Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
हिमाचल प्रदेश दिवस की 78 वीं वर्षगांठ पर अपने पहाड़ी दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये खूबसूरत बधाई संदेश
Himachal Pradesh Day 2025 : आज हम उस पावन भूमि का उत्सव मना रहे हैं, जिसे देवभूमि कहा जाता है - हिमाचल प्रदेश। 15 अप्रैल का दिन हर हिमाचली के लिए गौरव और सम्मान का प्रतीक है। यही वह दिन है जब 1948 में हिमाचल प्रदेश का गठन हुआ था। यह पर्व हमें हमारे अतीत की याद दिलाता है, साथ ही भविष्य की दिशा में प्रेरणा भी देता है। इस दिन हम अपनी सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और विकास की यात्रा को गर्व से याद करते हैं।
यह पर्व उन वीरों को भी समर्पित है जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम और राज्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाई- जैसे डॉ. वाई.एस. परमार, जिन्होंने हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की नींव को मजबूत किया। उनके नेतृत्व में हिमाचल ने शिक्षा, सड़क निर्माण और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। हिमाचल दिवस मनाने का मकसद अपने युवा पीढ़ी को प्रेरित करने का, ताकि वे अपने राज्य की धरोहर को पहचानें और इसे आगे बढ़ाएं।
आज शिमला से लेकर किन्नौर, कुल्लू से लेकर कांगड़ा, मंडी से लेकर लाहौल-स्पीति तक - पूरा हिमाचल एक रंग में रंगा हुआ है। परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, संगीत और पारंपरिक वेशभूषा में सजे लोग इस पर्व को उत्साह के साथ मना रहे हैं। इस अवसर पर आप सभी को हिमाचल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और इस मैसेज से अपने दोस्तों को भी बधाई दें।

हिमाचल दिवस की मंगलकामनाएं संदेश (Himachal Diwas 2025 Greetings Messages)
1. जय हिमाचल!
जय भारत!
हिमाचल दिवस की मंगलकामनाएं!
2. देवभूमि के वासियों को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं। आइए हम सब मिलकर अपने सुंदर प्रदेश को और ऊँचाइयों तक पहुँचाएं।
3. जहाँ पर्वतों की छांव में बसती है सादगी, वहाँ है मेरा हिमाचल।
हिमाचल दिवस 2025 की हार्दिक बधाई!
4. हर वो नागरिक धन्य है जो इस सुंदर प्रदेश का हिस्सा है। आइए, इस दिन अपनी मिट्टी को नमन करें।
हिमाचल दिवस 2025 की हार्दिक बधाई!
5. 15 अप्रैल का दिन सिर्फ तारीख नहीं, एक गौरवशाली शुरुआत का प्रतीक है।
हिमाचल प्रदेश दिवस की शुभकामनाएं!
6. हर साल आए हिमाचल दिवस,
लाए खुशियाँ और नयी प्रेरणा,
देवभूमि के हर कोने में,
गूंजे जय हिमाचल का तराना!
हिमाचल प्रदेश दिवस 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!
जय देवभूमि, जय भारत!
7. हिमाचल सिर्फ एक राज्य नहीं, यह भावनाओं का संगम है। यहां की हवा, पानी, बोली और लोग - सब कुछ खास है।
हिमाचल दिवस 2025 की हार्दिक बधाई!
हिमाचल दिवस की बधाई (Happy Himachal Pradesh Day 2025 Quotes)
1. हिमालय की गोद में बसा, सौंदर्य और संस्कृति से सजा - यही है हमारा हिमाचल।"
2. हिमाचल की बर्फीली वादियों में छिपा है अपनापन, जो हर दिल को छू जाता है।"
3. जिस मिट्टी में देवता भी वास करते हैं, उसे हिमाचल कहते हैं।"
4. हिमाचल की बात ही कुछ और है - यहां की हवा में सुकून है और लोगों में अपनापन।"
5. जहाँ नदी-नालों की कलकल और पहाड़ों की ऊँचाई हो, वहाँ जीवन भी ऊँचा होता है - वह है हिमाचल।"
6. हिमाचल की मिट्टी में मेहनत है, इतिहास में गर्व है और भविष्य में उजाला है।"



Click it and Unblock the Notifications
