Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
National Girl Child Day 2026 Wishes: जहां बेटी मुस्कुराती है...राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शेयर करें ये खास संदेश
National Girl Child Day 2026 Wishes: बेटियां घर और समाज की रौनक होती हैं। कहते हैं कि जिस घर में बेटी जन्म लेती है, उस घर में खुशियां ही खुशियां आती हैं। जहां पहले बेटी के जन्म को अभिशाप माना जाता था, वहीं आज के समय में अगर लड़की जन्म ले तो लोग जश्न मनाते हैं। लेकिन आज भी देश के कई हिस्सों में लड़कियों को वो हक और आजादी नहीं मिल पाई है, जिसकी वो हकदार हैं। आज भी बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और प्रगति सवालों से घिरी है। इसी विषय पर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है। इस खास दिन को मनाने की शुरुआत वर्ष 2008 में भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा की गई थी। यह दिन हमें याद दिलाता है कि लड़कियां को समान अधिकार और अवसर प्रदान करके हम एक उज्जवल और बेहतर देश का निर्माण कर सकते हैं। राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर आप भी अपनी बेटी, बहन या आसपास की बालिकाओं को शुभकामना संदेश भेजकर उनका आत्मविश्वास बढ़ा सकते हैं।

Happy National Girl Child Day Wishes and Quotes in Hindi
1. ऐसा कोई काम नहीं,
जो बेटियां न कर पाई है
बेटियां तो आसमान से तारे तोड़ कर लाई है।
राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं!
2. बेटी बोझ नहीं, संसार की शान है,
हर घर की खुशबू, हर दिल की मुस्कान है।
बालिका दिवस पर संकल्प लें आज हम सब,
हर बेटी को मिले उसका हक, उसका आसमान है।
राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं!
3. पढ़ेगी बेटी, तभी तो आगे बढ़ेगा देश,
उसकी उड़ान से बदलेगा हर एक परिवेश।
बालिका दिवस पर संदेश बस इतना सा है,
बेटी को मौका दो, बदल जाएगी सोच और वेश।
राष्ट्रीय बालिका दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
4. दुनिया की असली दौलत उसी ने पाई है,
जिसके घर में लक्ष्मी के रूप में बेटी ही आई है।
राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं!
5. नन्हे कदमों से जो बड़े सपने बुनती है,
वही तो असली भविष्य की तस्वीर गढ़ती है।
बालिका दिवस पर नमन उस हर बेटी को,
जो हालातों से लड़कर अपनी पहचान बनाती है।
राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं!
6. कभी कली, कभी फूल, कभी चिंगारी बनती है,
बेटी हर रूप में दुनिया पर भारी बनती है।
उसके सपनों को पंख दो, रोक मत लगाओ,
क्योंकि वही कल की मजबूत आधारशिला बनती है।
राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं!
7. जहां बेटी मुस्कुराती है, वही घर स्वर्ग बन जाता है,
उसकी हंसी से हर कोना रोशन हो जाता है।
बालिका दिवस पर यही दुआ है हमारी,
हर बेटी को सम्मान और समान अधिकार मिल जाता है।
राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं!
Happy National Girl Child Day Wishes and Messages in Hindi

8. हर सपने की शुरुआत एक बेटी से होती है,
हर नई कहानी उसी से संवरती है।
बालिका दिवस पर आज ये वादा करें हम,
कोई बेटी अब अपने सपनों से ना डरती है।
राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं!
9. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ,
इस नारे को दिल से ठानो।
बालिकाएं हैं समृद्धि का मार्ग,
इस सत्य को हर कोई मान लो।
बालिका दिवस की शुभकामनाएं
10. लड़की को शिक्षित करो,
देश को शिक्षित करो।
लड़की को समान अधिकार और अवसर दो,
और एक बेहतर समाज बनाएं।
राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं।
11. खेल के मैदान से लेकर किताबों के संसार तक,
बेटी ने हर जगह लहराया है अपना परचम।
बालिका दिवस पर गर्व से कहो ये बात,
बेटी किसी से कम नहीं, ये है उसका हक़।
राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं।"
12. मुश्किल राहों में भी मुस्कान रखूंगी,
हर बंधन तोड़ अपनी उड़ान रचूंगी।
दुनिया बदलेगी जब ये जान लेगी,
मैं बेटी हूं, हार नहीं मानूंगी।
राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं
13. बेटी को ना समझो दिल का बोझ
वह तो आपका गुरूर और सम्मान है.
आपके घर की प्यारी सी मुस्कान है,
बेटी माता-पिता की जान है.
राष्ट्रीय बालिका दिवस की हार्दिक बधाई!
14. मां की ममता, पिता का गर्व होती है बेटी,
हर रिश्ते की नींव, हर घर की रवानी है बेटी।
बालिका दिवस पर यही कहने का दिन है आज,
बेटी है तो जीवन में असली कहानी है बेटी।
राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई!
15. हर बेटी एक उम्मीद है, एक नया सवेरा है,
उसके बिना अधूरा हर समाज, हर पहरा है।
बालिका दिवस पर यही दुआ है हमारी,
हर बेटी को मिले उसका पूरा अधिकार है।
राष्ट्रीय बालिका दिवस की हार्दिक बधाई!



Click it and Unblock the Notifications
