Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Indian Navy Day 2025 Wishes: समुद्र के वीरों को सलाम, इन संदेशों के जरिए भेजें भारतीय नौसेना दिवस की शुभकामनाए
Happy India Navy Day 2025 Wishes: भारत में हर साल 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। इस साल भी यह गुरुवार, 4 दिसंबर को पूरे सम्मान और गर्व के साथ मनाया जाएगा। इस दिन का उद्देश्य भारतीय नौसेना की भूमिका और उपलब्धियों को पहचानना, समुद्री सुरक्षा में उनके योगदान को याद करना और नौसेना कर्मियों की वीरता और साहस को सलाम करना है। आपको बता दें कि भारतीय नौसेना की स्थापना 1612 में ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा की गई थी। लेकिन भारत की स्वतंत्रता के बाद साल 1950 में इसका फिर से गठन हुआ, जिसे भारतीय नौसेना यानी इंडियन नेवी नाम दिया गया। 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन ट्राइडेंट नौसेना के इतिहास का सुनहरा अध्याय माना जाता है। इस मिशन ने कराची बंदरगाह पर जबरदस्त प्रहार करके पूरी दुनिया को भारतीय नौसेना की ताकत और रणनीति का लोहा मनवाया। इस दिन देश भर में कई कार्यक्रम होते हैं। आप भी इस खास दिन पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को ये सुंदर संदेश भेजकर भारतीय नौसेना दिवस की बधाई दे सकते हैं।

Happy India Navy Day 2025 Wishes and Quotes in Hindi
1. भारतीय नौसेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! देश की समुद्री सीमा की रक्षा करने वाले हर जवान को सलाम।
2. नौसेना दिवस पर उन वीरों को प्रणाम, जो लहरों से लड़कर भी देश की सुरक्षा में डटे रहते हैं।
3. भारतीय नौसेना दिवस की बधाई! आपका साहस, अनुशासन और समर्पण हर भारतीय का गर्व है।
4. नौसेना दिवस पर सभी नौसैनिकों को दिल से धन्यवाद। आप हैं, इसलिए हम सुरक्षित हैं।
5. भारतीय नौसेना दिवस की ढेरों शुभकामनाएँ! आपकी हिम्मत ही देश की असली ताकत है।
6. नौसेना दिवस पर उन सभी बहादुर जवानों को नमन, जो समुद्र की गहराइयों में हमारी ढाल बनते हैं।

7. भारतीय नौसेना दिवस मुबारक! आपकी हर सफलता हमें तिरंगे पर और ज्यादा गर्व कराती है।
8. नौसेना दिवस पर देश के हर नौसैनिक को सलाम। आपका योगदान शब्दों से कहीं बड़ा है।
9. नौसेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! आपकी निडरता से ही देश का भविष्य सुरक्षित बना हुआ है।
10. इस नौसेना दिवस पर हर उस बहादुर को सलाम, जो समुद्र के रास्तों को देश के लिए सुरक्षित बनाता है।
Happy India Navy Day 2025 Wishes and Messages in Hindi

11.न झुकने दिया तिरंगे को, न युद्ध कभी ये हारे हैं,
भारत माता तेरे वीरों ने दुश्मन चुन-चुन के मारे हैं।
नौसेना दिवस 2025 की शुभकामनाएं!
12. जल से लेकर थल और नभ तक,
देश का मान बढ़ाने वाले वीर,
नौसैनिकों को हमारा नमन,
हैप्पी इंडियन नेवी डे 2025
13. भारतीय नौसेना हमेशा हमें,
उन सभी जांबाजों की याद दिलाता है,
जो हमारी सुरक्षा के लिए,
हर दम मजबूती से खड़े रहते हैं,
भारतीय नौसेना दिवस की शुभकामनाएं!
14. समंदर की गहराइयाँ भी छोटी लगती हैं,
जब हमारी नौसेना सीमा पर खड़ी दिखती है।
हैप्पी इंडियन नेवी डे 2025
15. जिनके होठों पर हंसी और पांव में छाले होंगे,
हां वही लोग मेरे वतन के चाहने वाले होंगे।
नौसेना दिवस की शुभकामनाएं!
16. धूप हो, अंधेरा हो या फिर तूफान,
नौसेना के जवान हर वक्त रहते हैं तैयार।
भारतीय नौसेना दिवस की शुभकामनाएं!
17. मन में स्वतंत्रता है, शब्दों में विश्वास करो
हमारी आत्माओं में गौरव
चलो अब राष्ट्र को सलाम करते हैं।
भारतीय नौसेना दिवस की शुभकामनाएं!
18. न कोई शिकायत, न कोई डर
बस देश की रक्षा का मजबूत हौसला लेकर बढ़ते हैं ये वीर
भारतीय नौसेना दिवस की शुभकाकामनाएं!
19. तिरंगे की शान को दिल में बसाकर चलने वाले,
हर नौसैनिक को मेरा सच्चा सलाम।
हैप्पी इंडियन नेवी डे 2025
20. आज सलाम है उन वीरों को,
जिनके कारण ये दिन आता है,
वो मां खुशनसीब होती है,
जिनके बच्चो का बलिदान देश के काम आता है
भारतीय नौसेना दिवस की शुभकाकामनाएं!



Click it and Unblock the Notifications
