Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
National Sports Day Quotes: बच्चों और युवाओं को प्रेरित करने के लिए शेयर करें खिलाडियों ये फेमस कोट्स
National Sports Day Quotes in Hindi: राष्ट्रीय खेल दिवस भारत में खेलों और खिलाड़ियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए हर साल 29 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित किया जाता है, जिन्होंने भारत को हॉकी में विश्व स्तरीय पहचान दिलाई। उनके खेल कौशल और अनुकरणीय योगदान के कारण यह दिन खेलों के प्रति समर्पित किया गया है।
राष्ट्रीय खेल दिवस का मुख्य उद्देश्य देश में खेलों के महत्व को बढ़ावा देना और युवाओं को खेलों में भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। इस दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जो खेलों की महत्ता को रेखांकित करते हैं।

इसके साथ ही, इस दिन अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, और ध्यानचंद पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार दिए जाते हैं, जिससे खिलाड़ियों और कोचों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है।
राष्ट्रीय खेल दिवस न केवल खेल और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का माध्यम है, बल्कि यह हमें अनुशासन, टीम वर्क, और दृढ़ संकल्प जैसे जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों को भी सिखाता है। इस दिन का महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि यह देश में खेल संस्कृति को मजबूत करने और खिलाड़ियों के प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर प्रदान करता है। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर बच्चों और युवाओं का हौसला बढ़ाने के लिए शेयर करें ये कोट्स।
National Sports Day Quotes and Messages in Hindi
1.
अगर मैं दो बच्चों की माॅं होकर एक मेडल जीत सकती हूॅं, तो आप सब भी ऐसा कर सकते हैं। मुझे एक उदाहरण के तौर पर लें और कभी हार न मानें। - मैरी कॉम

2.
आपके सपने ही आपके व्यक्तित्व को परिभाषित करते हैं। उनमें आपको पंख देने और ऊंची उड़ान भरने की शक्ति है। - पीवी सिंधु

3.
सिर्फ स्वयं में विश्वास रखो। भले ही आप यह दिखावा न करें कि आप ऐसा करते हैं, और कुछ प्वाइंट पर, आप ऐसा करेंगे। - वीनस विलियम्स

Famous Quotes on National Sports Day in Hindi
4.
जब लोग आप पर पत्थर फेंकते हैं, तो आप उन्हें मील के पत्थर में बदल देते हैं। - सचिन तेंदुलकर

5.
खेल को खेल की तरह खेलें, फिर खेल खेल में आप दुनिया जीत सकते हैं। - सानिया मिर्जा

6.
आत्मविश्वास बहुत महत्वपूर्ण है, यहाँ तक कि आत्मविश्वास का दिखावा भी। यदि आप गलती करते हैं, लेकिन अपने विरोधी को यह न देखने दें कि आप क्या सोच रहे हैं, तो वह गलती की अनदेखी कर सकता है। - विश्वनाथन आनंद

नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
