Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
International Men's Day 2025: पिता, पति, भाई और दोस्तों को भेजें ये प्यारे मैसेज, बताएं वो हैं कितने खास
International Men's Day 2025 Wishes In Hindi: हर साल 19 नवंबर को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य समाज में पुरुषों के योगदान की सराहना करना और उनकी परेशानियों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना है। हर एक पुरुष, चाहे पिता हों, भाई हो, पति हो या बेटा, हर पुरुष अपने अनोखे तरीके से हमारी जिंदगी को आसान और सुरक्षित बनाता है। आप भी इस खास अवसर पर अपने जीवन के महत्वपूर्ण पुरुषों को धन्यवाद कह सकते हैं और उनके प्रति प्यार व सम्मान जताने के लिए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस की बधाई दे सकते हैं। पेश हैं अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस के कुछ बेहतरीन शुभकामना संदेश -

Happy International Men's Day 2025 Wishes and Quotes in Hindi
1. तुम्हारी हिम्मत ने हमें सिखाया,
कि डर के बिना भी राह बखूबी चुनी जाती है;
तुम्हारा भरोसा ही हमारा सबसे बड़ा सहारा है।
पुरुष दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
2. तुम हो वो सहारा, जो बिन कहे हाथ थाम लेता है
तुम्हारी मुस्कान में हमारी दुनिया जगमगा जाती है।
अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस की शुभकामनाएं!
3. मुश्किलें चाहे कितनी ही हों,
तुम्हारी मेहनत उन्हें चुटकी में हल कर देती है
तुम्हारी लगन ही तुम्हारी पहचान है।
हैप्पी मेन्स डे!
4. हमेशा खुश रहो, स्वस्थ रहो, निरोग रहो
तुम्हारे सारे सपने पूरे हों
तुम हमेशा आगे बढ़ते रहो.
हैप्पी इंटरनेशनल मेन्स डे!
5. उन सभी पुरुषों को नमन,
जिन्होंने सभी बाधाओं और बाधाओं के बावजूद
इस दुनिया में अपने लिए मार्ग प्रशस्त किया।
आपको ताकत और प्यार मिले।
पुरुष दिवस की शुभकामनाएं!
6. दुआओं की सौगात लिए दिल की गहराइयों से,
चांद की रोशनी से फूलों के कागज पर,
आपके लिए सिर्फ कुछ लफ्ज।
आपको पुरुष दिवस की शुभकामनाएं!
7. मेरी जिंदगी को खुशहाल बनाने वाले मेरे पिता,
मेरे भाई, मेरे दोस्तों और जीवनसाथी को..
मेन्स डे की शुभकामनाएं!
8. दर्द सहता है, फिर भी कुछ नहीं कहता है
पुरुष है बिना थके मेहनत करता है।
अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस की शुभकामनाएं!

Happy International Men's Day 2025 Wishes and Messages in Hindi
9. जो खामोशी में भी अपने फर्ज निभा जाए,
जो मुस्कान से हर बोझ हल्का कर जाए,
वही पुरुष परिवार की असली ताकत कहलाए।
हैप्पी मेन्स डे!
10. थककर भी जो कभी ना रुके,
गम में भी जो हिम्मत से जिए,
ऐसे हर पुरुष को सलाम जो अपनेपन से घर सजाए।
11. तूफ़ानों का सामना करके भी जो मुस्कुराना सीखे,
जिम्मेदारियों को निभाकर भी प्यार निभाना सीखे
वही पुरुष जीवन की असली मिसाल है।
अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस की शुभकामनाएं!
12. तुम्हारा होना ही हमारे लिए सुरक्षा है,
तुम्हारी बातों में ही सुकून की परछाई है;
तुम वो सहारा हो, जिस पर विश्वास कायम रहता है।
अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस की शुभकामनाएं!
13. पिता, भाई, मित्र, हर रूप में प्यारे,
तुम हो हमारी शक्ति, हमारी उम्मीदें,
तुम हो हमारी आशा, तुम हो हमारा सहारा,
तुम हो जीवन का आधार, हर पल हमारा प्यारा.
हैप्पी मेंस डे!
14. जिन कंधों पर घर की नींव टिकती है,
जिन हाथों में सबको जोड़ने की ताकत होती है
ऐसे पुरुष को आज सलाम है।

15. भगवान ने पुरुषों की रचना की,
ताकि वे उन शिक्षाओं का पालन कर सकें,
जो प्यार और सम्मान पर आधारित हैं,
तभी पृथ्वी सबके लिए स्वर्ग के समान बन पाएगी।
मेन्स डे की शुभकामनाएं!
16. तुम्हारे सहारे हमने हिम्मत सीखी,
तुम्हारे साए में हमने प्यार सीखा;
तुमसे ही तो हर रिश्ता खूबसूरत दिखा।
17. तुम मजबूत हो और हमारे लिए खास भी हो।
हमारी जिंदगी को खुशहाल बनाने के लिए शुक्रिया।
पुरुष दिवस की शुभकामनाएं!
18. परिवार के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए
अपना सब कुछ कुर्बान कर देने के लिए
और सबके लिए हमेशा खड़े रहने के लिए धन्यवाद.
हैप्पी मेन्स डे!



Click it and Unblock the Notifications
