Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Happy Human Rights Day 2024: विश्व मानवाधिकार दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर शेयर करें ये संदेश-कोट्स
Happy World Human Rights Day 2024 Wishes: विश्व मानवाधिकार दिवस हर वर्ष 10 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1948 में मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणापत्र की स्वीकृति के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
इस घोषणापत्र का उद्देश्य सभी मनुष्यों को उनके मौलिक अधिकारों और स्वतंत्रताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, बिना किसी भेदभाव के। विश्व मानवाधिकार दिवस का मुख्य उद्देश्य मानवाधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ जागरूकता फैलाना और हर व्यक्ति को समान अधिकार, स्वतंत्रता और सम्मान दिलाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है।

यह दिन हमें याद दिलाता है कि मानवाधिकारों की रक्षा सिर्फ एक कानूनी आवश्यकता नहीं, बल्कि एक वैश्विक नैतिक जिम्मेदारी है। वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स डे के ख़ास मौके पर पेश हैं इस दिन अपने परिचितों को जागरूक करने वाले सन्देश और फेमस व्यक्तित्वों द्वारा कहे गये ज़रूरी उद्धरण -
Happy Human Rights Day 2024 Wishes and Messages in Hindi
1.
हमारे अधिकारों की परस्पर सुरक्षा हम सभी के कर्तव्य पालन में निहित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस विश्व में समानता, शांति, न्याय, स्वतंत्रता और मानवीय गरिमा की सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देता है।
2.
आशा है कि आपके अधिकार सुरक्षित होंगे और आपको अपने जीवन में शांति मिलेगी। आपको मानवाधिकार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!
3.
यह दिन हमारे अधिकारों का सम्मान करने और उनका भरपूर जश्न मनाने का दिन है। मानवाधिकार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!
4.
हर किसी को निष्पक्ष और सही व्यवहार का हक है - इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसका पेशा, रंग-रूप, धर्म और आकार क्या है! मानवाधिकार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!
5.
सच बोलना कभी बंद न करें और अपने अधिकारों के लिए खड़े हों - आपको मानवाधिकार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
6.
हम सभी इंसान हैं और हम सभी सम्मान और समान अधिकारों के साथ पैदा हुए हैं और अगर कोई हमारे अधिकारों को छीनता है, तो उसका विरोध करना हमारा कर्तव्य है। मानवाधिकार दिवस की शुभकामनाएँ!
Human Rights Day Quotes in Hindi
1. विलंबित किया गया अधिकार अस्वीकार किया गया अधिकार है। - मार्टिन लूथर किंग , जूनियर
2. मेरी चुप्पी ने मेरी रक्षा नहीं की है। आपकी चुप्पी आपकी रक्षा नहीं करेगी। - ऑड्रे लॉर्ड
3. जब एक व्यक्ति के अधिकारों पर खतरा उत्पन्न होता है तो हर व्यक्ति के अधिकार कम हो जाते हैं।" - जॉन एफ कैनेडी
4. लोगों को उनके मानवाधिकारों से वंचित करना उनकी मानवता को चुनौती देना है। - नेल्सन मंडेला
5. जो लोग उत्पीड़ित हैं उनके लिए यह जानना बहुत मायने रखता है कि वे अकेले नहीं हैं. कभी भी किसी को यह न बताएं कि आप जो कर रहे हैं वह महत्वहीन है - डेसमंड टूटू
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications