Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Makar Sankranti Wishes 2026: तिलकुट की खुशबू...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
Happy Makar Sankranti Wishes 2026: मकर संक्रांति हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्यौहार है, जो पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस दिन से सूर्य उत्तर की ओर चलने लगते हैं, इसलिए इसे उत्तरायण भी कहा जाता है. इस साल यह पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की उपासना और स्नान-दान का विशेष महत्व होता है। इस खास मौके पर तिल, गुड़, खिचड़ी व ऊनी कपड़ों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है. मकर संक्रांति नई शुरुआत, खुशहाली और समृद्धि प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस खास मौके पर लोग अपनों को शुभकामनाएं भी भेजते हैं। ऐसे में, इस शुभ अवसर पर आप अपने प्रियजनों को ये शुभकामना संदेश भेजकर मकर संक्रांति की बधाई दे सकते हैं।
Makar Sankranti 2026 Wishes and Quotes in Hindi

1. तिल में मिठास, पतंगों में उड़ान हो,
मकर संक्रांति पर हर दिन खुशियों की पहचान हो।
मकर संक्रांति 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं
2. सूर्य देव की कृपा बरसे अपार,
जीवन में आए खुशियों की बहार।
मकर संक्रांति 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं
3. बासमती चावल हों और उड़द की दाल,
घी की महकती खुशबू हो और आम का अचार,
दही बड़े की सुगंध के साथ हो अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको खिचड़ी का ये त्यौहार!
4. सूर्य ने बदली अपनी राशि,
गंगा स्नान कर आए सब उपवासी,
जीवन में हो सिर्फ खुशियों की फुहार,
मुबारक हो मकर संक्रांति का त्योहार।
मकर संक्रांति 2026 की शुभकामनाएं
5. नई शुरुआत का पावन त्यौहार,
मकर संक्रांति लाए सुख-समृद्धि अपार।
मकर संक्रांति 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!
6. तिलकुट की खुशबू,
दही-चिवड़ा की बहार,
मुबारक हो आपको,
नए साल का पहला त्योहार।
मकर संक्रांति 2026 की शुभकामनाएं!
7. तिल गुड़ खाइए, मीठे बोल बोलिए,
इस मकर संक्रांति दिलों को जोड़िए।
मकर संक्रांति 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!
Makar Sankranti 2026 Wishes and Messages in Hindi

8. मकर संक्रांति आपके लिए
तिल-गुड़ जैसी मीठी
और पतंग जैसी ऊंची
उड़ान लेकर आए
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!
9. काट न सके कभी कोई पतंग आपकी,
ना टूटे डोर विश्वास की,
छू लें आप जिंदगी की सारी कामयाबी,
जैसे पतंग छूती है, ऊंचाइयां आसमान की
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं!
10. समृद्धि, शांति और स्वास्थ्य का साथ,
मकर संक्रांति करे हर दिन खास।
मकर संक्रांति 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!
11. पतंगों की तरह ऊंचा उड़ता रहे आपका नाम,
खुशियों की मिठास से भरे हर सुबह और शाम,
तिल-गुड़ संग खुशियां बांटें अपनों के साथ,
मुबारक हो मकर संक्रांति का त्यौहार.
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं!
12. इस वर्ष की मकर संक्रांति
आपके लिए हो तिल-लड्डू जैसी मीठी,
मिले कामयाबी पतंग जैसी ऊंची
इसी कामना के साथ।
मकर संक्रांति 2026 की शुभकामनाएं!
13. सूर्यदेव की कृपा से धन-धान्य की हो भरमार,
खुशियों और प्रेम से सजे आपका परिवार.
मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ!
14. मंदिर की घंटी संग पूजा की थाली
उत्तरायण में दिखी सूरज की लाली
जीवन में आए खुशियों की हरियाली
मुबारक हो आपको मकर संक्रांति।
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएँ!
15. उड़ी जो पतंग तो खिल गया दिल
गुड़ की मिठास में देखो मिल गया तिल
चलो आज उमंग-उल्लास में खो जाएं हम लोग
सजाएं थाली और लगाएं अपने भगवान को भोग।
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!



Click it and Unblock the Notifications
