Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Hindi Diwas Wishes: हिंदी दिवस की महत्ता को दर्शाते हुए प्रियजनों के साथ जरूर शेयर करें ये संदेश
Hindi Diwas 2024 Wishes: 14 सितम्बर, हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो हमारी राष्ट्रीय भाषा हिंदी के सम्मान और प्रचार के प्रति एक विशेष प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस दिन, हम हिंदी की महत्वता और उसकी सांस्कृतिक धरोहर को मान्यता देते हैं, साथ ही इसके विकास और प्रसार के लिए किए गए प्रयासों को भी सराहते हैं।
हिंदी न केवल एक भाषा है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, साहित्य, और पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह दिवस हमें याद दिलाता है कि भाषा का सही संरक्षण और संवर्धन समाज के सामाजिक और सांस्कृतिक ताने-बाने को सुदृढ़ बनाता है।

इस अवसर पर, विभिन्न आयोजन और गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं, जो हिंदी भाषा की विविधता और समृद्धि को उजागर करती हैं और लोगों को अपनी मातृभाषा के प्रति गर्व और जागरूकता पैदा करती हैं। हिंदी दिवस के ख़ास मौके पर पेश हैं इस भाषा की महत्ता को दर्शाते हुए शुभकामना सन्देश -
Happy Hindi Diwas 2024 Wishes and Quotes in Hindi
1.
विविधताओं से भरे इस देश में लगी भाषाओं की फुलवारी है,
इनमें हमको सबसे प्यारी हिंदी मातृभाषा हमारी है।
हिंदी दिवस पर आप सभी को शुभकामनाएं।
2.
भारत मां के भाल पर सजी स्वर्णिम बिंदी हूं,
मैं भारत की बेटी आपकी अपनी हिंदी हूं।
हिंदी दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

3.
ये बोली आन है मेरी,
विरासत मान मेरा है,
यही पहचान है अपनी,
यही अभिमान मेरा है,
किसी भी और भाषा में,
करें संवाद क्यों मित्रों
हमारी शान है हिन्दी, ये हिन्दुस्तान मेरा है।
4.
हिंदी है भारत की आशा, हिंदी है प्यार की भाषा,
हिंदी के बिना हिंदुस्तान उतना अधूरा है,
आइए मिलकर इस त्यौहार को करते हैं पूरा,
हिंदी दिवस पर आप सभी को बधाई..!
Happy Hindi Diwas 2024 Messages and Greetings in Hindi

5.
कबीर का गायन है हिंदी
सरल शब्दों में कहा जाए
तो जीवन की परिभाषा है हिंदी
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
6.
जैसे रंगों के मिलने से खिलता है बसंत,
वैसे भाषाओं की मिश्री सी बोली है हिंदी
हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

7.
हमारी एकता और अखंडता ही हमारे देश की पहचान है
हिंदुस्तान हैं हम और हिंदी हमारी जुबान है
हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
8.
भारत मां के भाल पर सजी स्वर्णिम बिंदी हूं
मैं भारत की बेटी आपकी अपनी हिंदी हूं
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
Happy Hindi Diwas 2024 captions and Status in Hindi

9.
हिंदी भाषा नहीं भावों की अभिव्यक्ति है
यह मातृभूमि पर मर मिटने की भक्ति है
हिंदी दिवस की बधाई!
10.
हिंदी सिर्फ हमारी भाषा नहीं, हमारी पहचान भी है,
तो आइए हिंदी बोलें, हिंदी सीखें और हिंदी सिखाएं।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
11.
आइए हिंदी भाषा को सम्मान और प्रथम प्राथमिकता देने का संकल्प लें,
हिंदी बोलेंगे और आगे बढ़ाएंगे,
आप सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाए
12.
हिंदी दिवस पर हमने ठाना है
लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है,
हम सब का अभिमान है हिंदी
भारत देश की शान है हिंदी।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications