Latest Updates
-
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय
Happy Holi Wishes 2026: पिचकारी में भर लिया रंग…होली पर दोस्तों और प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Happy Holi Wishes 2026: साल 2026 में होली का पर्व 4 मार्च को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। यह पर्व प्रेम, भाईचारे और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन लोग सभी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं और जमकर रंग-गुलाल खेलते हैं। इस दिन घरों में गुझिया, पकौड़े, कचौड़ी और तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। लोग एक-दूसरे के घर होली मिलने जाते हैं और मिलकर खुशियां बांटते हैं। इसके साथ ही इस दिन लोग एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं भी देते हैं। अगर आप भी अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को होली की बधाई देना चाहते हैं, तो ये खास शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

Happy Holi Wishes for Family And Friends In Hindi
1. फागुन की हवाओं में महके अरमान,
रंगों में घुल जाए हर एक पहचान,
आपके जीवन में सजे खुशियों का जहान,
मुबारक हो होली का पावन पर्व महान।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं !
2. मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार
वृंदावन की सुगंध,बरसाने की फुहार
राधा की उम्मीद, कान्हा का प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार !
होली की हार्दिक शुभकामनाएं !
3. आज रंगों की बरसेगी फुहार,
बच के रहना मेरे यार।
ना चेहरा बचेगा, ना बाल,
होली में सब होंगे लाल ही लाल!
होली की शुभकामनाएं !
4. गुलाल की नरमी, रिश्तों की गर्मी,
रंगों में घुल जाए हर दिल की कर्मी,
होली लाए खुशियों की ऐसी लहर,
मुस्कान रहे आपके चेहरे पर हर पहर।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं !
5. पिचकारी में भर लिया रंग,
दोस्तों पर किया सीधा दंग।
भागे बहुत पर पकड़े गए,
आज तो सब रंगे ही गए!
होली 2026 की शुभकामनाएं!

Happy Holi Quotes for Family And Friends in Hindi
6. दुश्मन को भी गले लगाने का दिन है,
रंगों में भीग जाने का दिन है,
ये होली का दिन है
होली की हार्दिक शुभकामनाएं!
7. खुशियों की फुहार हो,
प्यार की बौछार हो,
आपके जीवन में हर दिन,
रंगों सा त्योहार हो।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं!
8. रंगों की वर्षा, गुलाल की फुहार
सूरज की किरणें, खुशियों की बौछार
चन्दन की खुशबु, अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार !
होली की हार्दिक शुभकामनाएं !
9. गिले-शिकवे आज सब भुला दो,
दिलों में फिर से रंग सजा दो,
होली के इस पावन अवसर पर,
हर रिश्ते को और मजबूत बना दो।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं !
10. गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार
सूरज की किरणें, खुशियों की बहार
चांद की चांदनी, अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार
होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!
Happy Holi Messages for Family And Friends in Hindi
11. आज मुबारक, कल मुबारक,
होली का हर पल मुबारक
रंग बिरंगी होली में,
होली का हर रंग मुबारक,
हैप्पी होली 2026
12. होली आई है,
गले मिलो और हंसी लुटाओ।
रंगों में रंगो अपने रिश्ते,
खुशियों के गीत गाओ।
होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!
13. रंगों से सजा है आंगन सारा,
हंसी से गूंजे घर हमारा,
मिठास घुले रिश्तों में ऐसे,
जैसे गुजिया में प्यार हमारा।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं!
14. ना देखे उम्र, ना देखे जात,
होली में सब एक साथ।
जो बचने की करे कोशिश,
उसे रंगना है हमारी आदत!
हैप्पी होली 2026
15. सपनों की दुनिया और अपनों का प्यार,
गालों पे गुलाल और पानी की बौछार,
सुख समृद्धि और सफलता का हार,
मुबारक हो आपको रंगो का त्योहार।।
होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

Happy Holi Whatsapp Status for Family And Friends in Hindi
16. अबीर की खुशबू छाए,
हर चेहरा मुस्काए,
मिलकर सब जश्न मनाएं,
होली खुशियां लाए।
होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!
17. मिठाइयों का हो ओवर फ्लो, मस्ती हो कभी न लो
रंग और गुलाल का सुरूर छाया रहे, पॉकेट में भरी माया
रहे गुड़ लक की हो बौछार, आया होली का त्यौहार
होली की हार्दिक शुभकामनाएं!
18. प्यार के रंग से रंग दें संसार,
नफरत को कर दें आज दरकिनार,
होली लाए जीवन में उजियारा,
हर दिन हो खुशियों से सराबोर हमारा।
होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!
19. रंगों की छटा निराली,
खुशियों से भरी थाली,
दिल से कहो मुबारक,
होली है मतवाली।
होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!
20. सात रंगों से बनी रंगोली,
खुशियों से भर गई मेरी झोली,
रंगों का यह खेल है होली
पिचकारी की धार, गुलाल की बौछार
अपनों का प्यार, यही है होली का त्योहार
होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!



Click it and Unblock the Notifications
