Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Happy Independence Day 2024: आज़ादी का जश्न मनाएं और प्रियजनों को भेजें ये शुभकामनाएं
Happy Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस भारत का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उत्सव है, जो हर साल 15 अगस्त को मनाया जाता है। 15 अगस्त 1947 को भारत ने ब्रिटिश उपनिवेशवाद से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। इस दिन को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाने का मुख्य उद्देश्य भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करना और देश की स्वतंत्रता की खुशी मनाना है।
स्वतंत्रता दिवस पर, भारत के प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली के लाल किले पर ध्वजारोहण किया और देशवासियों को संबोधित किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों की बहादुरी और संघर्ष की यादें ताजातरीन होती हैं। विभिन्न स्कूल, कॉलेज, और सरकारी कार्यालयों में झंडा फहराया जाता है और देशभक्ति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
यह दिन भारतीय सांस्कृतिक विविधता और एकता का प्रतीक भी है। स्वतंत्रता दिवस हमें याद दिलाता है कि हमें अपनी स्वतंत्रता को संजोकर रखना चाहिए और अपने देश के प्रति सच्ची निष्ठा और सम्मान दिखाना चाहिए।
Happy Independence Day 2024 Wishes and Quotes in Hindi

1.
तुम्हारी आवाज़ ही तुम्हारा हथियार है,
अपने पौरुष को जगाओ
और इस आज़ादी का जश्न मनाओ।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
2.
फांसी चढ़ गए और सीने पर गोली खाई
हम उन शहीदों को प्रणाम करते हैं
जो मिट गए देश पर हम
उनको सलाम करते हैं !
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई !

3.
गुलामी के अँधेरे में जलती हुई आज़ादी की अखंड ज्योति हो तुम
जिस की ज्वाला में आज भी बलिदानियों का संघर्ष शामिल है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
4.
वीरों तुम प्रतीक हो
उभरते भारत के उन्नत मस्तक का
स्मरण रहे, अब यह मस्तक नहीं झुकना चाहिए
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
Happy Independence Day 2024 Wishes and Messages in Hindi

5.
काम ऐसा करो
कि तुम्हारी आने वाली पीढ़ी
तुम पर गर्व करते हुए कहें
कि उन्होंने आज़ादी का मतलब तुमसे सीखा है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
6.
स्वतंत्रता दिवस को पूरे हर्ष उल्लास के साथ मनाओ, भारत के हर घर में आओ मिलकर तिरंगा लगाओ।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
7.
सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है
जहां जाति-भाषा से बढ़कर, देश-प्रेम की धारा है
निश्छल, पावन, प्रेम पुराना, वो भारत देश हमारा है
हैप्पी आज़ादी डे!

8.
गंगा, यमुना, यहां नर्मदा
मंदिर, मस्जिद के संग गिरजा
शांति प्रेम की देता शिक्षा
मेरा भारत सदा सर्वदा !
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !
Happy Independence Day 2024 Status and Captions in Hindi
9.
कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिन्दुस्तान का है !

10.
चलो फिर से वो नजारा याद कर लें
शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला वो याद कर लें
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पर
बलिदानियों के खून की वो धारा याद कर लें !
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !
11.
जहा इंसानियत को पहला दर्जा दिया जाता है
वही मेरा देश हिंदुस्तान है।
स्वतंत्रता दिवस की बधाई !
12.
गूंज रहा है दुनिया में हिंदुस्तान का नारा
चमक रहा है आसमान में तिरंगा हमारा
Happy Independence Day !
Happy Independence Day 2024 Wishes and Greetings in Hindi
13.
क्या हिन्दू, क्या मुस्लिम, क्या सिख और क्या ईसाई,
आओ मिलकर आजादी का पर्व मनाएं,
क्योंकि, हम सब हैं भाई-भाई।
स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं!
14.
आन देश की शान देश की, देश की हम संतान हैं,
तीन रंगों से रंगा तिरंगा, अपनी ये पहचान है!
जय हिन्द।
15.
फांसी चढ़ गए और सीने पर गोली खाई
हम उन शहीदों को प्रणाम करते हैं
जो मिट गए देश पर हम
उनको सलाम करते हैं !
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई !
16.
नहीं सिर्फ जश्न मनाना, नहीं सिर्फ झंडे लहराना,
ये काफी नहीं है वतन पर, यादों को नहीं भुलाना,
जो कुर्बान हुए उनके लफ्जों को आगे बढ़ाना,
खुदा के लिए नही जिंदगी वतन के लिए लुटाना,
हम लाएं है तूफान से कश्ती निकाल के,
इस देश को रखना मेरे बच्चों संभाल के।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
