Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Happy Kargil Vijay Diwas Wishes: कारगिल विजय दिवस पर इन संदेशों के साथ वीर सैनिकों को दें श्रद्धांजलि
Happy Kargil Vijay Diwas 2024 Wishes: कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना है, जिसे हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन भारतीय सेना ने 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान सेना को पराजित करके कारगिल सेक्टर में जीत हासिल की थी। इस अभूतपूर्व विजय के माध्यम से भारत ने अपने अखंडता और सीमा सुरक्षा के प्रति अपने प्रतिबद्धता को पुनः साबित किया।
कारगिल विजय दिवस का उद्देश्य सेना के वीरता और समर्पण को सम्मानित करना है, जो अपने जीवन को देश की सेवा में समर्पित करते हैं। यह दिवस देशवासियों को भारतीय सेना की महानता और बलिदान के प्रति गर्व महसूस कराता है। 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के मौके पर पेश हैं भारतीय सेना से के शौर्य से जुड़े सन्देश -
Happy Kargil Vijay Diwas 2024 Wishes and Quotes in Hindi

1.
कारगिल विजय दिवस हमारे जांबाज सैनिकों की,
वीरता, शौर्य और बलिदान की याद दिलाता है,
मातृभूमि के अमर शहीदों को शत्-शत् नमन।
हैप्पी कारगिल विजय दिवस!

2.
शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले,
वतन पर मर-मिटने वालों का यही बाकी निशां होगा।
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन।
हैप्पी कारगिल विजय दिवस!
3.
दिल में देश प्रेम और
खून में उबाल रखो
देश के लिए कुछ नया
करने का जज्बा रखो
कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं!
Happy Kargil Vijay Diwas 2024 Messages and Quotes in Hindi

4.
देशभक्तों के बलिदान से,
स्वतंत्र हुए हैं हम,
कोई पूछे कौन हो?
तो गर्व से कहेंगे भारतीय हैं हम।
कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं!
5.
मिटा दिया है वजूद उनका
जो भी इनसे भिड़ा है,
देश की रक्षा का संकल्प लिए
जो जवान सरहद पर खड़ा है।
कारगिल विजय दिवस पर भारतीय सेना को नमन!

6.
मैं भारत का अमर दीप हूं,
जो वतन पर मिट गया वो शहीद हूं,
तिरंगे को देता हमेशा सलाम हूं,
मैं भारत का वीर जवान हूं।
हैप्पी कारगिल विजय दिवस!
Happy Kargil Vijay Diwas 2024 Status and Captions in Hindi
7.
दिल में हौसलों का तेज तूफान लिए फिरते हैं,
आसमान से ऊंची हम अपनी उड़ान लिए फिरते हैं,
वक्त क्या आज़माएगा हमारे जोश और जुनून को,
हम तो हथेली पर अपनी जान लिए फिरते हैं।
हैप्पी कारगिल विजय दिवस!

8.
मैं हूं भारतीय सेना का वीर जवान,
कभी नहीं झुकने दूंगा भारत का मान,
तिरंगा है मेरी आन-बान और शान,
कभी नहीं होने दूंगा भारत का अपमान।
हैप्पी कारगिल विजय दिवस!
9.
देकर अपना खून सींचते देश की हम फुलवारी,
बंसी से बंदूक बनाते हम वो प्रेम पुजारी।
कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications