Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
National Best Friends Day 2026: तेरी दोस्ती पर हमें नाज है...बेस्ट फ्रेंड डे पर दोस्तों को भेजें ये खास संदेश
National Best Friends Day 2026 Wishes: दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है, जिसकी तुलना किसी और रिश्ते से नहीं की जा सकती है। हमारी जिंदगी में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जिन्हें ऊपरवाला बना के भेजता है। लेकिन दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जिसे इंसान खुद चुनता है। हर किसी की जिंदगी में दोस्त तो कई होते हैं, लेकिन हर दोस्त बेस्ट फ्रेंड नहीं होता। एक ब्रेस्ट फ्रेंड वो होता है, जिसे हम अपने दिल की छोटी-छोटी बात बताते हैं। हमारा हर सीक्रेट, हर सुख और दुख हम अपने बेस्ट फ्रेंड से शेयर करते हैं। दोस्ती के इस खूबसूरत रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल 8 जून को नेशनल बेस्ट फ्रेंड डे मनाया जाता है। इस मौके पर लोग अपने बेस्ट फ्रेंड को शुभकामना संदेश, शायरी और कोट्स भेजकर उन्हें अपनी जिंदगी में उनकी अहमियत का एहसास कराते हैं। ऐसे में, इस खास मौके पर आप भी अपने बेस्ट फ्रेंड को ये प्यार भरे शुभकामना संदेश भेज सकते हैं -

Happy National Best Friends Day Wishes And Quotes in Hindi
1. दोस्ती का रिश्ता सबसे खास होता है,
हर पल दिल के पास होता है।
तेरी दोस्ती मेरी सबसे बड़ी दौलत है,
तू मेरे लिए बहुत खास होता है।
2. हर खुशी में तेरा साथ मिले,
हर ग़म में तेरा हाथ मिले।
यूँ ही बनी रहे हमारी दोस्ती,
हर जन्म में तेरा साथ मिले।
3. न कोई मतलब, न कोई शर्त होती है,
सच्ची दोस्ती बड़ी खूबसूरत होती है।
जो हर मुश्किल में साथ निभाए,
वही दोस्ती की असली मूरत होती है।
4. जिंदगी की राह आसान बन जाती है,
जब दोस्ती की छांव मिल जाती है।
हर दर्द भी कम लगने लगता है,
जब यार की मुस्कान मिल जाती है।
5. तेरी दोस्ती पर हमें नाज़ है,
हर पल तू दिल के पास है।
खुश रहे तू हमेशा जिंदगी में,
यही मेरे दिल की आवाज़ है।
6. दोस्ती वो एहसास है जो कभी कम नहीं होता,
हर रिश्ता इतना खास नहीं होता।
यूँ तो मिल जाते हैं लोग बहुत,
पर हर कोई तेरे जैसा नहीं होता।
7. चाँद से प्यारी चाँदनी है,
फूलों से प्यारी खुशबू है।
दुनिया में सबसे प्यारी है,
मेरे दोस्त तेरी दोस्ती है।
8. दोस्ती का रंग सबसे निराला होता है,
हर रिश्ता इससे मतवाला होता है।
जो दिल से दिल को जोड़ दे,
वो दोस्ती का उजाला होता है।
9. दूर होकर भी पास लगते हो,
हर पल मेरे साथ लगते हो।
यही तो खूबसूरती है दोस्ती की,
तुम सबसे खास लगते हो।
10. हँसी बाँटो तो खुशियाँ बढ़ जाती हैं,
दोस्ती से दूरियाँ मिट जाती हैं।
यूँ ही बना रहे अपना साथ,
यही दुआ हर दिन हो जाती है।

Happy National Best Friends Day Wishes And Messages in Hindi
11. रिश्ते तो बहुत मिल जाते हैं ज़माने में,
पर हर कोई दोस्त नहीं होता।
खुशनसीब होते हैं वो लोग,
जिनके पास तुम्हारे जैसा यार होता।
12. दौलत से नहीं, दिल से अमीर हूँ मैं,
क्योंकि मेरे पास दोस्ती की जागीर है।
तुम जैसा दोस्त मिला है मुझे,
यही मेरी सबसे बड़ी तक़दीर है।
13. वक्त बदल जाए तो बदल जाए,
हालात बदल जाएं तो बदल जाएं।
पर सच्ची दोस्ती कभी नहीं बदलती,
चाहे कितनी भी दूरियाँ आ जाएं।
14. हर दर्द की दवा बन जाता है,
जब दोस्त साथ निभाता है।
जिंदगी कितनी भी मुश्किल हो,
दोस्त हर रास्ता आसान बनाता है।
15. मिले हो तुम किस्मत से मुझे,
ये बात मैं हर बार कहता हूँ।
दोस्ती पर अपनी नाज़ है मुझे,
और तुम्हें अपना यार कहता हूँ।
16. भगवान से बस एक दुआ है,
हर जन्म में तेरा साथ मिले।
दोस्ती का ये प्यारा रिश्ता,
उम्रभर यूँ ही आबाद रहे।
17. हजारों लोग मिलते हैं जिंदगी में,
हजारों बिछड़ भी जाते हैं।
लेकिन सच्चे दोस्त वही होते हैं,
जो दिल में बस जाते हैं।
18. दोस्ती का रिश्ता अनमोल होता है,
हर किसी के नसीब में नहीं होता।
जो हर हाल में साथ निभाए,
वो दोस्त बड़ा खास होता है।
19. चाहे दुनिया साथ छोड़ दे,
चाहे वक्त भी रूठ जाए।
सच्चा दोस्त वही कहलाता है,
जो हर हाल में साथ निभाए।
20. एक दोस्त ही तो होता है,
जो हर राज़ जान जाता है।
बिना कुछ कहे ही अक्सर,
दिल का हाल पहचान जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
