Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Independence Day Wishes in Hindi: दोस्तों-रिश्तेदारों को नए अंदाज में दें आजादी की मुबारकबाद
स्वतंत्रता दिवस का दिन हमें आपसी एकता और देशभक्ति की भावना को ताजगी से भर देने का मौका होता है। इस दिन हम स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों और उनके बलिदान को याद करते हैं। साथ ही उनके संघर्षों का सम्मान करते हैं।
हर साल 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस साल देश अपना 76वां आजादी का महोत्सव मना रहा है। अंग्रेजों की अधीनता से मुक्त होने के बाद यह देश धीरे धीरे पटरी पर आया।
यह देश आज भी उन लोगों का ऋणी है जिन्होंने देश के लोगों को आजाद हवा में सांस लेने का मौका दिया। स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर आइये आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को इस दिन की बधाई दें।

1.
फांसी चढ़ गए और सीने पर गोली खाई
हम उन शहीदों को प्रणाम करते हैं
जो मिट गए देश पर हम
उनको सलाम करते हैं !
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
2.
सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है
जहां जाती-भाषा से बढ़कर, देश-प्रेम की धारा है
निशचल, पावन, प्रेम पुराना, वो भारत देश हमारा है।
आज़ादी की 77वीं वर्षगांठ मुबारक!
3.
चलो फिर से वो नजारा याद कर लें
शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला वो याद कर लें
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पर
बलिदानियों के खून की वो धारा याद कर लें !
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !

4.
मैंने ढूंढा बहुत वो जहां ना मिला,
मेरे वतन जैसी ना जमीं,
ना कोई आसमां मिला !
आज़ादी की सालगिरह मुबारक!
5.
आया स्वतंत्रता दिवस महान, हर चेहरे पर है मुस्कान।
खुली हवा, खुला है आकाश, देश खड़ा है सीना तान।
स्वतंत्रता दिवस 2023 की शुभकामनाएं!
6.
आओ झुककर सलाम करें उन्हें,
जिनकी जिंदगी में मुकाम आया है,
किस कदर खुशनसीब है वो लोग,
जिनका लहू भारत के काम आया है।
जय हिन्द, जय भारत!

7.
आइये तोड़ दें जंजीरें जाति और धर्म की,
क्योंकि असली मंजिल पाना अभी बाकी है,
कभी कहलाते थे सोने की चिड़िया,
उस दम्भ को दोबारा पाना अभी बाकी है।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!
8.
दे सलामी इस तिरंगे को
जिस से तेरी शान है,
सर हमेशा ऊंचा रखना इसका
जब तक दिल में जान है...!!
जय हिन्द, जय भारत।
9.
फना होने की इज़ाजत ली नहीं जाती,
ये वतन की मोहब्बत है जनाब पूछ कर की नहीं जाती।
स्वतंत्रता दिवस की बधाई!

10.
आजादी की कभी शाम न होने देंगे,
शहीदों की कुर्बानी बदनाम न होने देंगे,
बची हो जब तक एक भी बूंद लहू की रगों में,
तब तक भारत मां का आंचल नीलाम ना होने देंगे।
आज़ादी की 77 वर्षगाँठ मुबारक!
11.
फांसी चढ़ गए और सीने पर गोली खाई
हम उन शहीदों को प्रणाम करते हैं
जो मिट गए देश पर
हम उनको सलाम करते हैं।
स्वतंत्रता दिवस 2023 मुबारक!
12.
कांटों में भी फूल खिलाएं,
इस धरती को स्वर्ग बनाएं,
आओ, सब को गले लगाएं,
हम स्वतंत्रता का पर्व मनाएं।

13.
आबरू वतन की आज यूं बचा के लाये है,
फ़ौज अपनी यूं लड़ी की दुश्मन को हरा के आये है,
दुश्मन के काफिलों को हम आग में जला के आये है,
सपूत-ऐ-हिन्द बन के दुश्मन को राख में मिला के आये है।
भारत माता की जय..! आज़ादी की वर्षगाँठ मुबारक।
14.
देशप्रेम का दीपक यूँ ही सबके दिलों में जलता रहे.
जब तक जिए, तब तक देशहित में सेवा करें।
जय हिंद! स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
