तर्क मिले,
हिमपर्वत से उम्र मिले,
दूब जैसा नाम बड़े,
व्योम जैसा पद मिले,
चाँद सी शीतलता मिले,
माँ गंगा सी पवित्रता मिले,
कंठ में माँ सरस्वती बसे,
जिह्वा से मधुर बोल निकले,
हृदय में प्रेम के फूल खिलें
स्वच्छ-सून्दर तन-मन रहे,
लोकपर्व देवभूमिउत्तराखण्ड का,
"हरेला" सबका मंगल करे।
10. हरेला पर्व आपके जीवन में उजाला और समृद्धि लाए।
आप और आपका परिवार हमेशा खुशहाल और स्वस्थ रहें, यही शुभकामना है।
11. आपको और आपके अपने सभी प्रियजनों को हरेला पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं!
12. हरयो पर्व की लाख-लाख बधाई। हरियाली, खुशियाँ आनी संपन्नता ल्यावै ई हरयो।
हरयो पर्व मा हरयो आपुन जीवन हरियालो रा। हरयो की शुभकामना!"
13. तुमकैं सबनै हरयो पर्व की लाख-लाख बधाई। ई हरयो तुमकैं सुख-संपत्ति ल्यै।
ई हरयो तुमारी जिंदगी मा नई शुरुआत ल्यै। हरयो पर्व की शुभकामना!
14. नाचले गा ले हमारे साथ
आई है हरेला खुशियों के साथ
मस्ती में झूम और खीर-पूरे खा
और न कर तू दुनिया की परवाह।
हरेला मुबारक हो!!
15. सुबह-सुबह उठ के हो जाओ फ्रेश,
पहन लो आज सबसे अच्छा सा कोई ड्रेस,
दोस्तों का साथ अब चलो घूमने,
वैसाखी की दो शुभ कामनाएं सबको जो आए सामने।
तुमको भी हरेला की लाख-लाख बधाई।



Click it and Unblock the Notifications
