Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Lal Bahadur Shastri Jayanti Wishes: देश के दूसरे प्रधानमंत्री शास्त्री जी की जयंती पर शेयर करें ये शुभकामनाएं
Happy Lal Bahadur Shastri Jayanti 2024 Wishes: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर साल 2 अक्टूबर को मनाई जाती है। वे भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे और एक सादगीपूर्ण, विनम्र एवं ईमानदार व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था।
लाल बहादुर शास्त्री ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई और महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर असहयोग आंदोलन में भाग लिया। उनका नारा "जय जवान, जय किसान" आज भी देश में प्रेरणादायक बना हुआ है, जो भारतीय सैनिकों और किसानों की मेहनत और देश के विकास में उनके योगदान को सम्मानित करता है।

1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उन्होंने साहसिक नेतृत्व दिखाया और देश की सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। उनका जीवन सादगी और ईमानदारी का प्रतीक था। वे भारतीय राजनीति के एक आदर्श नेता थे, जिनकी विरासत आज भी प्रेरणादायक है।
लाल बहादुर शास्त्री का निधन 11 जनवरी 1966 को ताशकंद में हुआ, और उनकी जयंती को देशभर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाता है।
Happy Lal Bahadur Shastri Jayanti 2024 Wishes and Quotes in Hindi

1.
देश प्रेम के प्रबल वेग से,
राजनीति में प्रवेश लिया,
भारत की एकता और अखंडता के लिए,
जय जवान , जय किसान का,
अटल संदेश दिया।।
Happy Lal Bahadur Shastri Jayanti!
2.
"जय जवान, जय किसान" के नायक, देश के महान सपूत, लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर शत् शत् नमन।
लाल बहादुर शास्त्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

3.
भारत मां के लाल की बहादुरी पर सबको नाज है,
लाल बहादुर शास्त्री जी जैसे वीर सपूत की जरूरत भारत को आज है।
लाल बहादुर शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं
4.
लाल बहादुर के दृढ़ अनुशासन से,
'पाक' हिन्द से हारा था,
"जय जवान जय किसान"
यह इनका ही तो नारा था।।
शास्त्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

5.
कद था उनका छोटा, पर चरित्र था विशाल।
लाल बहादुर शास्त्री थे भारत माता के लाल।।
लाल बहादुर शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2024 Wishes and Messages in Hindi
6.
लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर हमें उनके आदर्शों और सादगीपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लेना चाहिए। जय जवान, जय किसान!

7.
देश के वीर सपूत, महान नेता लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर शत-शत नमन। उनके विचार हमें सदैव प्रेरित करते रहें।
8.
लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनके त्याग, समर्पण और सेवा भाव को नमन। आइए, हम सब उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लें।
9.
लाल बहादुर शास्त्री जी के नेतृत्व और सादगीपूर्ण जीवन ने हमें राष्ट्र सेवा की सच्ची भावना सिखाई है। उनकी जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं।
10.
लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर हम सभी उनके द्वारा दिए गए 'जय जवान, जय किसान' के मंत्र को आत्मसात करें और देश के विकास में योगदान दें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
