Latest Updates
-
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
International Mother Language Day 2026 Wishes: अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर इन संदेशों से दीजिए सभी को बधाई
International Mother Language Day Wishes: अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर साल 21 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरूआत बांग्लादेश द्वारा की गई थी और साल 1999 में यूनेस्को जनरल कोंफ्रेंस ने इस पर सहमति दी थी। इसके बाद से 21 फरवरी, 2000 से यह दिन विश्वभर में मनाया जाने लगा। इस दिन का उद्देश्य विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों के महत्व को समझाना और बहुभाषी संस्कृति को बढ़ावा देना है। यह दिन हमें व्यक्तिगत और सांस्कृतिक पहचान में भाषा की महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाता है। इस खास दिन के जरिए लोगों को अपनी मातृभाषा के महत्व को समझने और उसके संरक्षण की प्रेरणा मिलती है। यह दिवस भाषाई विविधता के सम्मान और अलग-अलग भाषाओं के बीच संवाद को मजबूत करने का संदेश देता है। अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर आप भी अपने दोस्तों और प्रियजनों को ये शुभकामना संदेश भेजकर इस दिन की बधाई दे सकते हैं।

Happy International Mother Language Day 2026 Wishes in Hindi
1. जिस भाषा में सीखा हमने पहला प्यार,
वही है हमारी संस्कृति का असली आधार।
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की शुभकामनाएं!
2. अपनी भाषा, अपनी शान,
यही है देश की असली पहचान।
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
3. अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का पर्व है,
आज भी मुझे मातृभाषा बोलने पर गर्व है।
मातृभाषा दिवस की शुभकामनाएं।
4. हिंदी का सम्मान, देश का सम्मान है
हमारी स्वतंत्रता कहाँ है, राष्ट्रभाषा जहाँ है
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की शुभकामनाएं!
5. मातृभाषा का जो नहीं करते सम्मान
वो कही नहीं पाते है सम्मान
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
6. हिंदी है हमारी मातृभाषा
हिंदी है हमें बड़ी प्यारी
हिंदी की सुरीली वाणी
हमें लगे हर पल प्यारी
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
7. भाषा से जुड़ी है हमारी जड़ें,
इसी से जीवन में रंग चढ़ें।
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की शुभकामनाएं!

Happy International Mother Language Day Quotes in Hindi
8. भारत माँ के भाल पर सजी स्वर्णिम बिंदी हूँ
मैं भारत की बेटी आपकी अपनी हिंदी हूँ
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
9. ना करो हिंदी की चिंदी
हिंदी तो है देश की बिंदी
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
10. मातृभाषा होती है बड़ी प्यारी,
सदैव बनी रहे इससे अपनी यारी,
मातृभाषा सदैव दिल में बसती है
इसलिए बढ़ती है इससे दिलदारी।
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
11. अपनी भाषा से बढ़े सम्मान,
यही है संस्कृति की सच्ची जान।
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की शुभकामनाएं।
12. मातृभाषा बोलने में कैसी शर्म,
बोलकर कर देखो होगा गर्व।
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की शुभकामनाएं।
13. भाषाओं की भीड़ में जो सबसे खास,
वही है मातृभाषा, सबसे पास।
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की बधाई।
14. अपनी भाषा का मान बढ़ाएं,
इसे दिल से अपनाएं।
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की शुभकामनाएं।
Happy International Mother Language Day Status in Hindi
15. अपनी भाषा से जो प्रेम करेगा,
वही जीवन में आगे बढ़ेगा।
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की शुभकामनाएं।
16. मातृभाषा है हमारी शान,
इसी से मिलता है सम्मान।
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की शुभकामनाएं।
17. शब्द नहीं, भावनाओं का संसार है,
मातृभाषा में ही सच्चा प्यार है।
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की शुभकामनाएं।
18. अपनी जड़ों से जुड़े रहो,
मातृभाषा को दिल से गले लगाओ।
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की शुभकामनाएं।
19. भाषा से बनती है पहचान,
मातृभाषा है देश की शान।
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की शुभकामनाएं।
20. हर कण में है हिन्दी बसी,
मेरी मां की इसमें बोली बसी,
मेरा मान है हिन्दी,
मेरी शान है हिन्दी,
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की शुभकामनाएं!



Click it and Unblock the Notifications