Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Happy National Youth Day: इस साल राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम है ख़ास, आज ये मैसेज शेयर करके दें बधाई
Happy National Youth Day Wishes in Hindi: आज के युवा ही देश का वर्तमान और भविष्य निर्धारित करते हैं। किसी देश के युवा ही उस देश की नियति तय करते हैं, ऐसे में युवाओं को सही राह पर चलना बहुत महत्वपूर्ण होता है। यदि युवा सही आचरण करें और स्वस्थ रहें तो समाज भी फलता फूलता है।
भारत में हर साल स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। हर वर्ष इस खास दिन के लिए थीम निर्धारित किया जाता है और इस दिन स्कूल, कॉलेजों और अन्य संस्थानों में युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जानते हैं युवा दिवस 2024 संबंधित जानकारियां विस्तार से -

राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 थीम
इस वर्ष युवा दिवस का थीम है - 'इट्स ऑल इन द माइंड', जिसका हिंदी में अर्थ है सब कुछ आपके दिमाग में है। सरल शब्दों में समझा जाए तो इसका अर्थ है कि यदि दिमाग में कुछ लक्ष्य ठान लिए जाए तो बाहर की चुनौतियों से लड़ा जा सकता है। इस थीम को ध्यान में रखते हुए ही 12 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
युवा दिवस का इतिहास
भारत सरकार ने वर्ष 1984 में स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाए जाने की घोषणा की। अगले वर्ष 1985 से हर साल 12 जनवरी को यह मनाया जाने लगा। इस दिन का उद्देश्य विवेकानंद जी के प्रेरणादायी विचारों को युवाओं तक पहुंचाना है जिसे वे भी आदर्श जीवन का पालन कर सकें।

युवा दिवस संबंधित कोट्स और विशेज़
1.
एक समय में एक काम करो और ऐसा करते समय
अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।
देश के युवाओं को युवा दिवस की शुभकामनाएं!
2.
स्वतंत्र होने का साहस करो,
जहां तक तुम्हारे विचार जाते हैं।
वहां तक जाने का साहस करो,
और उन्हें अपने जीवन में उतारने का साहस करो।
राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 की शुभकामनाएं!
3.
प्रत्येक राष्ट्र के युवा जमीन से जुड़े,
प्रेरित और जीवन में केंद्रित रहें और
राष्ट्र की प्रगति की दिशा में काम करें।
युवा दिवस की शुभकामनाएं!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
