Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
Maharana Pratap Jayanti 2024 Wishes: भारत मां के वीर सपूत महाराणा प्रताप की जयंती पर शेयर करें ये साहसिक कोट्स
Happy Maharana Pratap Jayanti 2024 Wishes and Status in Hindi: महाराणा प्रताप जी ने भारतीय इतिहास में अपनी वीरता और साहस के लिए अमर नाम कमाया है। वे मेवाड़ के राजा थे और मुग़ल साम्राज्य के खिलाफ सशक्त विरोध करते रहे। महाराणा प्रताप का जीवन साहस, बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के गुणों का उदाहरण है।
ऐतिहासिक मान्यता अनुसार उनके जन्म की दो तिथियाँ मानी जाती है - 19 मई और 9 जून। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष 9 जून को महाराणा प्रताप की जयंती मनाई जायेगी। महाराणा प्रताप की सबसे प्रसिद्ध लड़ाई में 1576 में हुई थी, जो हालाँकि वे हार गए थे, लेकिन उनकी यह लड़ाई मुग़ल साम्राज्य के खिलाफ उनकी अदम्य साहस और संघर्ष का प्रतीक बन गई। वीर प्रताप की जयंती के अवसर पर पेश हैं कुछ शौर्य से भरे शुभकामना व नमन सन्देश -
Happy Maharana Pratap Jayanti 2024 Wishes and Quotes in Hindi

1.
भारत मां का ये वीर सपूत,
हर हिंदुस्तानी को प्यारा है,
कुंवर प्रताप जी के चरणों में,
शत-शत नमन हमारा है.
महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं!
2.
चेतक पर चढ़ जिसने,
भाला से दुश्मन संघारे थे,
मातृभूमि के खातिर,
जंगल में कई साल गुजारे थे।
महाराणा प्रताप जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
3.
इकबाल था बुलंद, उसे धूल कर दिया,
मद जिसका था प्रचंड, सारा दूर कर दिया,
राणा प्रताप इकलौते, थे ऐसे वीर जिसने,
अकबर का सारा घमंड, चूर चूर कर दिया।
महाराणा प्रताप जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
4.
फीका पड़ता था तेज सूरज का,
जब माथा ऊंचा तू करता था,
फीकी हुई बिजली की चमक,
जब-जब आंख खोली प्रताप ने
महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं!
Happy Maharana Pratap Jayanti 2024 Messages and Status in Hindi
5.
जब-जब तेरी तलवार उठी, तो दुश्मन टोली डोल गयी, फीकी पड़ी दहाड़ शेर की, जब-जब तुने हुंकार भरी। महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं!
6.
वीरता की गाथा है, मेवाड़ की धरती,
जहां जन्मे थे प्रताप, वीर पुरुष महान.
हल्दी घाटी में जंग, जिसका इतिहास गौरवमय,
मुगलों से लड़े, हार नहीं मानी कभी
हैप्पी महाराणा प्रताप जयंती!
7.
आज जयंती है वीर महाराणा की, आओ मिलकर करें नमन
उनके आदर्शों पर चलें, बनें हम भी सच्चे देशभक्त!
8.
आगे नदिया पड़ी अपार घोड़ा कैसे उतरे उस पार,
राणा ने सोचा इस पार तब तक चेतक था उस पार
वीर महाराणा प्रताप की जय!
Maharana Pratap Jayanti 2024 Quotes and Inspirational Thoughts in Hindi
9.
धन्य हुआ रे राजस्थान,
जो जन्म लिया यहां प्रताप ने,
धन्य हुआ रे सारा मेवाड़,
जहां कदम रखे थे प्रताप ने
महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं!
10.
हर मां की ये ख्वाहिश है,
कि एक प्रताप वो भी पैदा करे,
देख के उसकी शक्ति को,
हर दुशमन उससे डरा करे
महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं!
11.
जंग खाई तलवार से युद्ध नहीं लड़े जाते,
लंगड़े घोड़े पर दांव लगाए नहीं जाते,
यूं तो लाखों वीर हुए होंगे लेकिन,
सब महाराणा प्रताप नहीं होते
महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
