Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
Minorities Rights Day 2023: देशभर में मनाया जा रहा है अल्पसंख्यक अधिकार दिवस, शेयर करें ये कोट्स-मैसेज
Minorities Rights Day 2023 Wishes: किसी भी देश में अल्पसंख्यक समुदाय वह समुदाय होता है जिनकी जनसंख्या कुल आबादी में काफी कम होती है। अलग अलग देशों में अल्पसंख्यकता अलग अलग आधारों पर तय हो सकती है- धर्म, नस्ल, नृजातीयता, रंग, भाषा आदि।
हर वर्ष 18 दिसम्बर को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1992 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने अल्पसंख्यक अधिकारों के घोषणापत्र को प्रेषित किया था। भारत में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग इस विशेष दिन का आयोजन करता है और इस दिन अल्पसंख्यक अधिकारों के प्रचार प्रसार को सुनिश्चित करते है। पेश हैं अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के दिन के लिए कुछ बधाई सन्देश और विशेष वक्तव्य -

अल्पसंख्यक अधिकार दिवस कोट्स (Minorities Rights Day Quotes)
1. "हमारी विविधता हमारी ताकत है, और अल्पसंख्यकों के अधिकारों का सम्मान करना न्याय और समानता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।" - नेल्सन मंडेला
2. "इस महान राष्ट्र की टेपेस्ट्री में, हर धागा महत्वपूर्ण है, और हर रंग हमारी साझा पहचान की सुंदरता को बढ़ाता है।" - जॉन लुईस
3. "सच्चा लोकतंत्र प्रत्येक व्यक्ति के अधिकारों को स्वीकार करता है और उनकी रक्षा करता है, भले ही उनकी अल्पसंख्यक स्थिति कुछ भी हो।" - कोफ़ी अन्नान
4. जब आप लोगों के बारे में अल्पसंख्यक शब्द का उपयोग करते हैं, तो आप उन्हें बता रहे हैं कि वे किसी और से कम हैं। - ग्वेन्डोलिन ब्रूक्स
5. "आइए हम विविधता का जश्न मनाएं, समावेशिता का समर्थन करें और हर व्यक्ति के अधिकारों को बनाए रखें, चाहे उनकी अल्पसंख्यक स्थिति कुछ भी हो।" - बान की मून
6. "किसी राष्ट्र की ताकत उसके अल्पसंख्यकों की रक्षा और उन्हें सशक्त बनाने की क्षमता में निहित है।" - महात्मा गांधी

7. "अल्पसंख्यकों के अधिकार सभी के लिए न्याय और समानता के प्रति राष्ट्र की प्रतिबद्धता की अग्निपरीक्षा हैं।" -डेसमंड टूटू
8. "विविधता एक खजाना है, और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा यह सुनिश्चित करती है कि इस खजाने को सभी द्वारा संजोया जाए।" - मार्टिन लूथर किंग जूनियर
अल्पसंख्यक अधिकार दिवस संदेश (Minorities Rights Day Wishes)
1.
अल्पसंख्यकों के धर्म और संस्कृति की रक्षा,
देश की तरक्की के लिए होता है बहुत अच्छा
2.
जरूरत पड़ने पर अल्पसंख्यक हितों के लिए क़ानून बनाएं,
आपको अल्पसंख्यक अधिकार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं,
3.
बहुसंख्यक को अल्पसंख्यक के धर्म का सम्मान करना चाहिए,
और अल्पसंख्यक को बहुसंख्यक के धर्म का सम्मान करना चाहिए.
इससे मानवता को बल मिलता है और देश प्रगति करता है
4.
मेरी समझ में हर कोई इंसान है,
वह अल्पसंख्यक हो या बहुसंख्यक इसलिए
मानवता में सबको विश्वास रखना चाहिए।
5.
अशिक्षा जिनके घर में है,
वो अल्पसंख्यक डर में है.
6.
किसी के जीवन में कोई अभाव न हो,
अल्पसंख्यक के साथ कोई भेदभाव न हो
7.
हर इंसान प्यार का है हकदार,
सबको मिले समानता का अधिकार
8.
आज अल्पसंख्यकों में ,दिखता हर्ष अपार।
भाषा जाति संस्कृति का, है विशेष अधिकार।।
- अशर्फी लाल मिश्र ,अकबरपुर ,कानपुर।
9.
सुरक्षित हो सबका अधिकार सब रहें साथ सब करें विकास भारत में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस भाषाई, धर्म, जाति और रंग के आधार पर अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित लोगों के अधिकारों को बढ़ावा और संरक्षित करने के लिए 1 महत्वपूर्ण दिन है। देशवासियों को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications