Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
National Sports Day 2025 Wishes: इन शानदार कोट्स से दीजिए नेशनल स्पोर्ट्स डे की शुभकामनाएं
National Sports Day 2025 Wishes : भारत में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) मनाया जाता है। इस दिन महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती होती है, जिनका जन्म 29 अगस्त 1905 को प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में हुआ था।
हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद ने अपने बेहतरीन खेल कौशल और अनुशासन से भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। उनकी जयंती पर खेल दिवस मनाने का उद्देश्य देशवासियों को खेलों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ एवं फिट रहने की प्रेरणा देना है।

मेजर ध्यानचंद का योगदान
मेजर ध्यानचंद ने भारत को 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक दिलाया। अपने करियर में उन्होंने 500 से भी अधिक गोल किए और हॉकी को भारत में लोकप्रियता की ऊँचाई तक पहुँचाया। उनकी मेहनत, लगन और टीम स्पिरिट आज भी हर खिलाड़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
राष्ट्रीय खेल दिवस का महत्व
राष्ट्रीय खेल दिवस सिर्फ मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देने का दिन नहीं है, बल्कि यह दिन खेलों के महत्व को समझाने का अवसर भी है। खेल न केवल शरीर को फिट रखते हैं, बल्कि मानसिक संतुलन, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी सिखाते हैं। यही वजह है कि इस दिन देशभर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
खेल दिवस पर कार्यक्रम और आयोजन
इस दिन स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और खेल संस्थानों में कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, क्रिकेट, मैराथन और हॉकी जैसे कई खेलों की प्रतियोगिताएं होती हैं। साथ ही खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। यह खिलाड़ियों के लिए गर्व का क्षण होता है और आने वाली पीढ़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
खेलों से प्रेरणा
खेल दिवस का सबसे बड़ा संदेश है - "फिटनेस और अनुशासन"। खेल न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाते हैं बल्कि यह हमें असफलताओं से जूझना, धैर्य रखना और मेहनत करना भी सिखाते हैं। खेलों से जुड़े कई महान खिलाड़ियों ने अपने अनुभवों से युवाओं को प्रेरित किया है।
खेल और प्रेरक विचार
इस मौके पर कई खिलाड़ियों के विचार युवाओं को प्रेरणा देते हैं।
"अगर मैं, दो बच्चों की मां होते हुए भी पदक जीत सकती हूं, तो आप भी जीत सकते हैं।"
- मैरी कॉम
"जब लोग आप पर पत्थर फेंकें, तो आप उन्हें मील का पत्थर बना दीजिए।"
- सचिन तेंदुलकर
"आपके सपने ही आपकी पहचान बनाते हैं।"
- पीवी सिंधु
"कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास से कोई भी बाधा असंभव नहीं रहती।"
- माइकल फेल्प्स
"मुझे हमेशा लगता था कि मेरी सबसे बड़ी संपत्ति मेरी शारीरिक क्षमता नहीं थी, यह मेरी मानसिक क्षमता थी." - ब्रूस जेनर
"अगर मेरे पास कुछ करने का कारण है, और मुझमें पर्याप्त जुनून है, तो मैं आम तौर पर सफल होता हूं." - लिएंडर पेस
"सिर्फ स्वयं में विश्वास रखो। भले ही आप यह दिखावा न करें कि आप ऐसा करते हैं, और कुछ प्वाइंट पर, आप ऐसा करेंगे.'' - वीनस विलियम्स
"खेल केवल शरीर को नहीं, बल्कि आत्मा और चरित्र को भी मजबूत बनाता है।" - मिल्खा सिंह
अगर आप खुद पर विश्वास करते हैं, तो दुनिया की कोई ताकत आपको रोक नहीं सकती।" - कपिल देव
"खेल से हमें जीवन जीने की कला और हर परिस्थिति में डटे रहने की प्रेरणा मिलती है।" - मेजर ध्यान



Click it and Unblock the Notifications
