Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
National Farmers' Day 2024 Wishes: चौधरी चरण सिंह की जयंती पर देशभर में मनाया जाता है राष्ट्रीय किसान दिवस
National Farmers' Day 2023 Wishes in Hindi: भारतीय किसान दिवस हर साल 23 दिसंबर को मनाया जाता है, जो भारत के पहले किसान नेता, चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर होता है।
यह दिन किसानों की अनथक मेहनत, संघर्ष और उनके योगदान को सम्मानित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। भारतीय किसान, जो अपने खून-पसीने से खेतों में काम करते हैं, देश की खाद्य सुरक्षा और आर्थिक समृद्धि में अहम भूमिका निभाते हैं।

उनका संघर्ष न केवल फसल उगाने तक सीमित है, बल्कि वे पर्यावरण के साथ संतुलन बनाए रखने और कृषि के विभिन्न पहलुओं में सुधार लाने का भी प्रयास करते हैं। किसान दिवस पर, हम उन सभी किसानों के योगदान को याद करते हैं जिन्होंने अपने जीवन को इस महान कार्य के लिए समर्पित किया है और उन्हें सच्चे सम्मान का पात्र मानते हैं। इस खास दिन पर पेश हैं भारतीय किसानों को सम्मान देते हुए कुछ सन्देश -
Happy National Farmers Day 2024 Wishes and Quotes in Hindi
1.
किसान की उन्नति ही,
देश की प्रगति है
किसान दिवस की बधाई!
2.
खुद की परवाह किए बिना दिन- रात अन्न उपजाता है,
सलाम है इस धरती माँ के पुत्र को,
जिसके कारण हमारा जीवन मुस्कुराता है.
किसान दिवस की बधाई!
3.
नंगे पैर बरसात में, जब वो कीचड़ में जाता है,
महकता हुआ बासमती, तब आपके घर आता है.
भारतीय किसान दिवस की बधाई!
4.
कुछ महीने जी कर देखिये, जिंदगी किसान की।
नेता जी फिर समझ में आएगी, समस्या हिन्दुस्तान की।।
किसान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
Happy Chaudhary Charan Singh Birth Anniversary Wishes in Hindi
5.
धन्य हो धरती के वीर पुत्र किसान, खेती-बाड़ी है जिसकी असली पहचान।
जिनका सम्मान करता है पूरा हिन्दुस्तान, वही है देश की आत्मा और जान।।
किसान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
6.
खाना खाने से पहले भगवान के साथ उस किसान को जरूर याद करना।
जो मेहनत की खाद और उम्मीदों के खून-पसीने से अन्न पैदा करता है।
किसान दिवस की शुभकामनाएं!
7.
मिट्टी से उनका गहरा है नाता,
सरल जीवन है उसको भाता।
कड़ी धूप में अपनी चमड़ी जलाकर
बंजर धरती पर वो सोना है उगाता।।
जय हो किसान की!
8.
थाली-प्लेटों में झूठा मत छोड़ों अन्न के दो दानों को ।
क्योंकि पेटभर खाना नहीं मिलता यहां अन्न उगाने वालों को।।
भारतीय किसान दिवस की शुभकामनाएं!
9.
जो दिन-रात खेतों में कड़ी मेहनत करते हैं,
उनके बिना यह देश अधूरा सा लगता है।
किसान दिवस पर सच्चे दिल से उन्हें हम सलाम करें,
उनकी मेहनत और बलिदान को सदा सम्मान दें।
भारतीय किसान दिवस की शुभकामनाएं!
Happy Kisan Diwas 2024 Wishes and Quotes in Hindi
10.
किसान की मेहनत से ही जीवन में रौशनी आती है,
उनके बिना तो धरती भी सूनी सी लगती है।
किसान दिवस पर हम सच्चे दिल से करें प्रार्थना,
कृषि क्षेत्र में उन्हें मिले हमेशा समृद्धि और सफलता।
भारतीय किसान दिवस की शुभकामनाएं!
11.
चीर के ज़मीन को, मैं उम्मीद बोता हूं,
मैं किसान हूं, चैन से कहां सोता हूं।
राष्ट्रीय किसान दिवस!
12.
इक दरिया मोड़ी उसने,
इक समंदर बांध रखा है,
किसान के इक टूटे हल ने,
पूरे देश को संभाल रखा है।
किसान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
13.
नहीं हुआ हैं अभी सवेरा, पूरब की लाली पहचान,
चिड़ियों के उठने से पहले, खाट छोड़ उठ गया किसान.
राष्ट्रीय किसान दिवस की शुभकामनाएं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
