Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Happy Hindi Diwas 2025 Wishes : गर्व के साथ हिंदी दिवस पर शेयर करें ये संदेश, जताएं मातृभाषा के प्रति सम्मान
Hindi Diwas 2025 Wishes : हर साल 14 सितंबर को पूरे भारत में हिंदी दिवस बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह दिन हमें हमारी मातृभाषा हिंदी की महत्ता और गौरव की याद दिलाता है। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया था और वर्ष 1953 से इस दिन को प्रतिवर्ष हिंदी दिवस के रूप में मनाने की परंपरा शुरू हुई।
हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, भावनाओं और पहचान की अनमोल धरोहर है। यह दुनियाभर में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है। हिंदी सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि कई अन्य देशों में भी बोली जाती है और लोगों को आपस में जोड़ने का माध्यम है। इस विशेष अवसर पर आप अपने प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेजकर हिंदी के प्रति सम्मान और गर्व साझा कर सकते हैं।

Happy Hindi Diwas 2025 Wishes (हिंदी दिवस 2025 की शुभकामनाएं )
1. हिंदी सिर्फ हमारी भाषा नहीं,
हमारी पहचान भी है,
तो आइए हिंदी बोलें,
हिंदी सीखें और हिंदी सिखाएं
हिंदी दिवस की बधाई!
2. विविधताओं से भरे इस देश में
लगी भाषाओं की फुलवारी है,
इनमें हमको सबसे प्यारी
हिंदी मातृभाषा हमारी है.
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!
3. हिंदी है हमारी राष्ट्रभाषा,
हिंदी है हमें बड़ी प्यारी
हिंदी की सुरीली वाणी,
हमें लगे हर पल प्यारी!
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!
4. हिंदी भाषा नहीं भावों की अभिव्यक्ति है,
यह मातृभूमि पर मर मिटने की भक्ति है।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!
5. हिंदी दिवस पर हमने ठाना है,
लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है,
हम सब का अभिमान है हिंदी,
भारत देश की शान है हिंदी।
गर्व हैं हमें अपनी हिंदी भाषा पर!
6. हम सब मिलकर दे सम्मान,
निज भाषा पर करें अभिमान,
हिंदुस्तान के माथे की बिंदी,
जन-जन की आत्मा बने हिंदी।
7. निज भाषा का नहीं गर्व जिसे,
क्या प्यार देश से होगा उसे,
यह वीर देश का प्यारा है,
हिंदी ही जिसका नारा है।
हिंदी दिवस की बधाई!
8. सारे देश की आशा है
हिन्दी अपनी भाषा है
जात-पात के बंधन को तोड़ें
हिन्दी सारे देश को जोड़े।
वर्ष 2023 हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!
9. अपने वतन की सबसे प्यारी भाषा,
हिंदी जगत की सबसे न्यारी भाषा।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!
10. ये बोली आन है मेरी,
विरासत मान मेरा है,
यही पहचान है अपनी,
यही अभिमान मेरा है,
किसी भी और भाषा में,
करें संवाद क्यों मित्रों
हमारी शान है हिन्दी, ये हिन्दुस्तान मेरा है।
हिंदी दिवस 2025 की शुभकामनाएं!
11. हिंदी है हम वतन है हिंदुस्तान हमारा
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।



Click it and Unblock the Notifications











