Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
National Parents Day 2024 Wishes: जिंदगी का पाठ पढ़ाने वाले माता-पिता को दें आज शुभकामनाएं
Happy National Parents Day 2024 Wishes: नेशनल पेरेंट्स डे एक विशेष दिन है जो माता-पिता को सम्मानित करने और उनके योगदान की सराहना करने के लिए मनाया जाता है। भारत में, यह दिन जुलाई के चौथे रविवार को मनाया जाता है। यह दिन माता-पिता के अद्वितीय और निस्वार्थ प्रेम, त्याग और समर्पण को सम्मानित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।
माता-पिता हमारे जीवन के मार्गदर्शक, संरक्षक और प्रेरणा स्रोत होते हैं। वे हमें न केवल जीवन जीने की कला सिखाते हैं, बल्कि हमारे सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक मूल्य और नैतिकता भी प्रदान करते हैं। नेशनल पेरेंट्स डे के माध्यम से, हम उन्हें उनके असीम प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देने का मौका पाते हैं।

भारत में नेशनल पेरेंट्स डे को विभिन्न तरीकों से मनाया जाता है। बच्चे अपने माता-पिता के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए उपहार देते हैं, विशेष भोजन बनाते हैं, और उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं। भारतीय समाज में परिवार का एक महत्वपूर्ण स्थान है, और माता-पिता का सम्मान करना हमारी सांस्कृतिक और नैतिक विरासत का हिस्सा है। नेशनल पेरेंट्स डे 2024 के मौके पर अपने माता पिता का धन्यवाद कहें और उनके साथ जरूर शेयर करें ये कोट्स और मैसेज।
Happy National Parents Day 2024 Wishes and Quotes in Hindi
1.
माँ की ममता, पिता का साया
हर मुश्किल में होता है जीने का सहारा।
अभिभावक दिवस की शुभकामनाएं

2.
दुनिया में मिल जाते हैं हजारों रिश्ते
पर हर अच्छी-बुरी आदतों के साथ
अपनाने वाले माता पिता नहीं मिलते।
नेशनल पेरेंट्स डे की शुभकामनाएं
3.
शौक तो सिर्फ माता-पिता ही पूरी कर सकते हैं
खुद के पैसों से तो सिर्फ जरूरतें ही पूरी हो पाती हैं।
अभिभावक दिवस की शुभकामनाएं
Happy National Parents Day 2024 Shayari and Status in Hindi

4.
कुछ ऐसा काम करो कि
माता-पिता हर प्रार्थना में कहें
''हर जन्म में ऐसी ही संतान देना भगवान।''
अभिभावक दिवस की शुभकामनाएं
5.
भगवान का दिया आशीर्वाद हैं मां-बाप
दुनिया का अनमोल तोहफा हैं मां-बाप
हे प्रभु! एक ही प्रार्थना है मेरी आपसे
हर जन्म में मुझे चाहिए यही माँ-बाप
अभिभावक दिवस की शुभकामनाएं
6.
मुफ्त में सिर्फ माता-पिता का प्यार मिलता है
बाकी हर रिश्ते के लिए कुछ न कुछ चुकाना पड़ता है।
अभिभावक दिवस की शुभकामनाएं
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
